भारत की जलवायु GK Questions

0

भारत की जलवायु GK Questions




Q1. भारत की जलवायु की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता कौन-सी है?

A. हवाओं का मौसमी परिवर्तन
B. वर्ष भर लगातार वर्षा
C. पवनों की दिशा में परिवर्तन
D. ग्रीष्म एवं शीतकालीन पवनों का प्रभावी होना

Ans: पवनों की दिशा में परिवर्तन


Q2. भारतीय मानसून का वर्णन सबसे पहले किस अरब विद्वान् द्वारा किया गया?

A. अलबरूनी
B. अल मसूदी
C. अल अहमदी
D. इब्न खुरदाद बेह

Ans: अल मसूदी


Q3. निम्नलिखित में से कौन भारतीय मानसून को प्रभावित नहीं करता है?

A. एलनिनो
B. जेटस्ट्रीम
C. तिब्बत का पठार
D. गल्फस्ट्रीम

Ans: गल्फस्ट्रीम


Q4. अमृतसर की अपेक्षा निम्न आक्षांश पर स्थित होने के बावजूद शिमला अधिक ठंडा है, क्यूंकि-

A. शिमला में अत्यधिक हिमपात होता है
B. शिमला में वायुदाब अधिक है
C. यह उच्च तुंगता पर है
D. शिमला में अत्यधिक वर्षा होती है

Ans: यह उच्च तुंगता पर है


Q5. निम्नलिखित में से किस राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा नहीं होती है?

A. राजस्थान
B. तमिलनाडु
C. कर्नाटक
D. पंजाब

Ans: तमिलनाडु


Q6. तमिलनाडु में शरदकालीन वर्षा अधिकांशत: जिन कारणों से होती है, वह है-

A. पश्चिम विक्षोभ
B. दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
C. उत्तर-पूर्वी मानसून
D. दक्षिणी-पूर्वी मानसून

Ans: उत्तर-पूर्वी मानसून


Q7. दक्षिण-पश्चिम मानसून निम्नलिखित में से किस प्रदेश में सर्वप्रथम प्रवेश करता है?

A. तमिलनाडु
B. महाराष्ट्र
C. गोवा
D. केरल

Ans: केरल


Q8. देश के किस भाग में मानसून के अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी दोनों ही शाखाओं से वर्षा होती है?

A. मध्य प्रदेश
B. बिहार
C. पंजाब
D. ओड़िशा

Ans: पंजाब


Q9. असम, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा राज्यों में मानसून पूर्व आने वाली तड़ित झंझाएं निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?

A. नारवेस्टर्स
B. नारईस्टर्स
C. ईस्टवेस्टर्स
D. साउथईस्टर्स

Ans: नारवेस्टर्स


Q10. भारत के कोरोमंडल तट सर्वाधिक वर्षा होती है-

A. जनवरी-फरवरी में
B. जून-सितम्बर में
C. मार्च-मई में
D. अक्टूबर-नवम्बर में

Ans: अक्टूबर-नवम्बर में



Q11. भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में शीतकालीन वर्षा का कारण है-

A. स्थानीय झंझवात
B. लौटता मानसून
C. पश्चिमी विक्षोभ
D. पूर्वी विक्षोभ

Ans: पश्चिमी विक्षोभ


Q12. भारतवर्ष में सर्वाधिक वर्षा ............ क्षेत्र में होती है |

A. पश्चिमी घाट, हिमालय क्षेत्र तथा मेघालय
B. मध्य प्रदेश तथा बिहार
C. उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब
D. आन्ध्र प्रदेश तथा विदर्भ

Ans: पश्चिमी घाट, हिमालय क्षेत्र तथा मेघालय


Q13. भारत में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान है-

A. बीकानेर
B. चेरापूंजी
C. मावसिनराम
D. शिमला

Ans: मावसिनराम


Q14. भारत में सबसे अधिक तथा सबसे कम वर्षा प्राप्त करने वाले दो राज्यों का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन है?

A. केरल तथा मध्य प्रदेश
B. मेघालय तथा राजस्थान
C. असम तथा राजस्थान
D. केरल तथा राजस्थान

Ans: मेघालय तथा राजस्थान


Q15. मावसिनराम और चेरापूंजी में अधिक वर्षा होती है क्योंकि-

A. यहाँ निम्न दाब रहता है
B. यहाँ सदा भाप भरी हवाएं चलती है
C. यहाँ वर्ष भर वर्षा होती रहती है
D. यहाँ की पहाड़ियां कीप की आकृति की है

Ans: यहाँ की पहाड़ियां कीप की आकृति की है


Q16. दिल्ली में अधिक वार्षिक तापान्तर का कारण है-

A. अल्प वर्ष
B. कर्क रेखा से निकटता
C. मरुस्थल से निकटता
D. समुद्र से अधिक दुरी

Ans: समुद्र से अधिक दुरी


Q17. भारत के किस भाग में सर्वाधिक दैनिक तापान्तर पाया जाता है?

A. पूर्वी तटीय प्रदेश
B. छत्तीसगढ़ मैदान के आंतरिक क्षेत्रों में
C. अंडमान द्वीपों में
D. राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में

Ans: राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में


Q18. जम्मू-कश्मीर में होने वाली शीतकालीन वर्षा का कारण कौन-सा है?

A. लौटता मानसून
B. पश्चिमी विक्षोभ
C. स्थानीय पवन
D. शीतकालीन मानसून

Ans: पश्चिमी विक्षोभ


Q19. निम्नलिखित में से किस स्थान पर सबसे कम वार्षिक वर्षा होती है?

A. बेल्लारी
B. जैसलमेर
C. जोधपुर
D. लेह

Ans: लेह


Q20. यदि भारत में कर्क रेखा के स्थान पर विषुवत रेखा होती, तो यहाँ की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता?

A. अधिक ताप एवं कम वर्षा
B. अधिक ताप एवं अधिक वर्षा
C. कम ताप एवं कम वर्षा
D. कम ताप एवं अधिक वर्षा

Ans: अधिक ताप एवं अधिक वर्षा



Q21. मानसून वर्षा की विशेषता नहीं है-

A. मौसमी वर्षा
B. अनिश्चित तथा अनियमित वर्षा
C. वर्षा का असमान वितरण
D. वर्षा होने वाले दिनों की निरतंरता

Ans: वर्षा होने वाले दिनों की निरतंरता


Q22. भारत का अधिकाँश भाग कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है पर इसे एक उष्ण कटिबन्धीय देश कहते हैं, क्योंकि-

A. कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है
B. भारत के निवासी उष्ण कटिबन्ध से आये हैं
C. जनसंख्या का अधिक घनीकरण उष्ण कटिबन्धीय भाग में है
D. देश की जलवायु का निर्धारण उष्ण कटिबन्धीय मानसून से होता है

Ans: देश की जलवायु का निर्धारण उष्ण कटिबन्धीय मानसून से होता है


Q23. पुणे में मुम्बई से कम वर्षा होती है, क्योंकि-

A. पुणे कम ऊँचाई पर स्थित है
B. इसके निकट घने वन नहीं है
C. यह मुंबई की अपेक्षा विषुवत रेखा से अधिक दूर है
D. यह वृष्टि छाया में पड़ता है

Ans: यह वृष्टि छाया में पड़ता है


Q24. यद्यपि भारत का केवल दक्षिणी भाग उष्ण कटिबन्ध में स्थित है, तथापि सम्पूर्ण भारत की जलवायु उष्ण कटिबन्धीय है | इसका कारण है-

A. भारत मानसून के प्रभाव के अंतर्गत आता है |
B. भारत के उत्तर भाग की स्थिति महाद्वीपीय है |
C. देश के मध्य भाग में कर्क रेखा गुजरती है |
D. ऊँची हिमालय पर्वत श्रेणियां उत्तरी ठंडी हवाओं से इसकी रक्षा करती है |

Ans: ऊँची हिमालय पर्वत श्रेणियां उत्तरी ठंडी हवाओं से इसकी रक्षा करती है |


Q25. भारत में वर्षा का औसत है-

A. 98 सेमी.
B. 118 सेमी.
C. 128 सेमी.
D. 138 सेमी.

Ans: 118 सेमी.


Q26. मानसूनी जलवायु की प्रमुख विशेषता है-

A. मूसलाधार एवं पर्वतीय वर्षा
B. मूसलाधार एवं चक्रवातीय वर्षा
C. मूसलाधार एवं संवाहनिक वर्षा
D. वायु की दिशा में मौसमी परिवर्तन

Ans: वायु की दिशा में मौसमी परिवर्तन


Q27. भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीतकाल में वर्षा होती है-

A. झंझावतों से
B. लौटते मानसून से
C. पश्चिमी विक्षोभों से
D. उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों से

Ans: पश्चिमी विक्षोभों से


Q28. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा होती है-

A. पश्चिमी विक्षोभ से
B. बंगाल की खाड़ी की मानसूनी शाखा से
C. अरब सागर की मानसूनी शाखा से
D. लौटते मानसून से

Ans: पश्चिमी विक्षोभ से


Q29. निम्न में से भारत के किन क्षेत्रों में 200 मिमी. वर्षा होती है?

A. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक
B. जम्मू कश्मीर
C. प. बंगाल, ओड़िशा, बिहार
D. असम, मणिपुर, त्रिपुरा

Ans: जम्मू कश्मीर


Q30. आम्र वर्षा (Mango Shower) है-

A. आमों की बौझार
B. आम का टपकना
C. बिहार एवं बंगाल में मार्च एवं अप्रैल में होने वाली वर्षा
D. आम की फसल

Ans: बिहार एवं बंगाल में मार्च एवं अप्रैल में होने वाली वर्षा



Q31. भारत में वर्षा का आधिक्य होते हुए भी यह देश प्यासी धरती समझा जाता है, इसका कारण है-

A. वर्षा के पानी का तेजी से बह जाना
B. वर्षा का पानी शीघ्रता से भाप बनकर उड़ जाता है
C. वर्षा का कुछ थोड़े ही महीनों में जोर होना
D. इनमें से सभी

Ans: इनमें से सभी


Q32. भारत में सबसे कम वर्षा का क्षेत्र है-

A. कच्छ से लेकर पंजाब-हरियाणा तक
B. पंजाब से लेकर दिल्ली तक
C. मध्य प्रदेश का क्षेत्र
D. उड़ीसा का बालागीर क्षेत्र

Ans: कच्छ से लेकर पंजाब-हरियाणा तक


Q33. नीचे स्थानों के युग्म दिए गये हैं, उनमें कौन-सा ऐसा युग्म है जिसके दोनों नगर लगभग समान अक्षांश पर अवस्थित हैं फिर भी उनकी वार्षिक वर्षा की कुल मात्रा में अंतर सर्वाधिक सुस्पष्ट है?

A. बंगलौर और चेन्नई
B. अजमेर और शिलांग
C. मुम्बई और विशाखापतनम
D. नागपुर और कोलकाता

Ans: अजमेर और शिलांग


Q34. भारतीय उपमहाद्वीप पर ग्रीष्म ऋतु में उच्च तापमान एवं निम्न दाब हिन्द महासागर में वायु का कर्षण करते हैं जिसके कारण प्रभावित होती है-

A. दक्षिण-पूर्व मानसून
B. दक्षिण-पश्चिम मानसून
C. व्यापारिक हवाएं
D. पश्चिमी हवाएं

Ans: दक्षिण-पश्चिम मानसून


Q35. भारत में मानसून प्रकार की जलवायु के लिए निम्नलिखित में से कौन से मुख्य घटक उत्तरदायी है? 
1. अवस्थित 2. उष्मीय विपर्यास 3. उपरितन वायु परीसंचरण 4. हिमालय पर्वत श्रृंखला 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
A. केवल 1 और 4
B. 1,2,3 और 4
C. केवल 2,3 और 4
D. केवल 1,2 और 3

Ans: 1,2,3 और 4


Q36. दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में निम्नलिखित स्थानों में से सबसे कम वर्ष कहाँ होती है?

A. कोलकाता
B. मंगलौर
C. चेन्नई
D. दिल्ली

Ans: चेन्नई


Q37. ग्रीष्मकाल में आने वाले तूफानों को निम्नलिखित में से किस राज्य में 'काल वैशाखी' के नाम से जाना जाता है?

A. पंजाब
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. प. बंगाल

Ans: प. बंगाल


Q38. विश्व में सर्वाधिक वर्षा मावसिनराम में होने का कारण है-

A. पहाड़ियों का कीपाकार आकृति में होना
B. वहां सदा निम्न दाब बना रहना
C. वहां सदा उच्च दाब बना रहना
D. वहां काफी सघन वनस्पति पाया जाना

Ans: पहाड़ियों का कीपाकार आकृति में होना


Q39. दक्षिण-पश्चिम मानसून से सम्पूर्ण भारत में कुल कितने प्रतिशत वर्षा मिलती है?

A. लगभग 40%''
B. लगभग 75%''
C. लगभग 90%''
D. लगभग 100%''

Ans: लगभग 75%''


Q40. चेन्नई में जाड़ों में वर्षा होती है-

A. दक्षिण-पश्चिम मानसून से
B. उत्तर-पूर्वी मानसून से
C. स्थलीय व सामुद्रिक हवाओं से
D. इनमें से कोई नहीं

Ans: उत्तर-पूर्वी मानसून से



Q41. चेन्नई की जलवायु कोलकाता की जलवायु की तुलना में गर्म क्यों रहती है, जबकि दोनों स्थान समुद्र तट पर स्थित है?

A. क्योंकि चेन्नई कोलकाता की अपेक्षा समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर है |
B. चेन्नई के आस-पास रेत ही रेत है |
C. चेन्नई विषुवत रेखा के अधिक समीप है |
D. चेन्नई ठंडी हवाओं के मार्ग में नहीं पड़ता है, जबकि कोलकाता पड़ता है |

Ans: चेन्नई विषुवत रेखा के अधिक समीप है |


Q42. मानसून निवर्तन से सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है?

A. मुम्बई
B. दिल्ली
C. चेन्नई
D. कोलकाता

Ans: चेन्नई


Q43. भारत के पश्चिमी तटों में ग्रीष्म में अति उच्च वर्षा मुख्यत: किसके कारण होती है?

A. उष्णकटिबंधीय अवस्थिति
B. समुद्र के निकट होना
C. पश्चिमी घाट
D. हिमालय

Ans: उष्णकटिबंधीय अवस्थिति


Q44. अक्टूबर और नवम्बर के महीनों में कहाँ अधिक वर्षा होती है?

A. मालवा का पठार
B. छोटानागपुर का पठार
C. पूर्वी पहाड़ियां
D. कोरोमंडल तट

Ans: कोरोमंडल तट


Q45. अक्टूबर गर्मी का प्रमुख कारण क्या है?

A. भारत में गंगा मैदानों में निम्न दाब सिस्टम
B. उच्च आर्द्रता के साथ संबंद्ध उच्च तापमान
C. बहुत कम वेग वाली हवाएं
D. गर्म और शुष्क मौसम

Ans: उच्च आर्द्रता के साथ संबंद्ध उच्च तापमान


Q46. भारत के किस राज्य में जाड़े के मौसम में वर्षा होती है?

A. केरल
B. तमिलनाडु
C. प. बंगाल
D. ओड़िशा

Ans: तमिलनाडु


Q47. भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा किस मानसून से होती है?

A. उत्तर-पूर्व
B. उत्तर-पश्चिम
C. दक्षिण-पूर्व
D. दक्षिण-पश्चिम

Ans: दक्षिण-पश्चिम


Q48. निम्न में से किस राज्य में प्रत्यावर्ती मानसून का अधिक प्रभाव होता है?

A. ओड़िशा
B. पश्चिम बंगाल
C. तमिलनाडु
D. पंजाब

Ans: तमिलनाडु


Q49. मानसून' किस भाषा का शब्द है?

A. अरबी
B. स्पेनिश
C. हिन्दी
D. आंग्ल

Ans: अरबी


Q50. भारत की सर्वाधिक वर्षा मुख्यत: प्राप्त होती है-

A. उत्तर-पूर्वी मानसून से
B. वापस होती मानसून से
C. दक्षिण-पश्चिम मानसून से
D. संवाहनिक वर्षा से

Ans: दक्षिण-पश्चिम मानसून से



Q51. उत्तर-पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य है-

A. असम
B. पश्चिम बंगाल
C. तमिलनाडु
D. ओड़िशा

Ans: तमिलनाडु


Q52. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सबसे पुराना सूखा स्थान है?

A. मुम्बई
B. दिल्ली
C. लेह
D. बंगलुरु

Ans: लेह

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)