भारत की प्राकृतिक वनस्पति

0

भारत की प्राकृतिक वनस्पति

sabhi pratiyogi parikshaon ke liye bahut hi important questions hai


Q1. देश के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

A. पर्वतीय वन
B. उष्णार्द्र सदाबहार वन
C. आर्द्र मानसूनी वन
D. उष्णार्द्र पतझड़ वन


Ans: उष्णार्द्र पतझड़ वन


Q2. देश के उन भागों में जहाँ औसत वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक तथा वार्षिक औसत तापमान 24°C के आसपास, वर्ष भर आर्द्रता 70%'' तक रहती है, किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

A. पर्वतीय वन
B. उष्णार्द्र सदाबहार वन
C. आर्द्र मानसूनी वन
D. उष्णार्द्र पतझड़ वन

Ans: उष्णार्द्र सदाबहार वन


Q3. देश के 100 से 200 सेमी. औसत वार्षिक वर्षा वाले भागों में किस प्रकार की वनस्पति पायी जाती है?

A. उष्णार्द्र सदाबहार वन
B. मैंग्रोव वन
C. उष्णार्द्र पतझड़ वन
D. मरुस्थलीय वन

Ans: उष्णार्द्र पतझड़ वन


Q4. 50 सेमी. से कम औसत वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सामान्यतया किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

A. उष्णार्द्र मानसूनी वन
B. उष्णार्द्र पतझड़ वन
C. आर्द्र मानसूनी वन
D. मरुस्थलीय वन

Ans:  मरुस्थलीय वन


Q5. दलदली अथवा ज्वार-भाटा क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन को क्या कहा जाता है?

A. मैंग्रोव वन
B. शोला वन
C. मानसूनी वन
D. पतझड़ वन

Ans: मैंग्रोव वन



Q6. भारत में मैंग्रोव वनस्पति का सर्वाधिक विस्तार किस राज्य में पाया जाता है?

A. गोवा
B. प. बंगाल
C. आ. प्र.
D. ओड़िशा

Ans: प. बंगाल


Q7. भारत में चन्दन की लकड़ी के वन सबसे अधिक कहाँ पाए जाते हैं?

A. असम की पहाड़ियों में
B. शिवालिक की पहाड़ियों में
C. नीलगिरि की पहाड़ियों में
D. सतपुड़ा की पहाड़ियों में

Ans: नीलगिरि की पहाड़ियों में


Q8. साइलेंट वेली (Silent Valley) के चर्चित होने का कारण है-

A. जनसंख्या विस्फोट
B. परमाणु केंद्र की स्थापना
C. अधिक जल संचयन
D. जैव विविधता एवं सदाबहार वन का संरक्षण

Ans: जैव विविधता एवं सदाबहार वन का संरक्षण

Q9. फूलों की घाटी स्थित है-

A. केरल
B. जम्मू-कश्मीर
C. उत्तराखंड
D. हिमाचल प्रदेश

Ans: उत्तराखंड


Q10. शांत-घाटी अवस्थित है-

A. केरल
B. कर्नाटक
C. उत्तराखंड
D. तमिलनाडु

Ans: केरल



Q11. पश्चिमी हिमालय में उच्च पर्वतीय वनस्पतियाँ 3000 मीटर तक की उंचाई तक ही उपलब्ध होती है जबकि पूर्वी हिमालय में 4000 मीटर की उंचाई तक मिलती है | एक ही पर्वत श्रेणी में इस प्रकार की विविधता का कारण है-

A. पूर्वी हिमालय का पश्चिमी हिमालय से अधिक ऊँचा होना
B. पूर्वी हिमालय का भूमध्य रेखा और समुद्र तल से पश्चिमी हिमालय की अपेक्षा अधिक निकट होना
C. पूर्वी हिमालय में प. हिमालय की अपेक्षा अधिक मानसूनी वर्षा होना
D. पूर्वी हिमालय की चट्टानों का पश्चिमी हिमालयी चट्टानों से अधिक उर्वर होना

Ans: पूर्वी हिमालय में प. हिमालय की अपेक्षा अधिक मानसूनी वर्षा होना


Q12. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : 

सूची-I A. सागौन B. देवदार C. सुन्दरी D. सिनकोना 
सूची-II 1. हिमालय की तराई 2. मध्य भारत 3. सुन्दर वन 4. हिमालय के उच्च पर्वतीय क्षेत्र
A. A → 1, B → 4, C → 3, D → 2
B. A → 3, B → 2, C → 1, D → 4
C. A → 4, B → 1, C → 3, D → 2
D. A → 2, B → 3, C → 4, D → 1

Ans: A → 4, B → 1, C → 3, D → 2


Q13. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : 

सूची-I (वन प्रकार) A. उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती B. उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती C. अल्पाइन D. उष्णकटिबंधीय सदाबहार 
सूची-II (प्रदेश) 1. अरुणाचल प्रदेश 2. सह्याद्री 3. मध्य गंगा मैदान 4. तराई
A. A → 4, B → 3, C → 1, D → 2
B. A → 4, B → 2, C → 1, D → 3
C. A → 1, B → 3, C → 2, D → 4
D. A → 3, B → 1, C → 4, D → 2

Ans: A → 4, B → 3, C → 1, D → 2

Q14. पश्चिमी घाट पर पायी जाने वाली वनस्पति का प्रकार है-

A. सदाहरित
B. अल्पाइन
C. सवाना
D. पर्णपाती

Ans: सदाहरित


Q15. उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र सदाबहार वन पाए जाते हैं-

A. अरावली पर्वतमाला पर
B. शिलांग पठार पर
C. शिवालिक श्रेणी पर
D. प्रायद्वीपीय पठार पर

Ans: प्रायद्वीपीय पठार पर


< br/>

Q16. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : 

सूची-I वार्षिक वर्षा) A. 100 से 200 सेमी° B. 50 से 100 सेमी. C. 50 सेमी. से कम D. 200 सेमी. से अधिक 
सूची-II (वनों के प्रकार) 1. उष्ण आर्द्र सदाबहार वन 2. उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन 3. उष्णकटिबंधीय शुष्क वन 4. मरुस्थलीय एवं अर्द्ध मरुस्थलीय वन
A. A → 2, B → 3, C → 1, D → 4
B. A → 2, B → 3, C → 4, D → 1
C. A → 1, B → 4, C → 3, D → 2
D. A → 4, B → 1, C → 2, D → 3

Ans: A → 2, B → 3, C → 4, D → 1


Q17. निम्नलिखित में से कौन उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की अपेक्षा शीतोष्ण कटिबंधीय वनों का उपयोग को अधिक आसान बनाता है? 
1. बाजार से निकटता 
2. अधिक मुलायम लकड़ी 
3. अधिक लम्बे वृक्ष 
4. समरूपता नीचे दिए हुए कूटों से सही उत्तर चुनिए-
A. 1 और 3
B. 2 और 4
C. 2 और 3
D. 3 और 4

Ans: 2 और 4


Q18. निम्न में से किन पहाड़ियों पर उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन पाए जाते हैं?

A. नीलगिरि पहाड़ियां
B. अरावली पहाड़ियां
C. राजमहल पहाड़ियां
D. शिवालिक पहाड़ियां

Ans: नीलगिरि पहाड़ियां

Q19. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य शहतूत रेशम उत्पादित करता है?

A. ओड़िशा
B. कर्नाटक
C. पश्चिम बंगाल
D. जम्मू-कश्मीर

Ans: कर्नाटक


Q20. गंगा-ब्रह्मपुत्र के डेल्टाई क्षेत्रों में किस वृक्ष की अधिकता के कारण इसे 'सुंदरवन' कहा जाता है?

A. चन्दन
B. शीशम
C. सुन्दरी
D. इनमें से सभी

Ans: सुन्दरी



Q21. भारत में चन्दन की लकड़ी के लिए प्रसिद्ध राज्य है-

A. असम
B. केरल
C. कर्नाटक
D. प. बंगाल

Ans: कर्नाटक


Q22. भारत के किस भौतिक प्रदेश में ऊष्ण कटिबन्धीय से लेकर अल्पाइन प्रकार की वनस्पति मिलती है?

A. दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार
B. उत्तर का विशाल मैदान
C. उ. का हिमालय पर्वतीय प्रदेश
D. तटीय मैदान

Ans: उ. का हिमालय पर्वतीय प्रदेश

Q23. भारत में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण व्यावसायिक वन है-
A. उष्ण कटिबन्धीय सदाबाहर वन
B. उष्ण कटिबन्धीय पतझड़ वन
C. उष्ण कटिबन्धीय अर्द्ध सदाबहार वन
D. कोणधारी वन

Ans: उष्ण कटिबन्धीय अर्द्ध सदाबहार वन


Q24. भारत के वनों में उष्ण कटिबन्धीय और शीतोष्ण कटिबन्धीय वन का योगदान क्रमश: है-

A. 90%'' व 10%''
B. 93%'' व 7%''
C. 95%'' व 5%''
D. 97%'' व 3%''

Ans: 93%'' व 7%''

Q25. भारत में प्रमुख वनस्पति कौन-सी है?

A. पतझड़ वन
B. वर्षा वन
C. कांटेदार झाड़ियाँ
D. सबाना

Ans: पतझड़ वन



Q26. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य तेंदु पत्ते का मुख्य उत्पादक है?

A. ओड़िशा
B. महाराष्ट्र
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

Ans: मध्य प्रदेश


Q27. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस एक में मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन और पर्णपाती वनों के संयोजन है?

A. उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश
B. दक्षिण पश्चिम बंगाल
C. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
D. दक्षिण सौराष्ट्र

Ans: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह


Q28. जो वन चक्रवातों के अवरोधकों का कार्य करते है, वे वन कौन-से हैं

A. मैंग्रोव वन
B. मानसून वन
C. अल्पाइन वन
D. एबरग्रीन वन

Ans: मैंग्रोव वन


Q29. गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा क्षेत्र का वन निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?

A. मानसून वन
B. वर्षा वन
C. पतझड़ वन
D. सुंदर वन

Ans: सुंदर वन

Q30. निम्नलिखित नदी डेल्टाओं में से किन पर मैंग्रोव वन पाए जाते हैं? 

1. नर्मदा 
2. स्वर्णरेखा 
3. कृष्णा 
4. गंगा 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनी-
A. 1 और 3
B. 3 और 4
C. 2 और 4
D. 2,3 और 4

Ans: 2,3 और 4



Q31. निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए-

1. अरुणाचल प्रदेश 2. हिमाचल प्रदेश 3. मिजोरम उपर्युक्त राज्यों में से किसमे/ किनमे उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदापर्णी वन होते हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1,2 और 3

Ans: केवल 1 और 3

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)