प्रदूषण (pollution) से सम्बंधित 53 प्रश्न सभी परीक्षाओं के लिए महत्त्व पूर्ण Biology MCQs जीव विज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न

0

जीव विज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न  MCQ 

Topic - प्रदूषण (Pollution)

 

General Science for all competitive Exam like UPSC, Stste PSC, Railway, SSC, Police, UPSSSC and other Exams

Q1. वायु प्रदूषकों का विश्वसनीय संकेतक है

A. फर्न और साइक्स
B. हरे शैवाल और लिवरवर्त
C. लाइकेंस और मोस
D. नीम और समुद्र सोख

Ans: लाइकेंस और मोस
ब्रायोफाइट्स वायु प्रदूषण के विश्वसनीय संकेतक और मॉनिटर हैं क्योंकि वे संभालना आसान है और उच्च पौधों की तुलना में प्रदूषकों के लिए विशिष्ट संवेदनशीलता और दृश्य लक्षणों की एक विस्तृत श्रृंखला दिखाते हैं।

Q2. मोटर कार से उप्तन्न प्रदूषक जो मानसिक रोग पैदा करता है होता है

A. NO₂
B. SO₂
C. Pb
D. Hg

Ans: Pb

Q3. कार्बन मोनो ऑक्साइड एक प्रदूषक है क्योंकि ये

A. ओक्सिजन से संयोग करती है
B. ग्लाय्कोलिसिम का संदमन करती है
C. तंत्रिकाओ को निष्क्रिय करती है
D. हीमोग्लोबिन से संयोग करती है

Ans: हीमोग्लोबिन से संयोग करती है
कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) एक जहरीली गैस है। यह गैसोलीन, केरोसिन, तेल, प्रोपेन, कोयला, या लकड़ी के जलने से उत्पन्न होती है। कार्बन मोनोऑक्साइड लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकता वाले वातावरण में सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती हैं।


Q4. मुख्य वायु प्रदूषक है

A. CO
B. CO₂
C. N₂
D. गंधक

Ans: CO

Q5. मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में प्रमुख वायु प्रदूषक है

A. CO और SO₂
B. हाइड्रोकार्बन
C. शैवालीय जीवाणु
D. ओजोन

Ans: CO और SO₂
मुंबई और कोलकाता में प्रमुख वायु प्रदूषक CO और सल्फर के ऑक्साइड हैं । प्रमुख कार्बन वायु प्रदूषक कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड हैं।

Q6. निम्न में से कौन सा वायुमंडलीय प्रदूषक नहीं है

A. हाइड्रोकार्बंस
B. कार्बन मोनोऑक्साइड
C. कार्बन डाइऑक्साइड
D. सल्फर डाइऑक्साइड
Ans: कार्बन डाइऑक्साइड
वायु प्रदूषण रसायनों, सूक्ष्म पदार्थ, या जैविक पदार्थ के वातावरण में, मानव की भूमिका है, जो मानव को या अन्य जीव जंतुओं को या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है। वायु प्रदूषण के कारण मौतें और श्वास रोग होते हैं।

Q7. हरित गृह (Green House gases) कहलाने वाली गैसे हैं -

A. CO₂, O₂, NO₂, NH₃
B. CFC, CO₂, NH₃, N₂
C. CH₄, N₂, CO₂, NH₃
D. CFC, CO₂, CH₄, NO₂

Ans: CFC, CO₂, CH₄, NO₂
ग्रीन हाउस गैसें ग्रह के वातावरण या जलवायु में परिवर्तन और अंततः भूमंडलीय ऊष्मीकरण के लिए उत्तरदायी होती हैं। इनमें सबसे ज्यादा उत्सर्जन कार्बन डाई आक्साइड, नाइट्रस आक्साइड, मीथेन, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन, वाष्प, ओजोन आदि करती हैं।

Q8. कौन सी गैस पृथ्वी पर हरित ग्रह प्रभाव में सर्वाधिक योगदान करती है

A. फ्रीओन
B. मीथेन
C. CO₂
D. क्लोरोफ्लोरो कार्बन

Ans: CO₂

Q9. मेट्रोपोलीटन नगरों में प्रदुषण का प्रमुख स्त्रोत है

A. रडियोधर्मी पादप
B. स्वत चालित वाहन
C. उद्योग
D. कीटनाशक

Ans: स्वत चालित वाहन

Q10. निम्न में से कौन सी गैस हीमोग्लोबिन से संयोग कर रक्त में एक विषैला पदार्थ बनाती है

A. Co₂
B. CH₄
C. CO
D. O₂

Ans: CO
कार्बन मोनो ऑक्साइड (CO)गैस हीमोग्लोबिन से संयोग कर जहरीली गैस बनाती हैं। 




Q11. निम्नलिखित में से कौन - सा जैव निम्नीकरणीय है ?

A. प्लास्टिक
B. पोलीथिन
C. पारा
D. रबर

Ans: रबर
वे पदार्थ जो जैविक प्रक्रमों से अपघटित हो जाते हैं, जैव निम्नीकरणीय पदार्थ कहलाते हैं। ये पदार्थ जीवाणुओं द्वारा स्रावित किए जाने वाले एन्ज़ाइमों की मदद से कुछ समय के अंतराल में सरल अणुओं में परिवर्तित हो जाते हैं।
जैसे-घरेलू ईंधन, कड़ा-करकट, मल-मूत्र, फसल के बाकी बचे पदार्थ, कागज, लकड़ी तथा कपड़ा आदि।

Q12. निम्नलिखित प्रदूषको में कौन जैव विघटित है ?

A. पारा
B. वाहित मल
C. प्लास्टिक
D. एस्बेस्टम

Ans: वाहित मल
एसे प्रदूषक जो सूक्ष्म-जीवों जैसे-जीवाणु आदि के द्वारा समय के साथ प्रकृति में सरल, हानिरहित तत्वों में विभक्त कर दिए जाते हैं, 'जैव-विघटित प्रदूषक' कहलाते हैं। जैव-विघटित प्रदूषकों के कुछ उदाहरण हैं; घरेलू अपशिष्ट (कचरा), मूत्र तथा मल, वाहित मल आदि।

Q13. निम्न में से किस वायु प्रदूषक के कारण मनुष्य में तंत्रिका तंत्र सम्बन्धी रोग पैदा होता है

A. सीसा
B. कैडमियम
C. पारा
D. सिलिका

Ans: सीसा
जब हानिकारक धुआँ, धूल तथा गैस वायु में मिल जाती हैं तब उसे वायु प्रदूषण कहते हैं। वायु प्रदूषण अवांछनीय गैसों जैसे सल्फर डाई ऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड के अधिक अनुपात की उपस्थिति के कारण होता है। वायुमण्डल की रचना मूलतः विभिन्न प्रकार की गैसों से हुई है।

Q14. निम्न में से कौन सा वायु प्रदूषक मनुष्य में रक्तदाब को बढ़ा देता है और दिल सम्बन्धी रोग पैदा करता है

A. पारा
B. सीसा
C. कैडमियम
D. ताम्बा

Ans: कैडमियम

Q15. लोहे की खानों में काम करने वाले मजदूरों में लौह सकितमयता रोग होने का कारण है

A. सीसा
B. पारा
C. कैडमियम
D. सिलिका

Ans: सिलिका


Q16. वायुमंडल में CO₂ का निर्माण मुख्यतः हुआ है

A. वनों की अग्नि से
B. जीवों के श्वसन से
C. सूक्ष्म जोवों की क्रियाओ से
D. कारखानों के धुंए से

Ans: जीवों के श्वसन से

Q17. ताजमहल को क्षति पहुंच रही है

A. यमुना में बाढ़ से
B. अधिक ताप पर संगमरमर के अपघटन से
C. मथुरा तेल शोध्नशाला से निकले वायु प्रदूषकों से
D. इनमे से कोई नही

Ans: मथुरा तेल शोधशाला से निकले वायु प्रदूषकों से

Q18. कहा जाता है कि ताजमहल 'मार्बल कैंसर' से ग्रस्त है | यह मार्बल कैंसर क्या है ?

A. निकटस्थ उद्योगों से ताजमहल में धुआँ भरना
B. ताजमहल के मार्बल में बड़ी संख्या में कवक लगना
C. अम्लीय वर्षा जो मार्बल का क्षरण करती है
D. कज्जल कणों के कारण मार्बल का पीला होना

Ans: अम्लीय वर्षा जो मार्बल का क्षरण करती है
ऑक्सीजन औरनमी से मिलकर यह सल्फर डाइऑक्साइड ताज के प्याजनुमा गुंबद औरमीनारों पर एक प्रकार का फंगस लेपतीरही है, जिसे विशेषज्ञ 'मार्बल कैंसर' कहते हैं। दो साल पहले ताज के गुंबदऔर मीनारों पर भूरी मिट्टी के लेप सेउसकी ओरिजिनल सफेद आभा लौटानेकी कोशिश की गई, पर अब कुछइतिहासकारों का दावा है कि इसकीमीनारें झुक रही हैं।

Q19. पृथ्वी के वायुमंडल में उपस्थित ओजोन स्तर ---

A. पराबैगनी किरणों के प्रवेश को कम करता है
B. ओक्सिजन की मात्रा को नियंत्रित करता है
C. CO को CO₂ ने बदल देता है
D. वायु प्रदुषण के लिए उतरदायी है

Ans: पराबैगनी किरणों के प्रवेश को कम करता है
ओजोन स्तर एक गैसीय परत है, जिसमें ओजोन गैस की मात्रा अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है तथा यह ओजोन स्तर पृथ्वी की सतह से 15 किलोमीटर से 35 किलोमीटर में पाई जाती है जो सूर्य की पराबैंगनी किरणों को सोख लेता है और पृथ्वी तक सुरक्षित किरणों को पहुंचाता है।

Q20. मिनामाता महामारी जिसके कारण 1965 में जापान में अनेक लोग मरे थे पानी में इसके प्रदुषण के कारण हुई

A. सीसा
B. पारा 
C. फ्लूओराइड
D. DDT

Ans: पारा
मिनामाता रोग सर्वप्रथम सन् 1952 जापान में संज्ञान में आया। जो मछलियों के खाने से हुआ। जिन्हें पारा संदूषित (मिलावटी) मिनामाता जापानी खाड़ी से पकड़ा जाता था।


Q21. जल प्रदुषण को मापने हेतु निम्न में से कौन सी जाँच की जाती है

A. बायोमेडिकल ओक्सीजन डिमाण्ड
B. बायोकेमिकल ओक्सीजन डिमाण्ड 
C. बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड
D. इनमे से कोई नही

ANS:  बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड
ऑक्सीजन की वह मात्रा जो जल में कार्बनिक पदार्थों के जैव रासायनिक अपघटन के लिये आवश्यक होती है, वह बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (Biological Oxygen Demand-BOD) कहलाती है। जल प्रदूषण की मात्रा को BOD के माध्यम से मापा जाता है। परंतु BOD के माध्यम से केवल जैव अपघटक का पता चलता है साथ ही यह बहुत लंबी प्रक्रिया है।

Q22. DDT होता है

A. प्रतिजैविक 
B. जैव अपघटनीय प्रदूषक 
C. अजीव अपघटनीय प्रदूषक 
D. इनमे से कोई नही

ANS:  अजीव अपघटनीय प्रदूषक
डीडीटी या "डाईक्लोरो-डाईफेनाइल-ट्राईक्लोरोइथेन" एक रंगहीन, स्वादहीन और लगभग गंधहीन क्रिस्टलीय रासायनिक यौगिक है। यह एक कार्बक्लोराइड है। इसका विकास मूलतः एक कीटनाशी के रूप में किया गया था किन्तु इसके पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के चलते इसका उपयोग बन्द या कम करना पड़ा।

Q23.सूर्य से आने वाले हानिकारक पराबैगनी विकिरणों से होता है

A. फेफड़े का कैसर
B. मुख का कैंसर
C. त्वचा का कैंसर 
D. यकृत का कैंसर

ANS:  त्वचा का कैंसर

Q24.यदि जल का प्रदुषण वर्तमान गति से होता रहा तो अंतत:

A. चल चक्र बंद हो जाएगा 
B. वर्षा रुक जाएगी
C. जल पादपों के लिए ऑक्सीज़न के अणु अप्राप्य हो जायेगे 
D. जल पादपों के लिए नाइट्रेट अप्राप्य हो जायेगे

ANS:  जल पादपों के लिए ऑक्सीज़न के अणु अप्राप्य हो जायेगे

Q25.नदियों में जल प्रदूषण की माप की जाती है ?

A. CL₂ की घुली हुई मात्रा से
B. O₃ की घुली हुई मात्रा से
C. N₂ की घुली हुई मात्रा 
D. O₂ की घुली हुई मात्रा से 

ANS:  O₂ की घुली हुई मात्रा से
नदियों में जल प्रदूषण को विघटित ऑक्सीजन की मात्रा से मापा जाता है। विघटित ऑक्सीजन (DO) एक माप जो बताता है कि पानी में कितना ऑक्सीजन घुल जाता है। विघटित ऑक्सीजन (DO) ऑक्सीजन की मात्रा है जो जीवित जलीय जीवों के लिए उपलब्ध है। विघटित ऑक्सीजन की मात्रा इसकी जल गुणवत्ता को इंगित करती है।

Q26.निम्न में से कौन सी गैस वायु को प्रदूषित नहीं करती है

A. CO₂ 
B. CO
C. NO₂
D. SO₂

ANS:  CO₂

Q27. प्रकाश-रसायन स्मॉग इस आम क्रिया का परिणाम है -

A. सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में CO, O₂ तथा परओक्सी एसिटिल नाइट्रेट
B. सायं के समय NO₂ , O₃ तथा CO की उच्च आद्रता
C. सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में NO₂ , O₃ तथा परओक्सी एसिटिल नाइट्रेट 
D. लघु ताप पर CO, CO₂ तथा NO₂

ANS:  सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में NO₂ , O₃ तथा परओक्सी एसिटिल नाइट्रेट
गर्मियों के मौसम के दौरान जब तापमान अधिक गर्म होता है और अधिक धूप मौजूद होती है, तो फोटोकैमिकल स्मॉग स्मॉग गठन का प्रमुख प्रकार है। सर्दियों के महीनों के दौरान जब तापमान ठंडा होता है, और वायुमंडलीय आक्रमण आम होते हैं, घरों और इमारतों को गर्म करने के लिए कोयले और अन्य जीवाश्म ईंधन के उपयोग में वृद्धि होती है।

Q28.निम्न में से कौन एक वाहन प्रदुषण का भाग नहीं है

A. H₂ 
B. CO 
C. NO₂ 
D. SO₂ 

ANS:  H₂

Q29.उर्जा के किस रूप में प्रदूषण की समस्या नहीं होती है ?

A. कोयला
B. परमाणु 
C. पेट्रोल
D. सौर 

ANS:  सौर

Q30.निम्न में कौन अधिकतम ध्वनि प्रदुषण का कारण है

A. भारी ट्रक यातायात 
B. निर्वाचन सभाए
C. पॉप गीत
D. जेट उडान 

ANS:  जेट उडान

 

Q31.राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी संस्थान कहाँ स्थित है

A. नागपुर में 
B. पुणे में
C. लखनऊ में
D. दिल्ली में

ANS:  नागपुर में
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान सीएसआईआर का एक उपक्रम है। यह नागपुर में स्थित है। यह पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरी से सम्बन्धित अनुसंधान एवं एवं व्यावहारिक सुझाव देता है। नीरी की दृष्टि - सतत पोषणीय विकास हेतु पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में नेतृत्व।
इस संस्थान की स्थापना 1958ई. में की गई थी। इस संस्थान का पूरा नाम राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान (National Environment Engineering Research Institute) है।

Q32.मानव जनित पर्यावरण प्रदुषण कहलाते है

A. पीडाहारी
B. परजैविक 
C. प्रतिजैविक 
D. ह्युमेलिन

ANS:  परजैविक

Q33.वैश्विक तापन के फलस्वरूप हो सकता है

A. समुद्र तल में वृद्धि
B. फसल के स्वरूप में परिवर्तन
C. तट रेखा में परिवर्तन
D. ये सभी 

ANS:  ये सभी

Q34.वायुमंडल में सबसे पहले जिस ओजोन छिद्र का पता लगाया गया है वह कहाँ स्थित है

A. आर्कटिक क्षेत्र के ऊपर 
B. अन्टार्कटिका के ऊपर 
C. भारत के ऊपर
D. अलास्का के ऊपर 

ANS:  अन्टार्कटिका के ऊपर
ओज़ोन छिद्र का पता पहले कब चला? 1980 के दशक में वसन्त में अंटार्कटिका में ओजोन छिद्र दिखाई दिया। यह एक नई घटना थी।
हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की सैटेलाइट से मिले डाटा से पता चला है कि आर्कटिक क्षेत्र के ऊपर स्थित ओजोन की परत में अब तक का सबसे बड़ा छेद हो गया है. ओजोन परत सूर्य की घातक किरणों से धरती की रक्षा करती है

Q35.निम्न में से कौन सी गैस वैश्विक उष्णता के लिए उतरदायी है

A. केवल ओक्सीजन
B. ओक्सीजन और कार्बन डाईऑक्साइड
C. CO₂ और मीथेन 
D. केवल मीथेन

ANS:  CO₂ और मीथेन

 

Q36.वायुमंडल में उपस्थित ओजोन परत अवशोषित करती है

A. कोस्मिक किरणों को
B. इन्फ्रारेड किरणों को
C. अल्ट्रावायलेट किरणों को 
D. सभी विकिरणों से

ANS:  अल्ट्रावायलेट किरणों को

Q37.तेज़ाब वर्षा पर्यावरण में निम्न प्रदुषण से होती है

A. कोर्बन मोनो ऑक्साइड एवं CO₂ 
B. कार्बन डाइऑक्साइड एवं नाइट्रोजन 
C. ओजोन एवं CO₂ 
D. नाइट्रस ऑक्साइड एवं CO₂ 

ANS:  नाइट्रस ऑक्साइड एवं CO₂

Q38. हरित गृह प्रभाव का अर्थ है

A. वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों के घनीकरन के कारण वायुमंडल के तापमान का बढना 
B. बढ़े हुए तापमान में सब्जिओं तथा फूलों का उत्पादन
C. शीशे के मकानों में खाद्य फसलों का उत्पादन
D. इनमे से कोई नही

ANS:  वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों के घनीकरन के कारण वायुमंडल के तापमान का बढना

Q39. ब्राउन एयर' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता है ?

A. अम्लीय धुआँ 
B. प्रकाश रासायनिक धुआँ 
C. औद्योगिक धुआँ 
D. सल्फर धुआँ 

ANS:  प्रकाश रासायनिक धुआँ
ब्राउन एयर एक शब्द है जिसका इस्तेमाल प्रकाशरसायनिक धुआं के लिए किया जाता है।
प्रकाशरसायनिक धुआं एक प्रकार का धुआं होता है, जो तब उत्पादित होता है जब सूर्य से पराबैंगनी प्रकाश वातावरण में नाइट्रोजन ऑक्साइड के साथ प्रतिक्रिया करता है।
इसकी मुख्य घटक गैसें हाइड्रोकार्बन, नाइट्रोजन ऑक्साइड, पेरोक्सी एसिटाइल नाइट्रेट (पैन) हैं।
पैन एक द्वितीयक प्रदूषक है यानी वह पदार्थ जो प्राथमिक प्रदूषकों जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड आदि को सूर्य की रोशनी के प्रभाव में या एक दूसरे के साथ प्रतिक्रिया करता है।
धुआं एक प्रकार का गंभीर वायु प्रदूषण है जो कोहरे और धुएं के मिश्रण से बनता है।

Q40.निम्न में से कौन सा जैव निम्नकरणीय है

A. कागज 
B. DDT 
C. एल्युमिनियम
D. प्लास्टिक

ANS:  कागज



Q41. पराध्वनिक जेट प्रदुषण पैदा करता है पतला करके

A. O₃ परत को
B. O₂ परत को
C. SO₂ परत को
D. CO₂ परत को


Ans: O₃ परत को

Q42. फ्लाई एश वातावरण प्रदूषक है जो इसके द्वारा उत्पन होता है

A. थर्मल पावर प्लांट
B. आटा मिल
C. उर्वरक संयंत्र
D. सीमेंट उद्योग


Ans: थर्मल पावर प्लांट
ई ऐश (Fly Ash) प्राय: कोयला संचालित विद्युत संयंत्रों से उत्पन्न प्रदूषक है, जिसे दहन कक्ष से निकास गैसों द्वारा ले जाया जाता है।
इसे इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर या बैग फिल्टर द्वारा निकास गैसों से एकत्र किया जाता है।
इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर (ESP) को एक फिल्टर उपकरण के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसका उपयोग प्रवाहित होने वाली गैस से धुएँ और धूल जैसे महीन कणों को हटाने के लिये किया जाता है।
इस उपकरण को प्रायः वायु प्रदूषण नियंत्रण संबंधी गतिविधियों के लिये प्रयोग किया जाता है। 

Q43. निम्न में से कौन सा जैव निम्नीकरणीय प्रदूषक है

A. वाहित मल
B. भारी धातुयें
C. रंजक बही स्त्राव
D. विरंजक बहिस्त्राव


Ans: वाहित मल

Q44. पेरोक्सीएसिटिल नाइट्रेट ' (PAN) क्या है ?

A. एसिडिक डाई
B. पादप हार्मोन
C. गौण प्रदूषक
D. विटामिन


Ans: गौण प्रदूषक
Peroxyacetyl नाइट्रेट एक peroxyacyl नाइट्रेट है। यह फोटोकैमिकल स्मॉग में मौजूद एक द्वितीयक प्रदूषक है। यह ऊष्मीय रूप से अस्थिर है और पेरोक्सीथेनॉयल रेडिकल्स और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड गैस में विघटित हो जाता है। यह एक लैक्रिमेटरी पदार्थ है, जिसका अर्थ है कि यह फेफड़ों और आंखों में जलन पैदा करता है।

Q45. सबसे खराब वायु प्रदुषण उप्तन्न करने वाला पदार्थ है

A. धुँआ
B. सल्फर डाइऑक्साइड
C. CO₂
D. कार्बन मोनोऑक्साइड


Ans: सल्फर डाइऑक्साइड
वह पदार्थ जो अधिकतम वायु प्रदूषण का कारण बनता है सल्फर डाइऑक्साइड है।
सल्फर डाइऑक्साइड रासायनिक यौगिक है जिसका सूत्र SO₂ है।
यह जहरीली गैस है जो जले हुए माचिस की गंध के लिए जिम्मेदार है।
तीखी महक वाली रंगहीन गैस ज्वालामुखी गतिविधियों, औद्योगिक प्रक्रियाओं और सल्फ्यूरिक एसिड के उत्पादन से उत्पन्न होती ।
 

Q46. इसके द्वारा जल के प्रदुषण को साफ़ करने में बायो फिल्टर के रूप में पाइला ग्लोबोसा प्रयुक्त किया जाता है

A. शैवालीय पुष्प पुंज
B. पारा
C. आर्सेनिक
D. केडमियम


Ans: केडमियम

Q47. वायु प्रदुषण के कारण लोगो में फुफ्फुस कैंसर से अधिक मारने वाला रोग है

A. हृदयघाट
B. दीर्घकाली श्वसनी शोध
C. दमा
D. वातस्फीति


Ans: वातस्फीति
वातस्फीति का प्राथमिक कारण सिगरेट पीना है। कुछ मामलों में यह अल्फा 1-एंटिट्रिप्सीन की कमी के कारण भी हो सकता है।
वातस्फीति (एम्फाइज़िमा) एक दीर्घकालिक उत्तरोत्तर बढ़ने वाली फेफड़े की बीमारी है, जिसके कारण प्रारंभ में सांस लेने में तकलीफ होती है। वातस्फीति से ग्रस्त लोगों में शरीर को सहारा देने वाले ऊतक और फेफड़े के कार्य करने की क्षमता नष्ट हो जाती है।

Q48. उर्वरक के अत्यधिक प्रयोग से होता है -

A. मृदा प्रदूषण
B. जल प्रदूषण
C. वायु प्रदूषण
D. उपर्युक्त सभी


Ans: उपर्युक्त सभी

Q49. पर्यावरण संरक्षण के लिए कौन-सी अन्तर्राष्ट्रीय एजेंसी कार्य कर रही है ?

A. नासा
B. यू. एन. ओ.
C. ग्रीनपीस
D. चिपको


Ans: ग्रीनपीस
ग्रीनपीस पर्यावरण चेतना हेतु विश्वव्यापी आंदोलन है। इसकी स्थापना वर्ष 1971 में कनाडा के वैंकूवर (Vancouver) में हुई थी। वर्ष 1976 के आसपास ग्रीनपीस ने स्वतंत्र गैर सरकारी संगठन के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया था।

तात्कालिक रूप से यह अमेरिका द्वारा अलास्का में नाभीकीय हथियारों के परीक्षण का विरोध करने के लिये बनी थी किन्तु बाद में इसका उद्देश्य व्यापक रूप से पर्यावरण की सुरक्षा होता गया।

Q50. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए : 


सूची-I

सूची-II

A.  एस्बेस्टस धूल

1. मस्तिष्क

B.  सीसा

2. उदर

C.  पारा

3. फेफड़ा

D.  कार्बन मोनोक्साइड

4. रक्त धाराएँ

 

A. A → 1,  B → 2,  C → 3,  D → 4
B. A → 3,  B → 1,  C → 2,  D → 4
C. A → 3,  B → 2,  C → 4,  D → 1
D. A → 2,  B → 3,  C → 1,  D → 4


Ans: A → 3,  B → 2,  C → 4,  D → 1

 


Q51. भूमिगत जल को दूषित करने वाले अजैविक प्रदूषक है

A. बैक्टीरिया
B. शैवाल
C. आर्सेनिक
D. विषाणु


Ans:आर्सेनिक

भूमिगत जल को दूषित करने वाला अजैविक प्रदूषक आर्सेनिक है। यौगिक अवस्था में आर्सेनिक पृथ्वी पर अनेक स्थानों में पाया जाता है। यह ज्वालामुखी के वाष्पों में, समुद्र के जल तथा अनेक खनिजीय जलों में मिश्रित रहता है।

Q52. भूमिगत जल के प्रवाह के साथ नीचे की ओर बहने वाले प्रदूषकों को क्या कहते है

A. निक्षालक
B. प्रदूषक
C. मिट्टी के कण
D. स्त्राव


Ans: निक्षालक

Q53. भारत के कुछ भागों में पेयजल में निम्नलिखित में से कौन से प्रदूषक पाए जाते हैं ?नीचे दिए हुए कोड का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें | 

1. आर्सेनिक 2. सौरबिटाल 3. फ्लोराइड 4. फौमेल्डीहाइड 5. युरेनियम
A. 1 और 3
B. 1, 2, 3, 4,  और 5
C. 2, 4 और 5
D. 1, 3 और 5


Ans: 1 और 3

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)