भारत के वन GK Questions

0

भारत के वन GK Questions



Q1. राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार पर्यावरण की दृष्टि से देश के कम-से-कम कितने प्रतिशत क्षेत्र पर वनों का आवरण आवश्यक है?

A. 23%''
B. 25%''
C. 33%''
D. 40%''

Ans: 33%''


Q2. केंद्र सरकार द्वारा नई वन नीति की घोषणा किस वर्ष की गई?

A. 1970 ई. में
B. 1981 ई. में
C. 1988 ई. में
D. 1991 ई. में

Ans: 1988 ई. में


Q3. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

A. नई दिल्ली
B. देहरादून
C. नागपुर
D. भोपाल

Ans: देहरादून


Q4. भारत में वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

A. दिल्ली
B. भोपाल
C. देहरादून
D. लखनऊ

Ans: देहरादून


Q5. राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान (NERI) कहाँ स्थित है?

A. भोपाल
B. नागपुर
C. देहरादून
D. जोधपुर

Ans: नागपुर



Q6. भारत में वृक्षारोपण उत्सव जिसे 'वन महोत्सव' के नाम से जाना जाता है, के जन्मदाता कौन हैं?

A. महात्मा गांधी
B. विनोबा भावे
C. के. एम. मुंशी
D. जवाहर लाल नेहरु

Ans: के. एम. मुंशी


Q7. भारत में वनों की ताजा स्थिति के संबंध में रिपोर्ट कौन जारी करता है?

A. वन अनुसन्धान संस्थान, देहरादून
B. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग, देहरादून
C. राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान, नागपुर
D. केन्द्रीय शुष्क भूमि अनुसंधान संस्थान, जोधपुर

Ans: भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग, देहरादून


Q8. देहरादून स्थित फ़ॉरेस्ट सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा कितने वर्षों के अंतराल पर वन सम्बन्धी रिपोर्ट जारी किये जाते हैं?

A. दो वर्ष
B. तीन वर्ष
C. पांच वर्ष
D. छह वर्ष

Ans: दो वर्ष


Q9. वनरोपण प्रक्रिया है -

A. वन साफ़ करने की
B. और पेड़ लगाने की
C. पेड़ काटने की
D. वन संसाधनों को एकत्र करने की

Ans: और पेड़ लगाने की


Q10. भारत में कुल वन एवं वृक्ष आच्छादित क्षेत्र हैं -

A. 6,75,538 वर्ग किमी.
B. 6,78,333 वर्ग किमी.
C. 7,89,164 वर्ग किमी.
D. 7,94,245 वर्ग किमी.

Ans: 7,89,164 वर्ग किमी.




Q11. भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किमी.) के कितने प्रतिशत भाग पर वन एवं वृक्ष आच्छादित क्षेत्रों का विस्तार पाया जाता है?

A. 21.23%'
B. 23.03%'
C. 23.81%'
D. 24.16%'

Ans: 24.16%'


Q12. देश के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भू-भाग पर वनों का आवरण है?

A. 20.55%'
B. 21.34%'
C. 23.03%'
D. 23.68%'

Ans: 21.34%'


Q13. पश्चिमी हिमालय संसाधन प्रदेश के प्रमुख संसाधन है -

A. वन
B. धात्विक खनिज
C. कार्बनिक खनिज
D. आण्विक खनिज

Ans: वन


Q14. देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र किस राज्य में हैं?

A. मध्य प्रदेश
B. अरुणाचल प्रदेश
C. छत्तीसगढ़
D. मिजोरम

Ans: मध्य प्रदेश


Q15. कुल वन क्षेत्र की दृष्टि से भारत के प्रथम तीन राज्यों का सही अवरोही क्रम है -

A. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश
B. मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़
C. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश
D. अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश

Ans: मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़




Q16. भारत में निम्नलिखित राज्यों को उनके वनों के क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - 1. आन्ध्र प्रदेश 2. अरुणाचल प्रदेश 3. छत्तीसगढ़ 4. ओडिशा

A. 1,3,4,2
B. 1,2,3,4
C. 4,3,1,2
D. 2,3,4,1

Ans: 2,3,4,1


Q17. निम्नलिखित में से किस राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के सबसे कम भाग पर वनों का विस्तार पाया जाता है?

A. गुजरात
B. राजस्थान
C. पंजाब
D. हरियाणा

Ans: पंजाब


Q18. निम्नलिखित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में से प्राकृतिक वनों से आच्छादित उच्चतम प्रतिशत का भौगोलिक क्षेत्र कहाँ पर है?

A. अंडमान निकोबार द्वीप समूह
B. मेघालय
C. अरुणाचल प्रदेश
D. मध्य प्रदेश

Ans: अंडमान निकोबार द्वीप समूह


Q19. पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए न्यूनतम वन आवरण अनिवार्य है -

A. सम्पूर्ण भूमि का 25%''
B. सम्पूर्ण भूमि का 50%''
C. सम्पूर्ण भूमि का 40%''
D. सम्पूर्ण भूमि का 33%''

Ans: सम्पूर्ण भूमि का 33%''


Q20. भारत के किस राज्य में उसके क्षेत्र का अधिकतम प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है?

A. अरुणाचल प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. मिजोरम
D. असम

Ans: मिजोरम




Q21. वनों की सुरक्षा के लिए स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात सर्वप्रथम किस वर्ष सरकार द्वारा वन नीति की घोषणा की गई?

A. 1950 ई.
B. 1952 ई.
C. 1956 ई.
D. 1981 ई.

Ans: 1952 ई.


Q22. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब की गई थी?

A. 1981 ई. में
B. 1983 ई. में
C. 1985 ई. में
D. 1988 ई. में

Ans: 1981 ई. में


Q23. वृक्षाच्छादित क्षेत्र सर्वाधिक है -

A. पूर्वी डेक्कन में
B. उत्तरी मैदानी क्षेत्र में
C. पश्चिमी घाट में
D. पूर्वी तट में

Ans: पूर्वी डेक्कन में


Q24. भारत में किस वर्ष पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पारित किया गया था?

A. 2004
B. 2014
C. 1996
D. 1986

Ans: 1986


Q25. नीलगिरि पहाड़ियों में पेड़ की सामान्य जाति है -

A. साल
B. चीड़
C. यूकेलिप्टस
D. टोंक (सागौन)

Ans: टोंक (सागौन)


Q26. भारत में अति सघन वनों का सर्वाधिक क्षेत्र जिस राज्य में पाया जाता है, वह है -

A. अरुणाचल प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. ओड़िशा

Ans: अरुणाचल प्रदेश


Q27. निम्न में से किसे वैश्विक विरासत का वन माना जाता है?

A. ओड़िशा में नंदन कानन
B. असम में काजीरंगा
C. प. बंगाल में सुंदर वन
D. प. बंगाल में राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान, शिवपुर

Ans: प. बंगाल में सुंदर वन


Q28. भारत के निम्न राज्यों में से किसमें सागौन का वन पाया जाता है?

A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. झारखंड
D. कर्नाटक

Ans: मध्य प्रदेश


Q29. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I वन की प्रकृति) A. उष्णकटिबंधीय सदाहरित B. मानसून C. संतुलित D. मैन्ग्रोव सूची-II (क्षेत्र) 1. शिवालिक 2. शिलांग 3. पं. बंगाल 4. नीलगिरी

A. A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
B. A → 3, B → 1, C → 4, D → 2
C. A → 2, B → 1, C → 4, D → 3
D. A → 3, B → 4, C → 1, D → 2

Ans: A → 2, B → 1, C → 4, D → 3


Q30. भारत में मैंग्रोव वनस्पति मुख्यत: पायी जाती है -

A. मालाबार तट
B. सुंदर वन
C. कच्छ का रण
D. दण्डकारण्य

Ans: सुंदर वन

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)