अनेकार्थी शब्द (Anekarthi Shabd) Hindi Grammar

0

हिंदी व्याकरण अनेकार्थी शब्द 

हिंदी व्याकरण और काव्यशास्त्र के दृष्टिकोण से अनेकार्थी शब्द अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अनेकार्थी शब्द से प्रश्न पूछ लिए जाते हैं आइये विस्तार से समझें 

ऐसे शब्द, जिनके अनेक अर्थ होते है, अनेकार्थी शब्द कहलाते है।

दूसरे शब्दों में- जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें 'अनेकार्थी शब्द' कहते है।
अनेकार्थी का अर्थ है – एक से अधिक अर्थ देने वाला। 

अनेकार्थी शब्द  Download this PDF || Click Here ||

भाषा में कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग होता है, जो अनेकार्थी होते हैं। खासकर यमक और श्लेष अलंकारों में इसके अधिकाधिक प्रयोग देखे जाते हैं। नीचे लिखे उदाहरणों को देखें- 

''करका मनका डारि दैं मन का मनका फेर।'' (कबीरदास)
''रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चुन।'' (रहीम)
''चली चंचला, चंचला के घर से, तभी चंचला चमक पड़ी।'' 

  उपर्युक्त उदाहरणों में प्रयुक्त शब्दों के अर्थ देखें:
मनका- माला के दाने, मन (चित्त) का
पानी- चमक (मोती के लिए), इज्जत (मानव के लिए), जल (चूना, आटे के लिए)
चंचला- लक्ष्मी, स्त्री, बिजली


यहाँ कुछ प्रमुख अनेकार्थी शब्द दिया जा रहा है।

(अ, आ) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

अपवाद के अनेकार्थी शब्द- कलंक, वह प्रचलित प्रसंग, जो नियम के विरुद्ध हो।
अतिथि के अनेकार्थी शब्द- मेहमान, साधु, यात्री, अपरिचित व्यक्ति, यज्ञ में सोमलता लाने वाला, अग़्नि, राम का पोता या कुश का बेटा।
अरुण के अनेकार्थी शब्द- लाल, सूर्य, सूर्य का सारथी, इत्यादि ।
आपत्ति के अनेकार्थी शब्द- विपत्ति,एतराज।
अपेक्षा के अनेकार्थी शब्द- इच्छा, आवश्यकता, आशा, इत्यादि।
आराम के अनेकार्थी शब्द- बाग, विश्राम, रोग का दूर होना, निरोग होना।
अंक के अनेकार्थी शब्द- भाग्य, गिनती के अंक, नाटक के अंक, चिन्ह संख्या, गोद।
अंबर के अनेकार्थी शब्द- आकाश, अमृत, वस्त्र।
अनंत के अनेकार्थी शब्द- आकाश, ईश्वर, विष्णु, अंतहीन, शेष नाग।
अर्थ के अनेकार्थी शब्द- मतलब, कारण, लिए, भाव, हेतु, अभिप्राय, धन, आशय, प्रयोजन।
अवकाश के अनेकार्थी शब्द- छुटटी, अवसर, अंतराल
आम के अनेकार्थी शब्द- आम का फल, सर्वसाधारण, रंज, मामूली, सामान्य।
अन्तर के अनेकार्थी शब्द- शेष, दूरी, हृदय, भेद।
अधर के अनेकार्थी शब्द- धरती (आकाश के बीच का स्थान), पाताल, नीचा, होंठ।
अर्क के अनेकार्थी शब्द- इन्द्र, सूर्य, रस, अकबन।
अंकुर के अनेकार्थी शब्द- कोंपल, नोंक, सूजन, रोआँ।
अंकुश के अनेकार्थी शब्द- रोक, हाथी को वश में करने का लोहे का छोटा अस्त्र।
अंजन के अनेकार्थी शब्द- काजल, रात, माया, लेप।
अंश के अनेकार्थी शब्द- हिस्सा, कोण का अंश, किरण।
अंत के अनेकार्थी शब्द- मरण, अवसान, सीमा।
अनन्त के अनेकार्थी शब्द- आकाश, अन्तहीन, विष्णु।
अच्युत के अनेकार्थी शब्द - कृष्ण, स्थिर, अविनाशी।
अपर के अनेकार्थी शब्द- दूसरा, इतर, पंखहीन।
अपंग के अनेकार्थी शब्द- अपाहिज, तिलक, नेत्रों के कोने।
अग्र के अनेकार्थी शब्द- पहाड़, वृक्ष, अचल।
अग्र के अनेकार्थी शब्द- मुख्य, आगे, नोंक, शिखर।
अमृत के अनेकार्थी शब्द - सुधा, जल, अमर, सुन्दर।
अन्तर के अनेकार्थी शब्द - मध्य, ह्रदय, व्यवधान, भेद।
अज के अनेकार्थी शब्द- ब्रह्मा, बकरा, दशरथ का पिता।
अक्ष के अनेकार्थी शब्द- आँख, धुरी, आत्मा, पहिया, पासा।
अक्षर के अनेकार्थी शब्द- अविनाशी, वर्ण, आत्मा, आकाश, मोक्ष।
अमल के अनेकार्थी शब्द- निर्मल, अभ्यास, समय, नशा।
अमर के अनेकार्थी शब्द- देवता, पारा, अविनाशी।
अलि के अनेकार्थी शब्द- भौंरा, मदिरा, कुत्ता।
अरिष्ट के अनेकार्थी शब्द - लहसुन, नीम, कौवा।
अहि के अनेकार्थी शब्द- सर्प, सूर्य, कष्ट।
अचल के अनेकार्थी शब्द- स्थिर, पर्वत, दृढ़।
अटक के अनेकार्थी शब्द- बाधा, भ्रमणशील, उलझन।
अरुण के अनेकार्थी शब्द- लाल रंग, सूर्य, सिन्दूर।
आत्मा के अनेकार्थी शब्द- प्राण, अग्नि, सूर्य।
आकार के अनेकार्थी शब्द- स्वरूप, चेष्टा, बुलाना।
आशुग के अनेकार्थी शब्द - वायु, तीर, पत्र।
आली के अनेकार्थी शब्द- सखी, पंक्ति।
अधिवास के अनेकार्थी शब्द- निवास, पड़ोसी, बस्ती, हठ।
अनल के अनेकार्थी शब्द - आग, परमेश्वर, जीव, विष्णु।
अपाय के अनेकार्थी शब्द- जाना, लोप, नाश, हानि, उपद्रव।
अभय के अनेकार्थी शब्द- निर्भयता, शिव, निरापद।
अभिनिवेश के अनेकार्थी शब्द- आग्रह, संकल्प, अनुराग, दृढ़ निश्चय।
अयोनि के अनेकार्थी शब्द- अजन्मा, नित्य, मौलिक, कोख।
अशोक के अनेकार्थी शब्द - मगधराज, शोकरहित, एक वृक्ष।
आँख के अनेकार्थी शब्द - नयन, परख, सन्तान, छिद्र।
आनंद के अनेकार्थी शब्द - ख़ुशी, मदिरा, शिव, एक छंद।
आभीर के अनेकार्थी शब्द - अहीर, एक राग।
अगज के अनेकार्थी शब्द - हाथी से भिन्न, पहाड़ से उत्पन्न।



(इ, उ) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

ईश्वर के अनेकार्थी शब्द - परमात्मा, स्वामी, शिव, पारा, पीतल।
इतर के अनेकार्थी शब्द - दूसरा, साधारण, नीच।
इंगित के अनेकार्थी शब्द - संकेत, अभिप्राय, हिलना-डूलना।
इन्द्र के अनेकार्थी शब्द - देवराज, राजा, रात्रि।
उत्तर के अनेकार्थी शब्द - उत्तर दिशा, जवाब, हल, अतीत, पिछला, बाद का इत्यादि।
उग्र के अनेकार्थी शब्द - विष, प्रचंड, महादेव।
उद्योग के अनेकार्थी शब्द - परिश्रम, धंधा, कारखाना।
उदार के अनेकार्थी शब्द - दाता, बड़ा, सरल, अनुकूल।

(ए, ओ) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

एकांत के अनेकार्थी शब्द - तत्पर, स्वस्थचित्त।
एकाक्ष के अनेकार्थी शब्द - काना, कौवा।
ऐरावती के अनेकार्थी शब्द - इरावती नदी, बिजली, वटपत्री।
ओक के अनेकार्थी शब्द - पक्षी, शूद्र, मतली, घर, पनाह।
औसत के अनेकार्थी शब्द - बीच का, साधारण, दरमियानी

(क) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

कर के अनेकार्थी शब्द - हाथ, टैक्स, किरण, सूँड़ ।
काल  के अनेकार्थी शब्द - समय, मृत्यु, यमराज।
कला के अनेकार्थी शब्द - अंश, किसी कार्य को अच्छी तरह करने का कौशल।
कर्ण के अनेकार्थी शब्द - कर्ण (नाम), कान।
कुशल के अनेकार्थी शब्द - खैरियत, चतुर ।
कल के अनेकार्थी शब्द - बीता हुआ दिन, आने वाला दिन, मशीन।
कर्ण के अनेकार्थी शब्द - कर्ण (नाम), कान।
काम के अनेकार्थी शब्द - वासना, कामदेव, कार्य, पेशा, धंधा।
कनक के अनेकार्थी शब्द - सोना, धतूरा, पलाश, गेंहूँ।
कुंद के अनेकार्थी शब्द - भोंथरा, एक मूल।
कुल के अनेकार्थी शब्द - वंश, सब।
कृष्ण के अनेकार्थी शब्द - काला, कन्हैया, वेदव्यास।
केतु के अनेकार्थी शब्द - एक ग्रह, ध्वज, श्रेष्ठ, चमक।
कोट के अनेकार्थी शब्द - परिधान, किला।
कोटि के अनेकार्थी शब्द - श्रेणी, करोड़, गणना।
कंक के अनेकार्थी शब्द - यम, क्षत्रिय, युधिष्ठिर।
कंकण के अनेकार्थी शब्द - कंगन, मंगलसूत्र, विवाह-सूत्र।
कंटक के अनेकार्थी शब्द - घड़ियाल, काँटा, दोष।
कक्ष के अनेकार्थी शब्द - कमरा, काँख, लता, रनिवास, बाजू।
कटाक्ष के अनेकार्थी शब्द - आक्षेप, तिरछी निगाह, व्यंग्य।
कर्क के अनेकार्थी शब्द - केंकड़ा, आग, एक राशि, आईना, सफेद।
काक के अनेकार्थी शब्द - कौआ, लँगड़ा आदमी, अतिधृष्ट।
कादम्ब के अनेकार्थी शब्द - कदम्ब, ईख, बाण, खट्टी मदिरा।
कृत्स्न के अनेकार्थी शब्द - जल, कोख, पेट।
कैरव के अनेकार्थी शब्द - कुमुद, कमल, शत्रु, ठग।
केवल के अनेकार्थी शब्द - एकमात्र, विशुद्ध ज्ञान।
कंद के अनेकार्थी शब्द - शकरकन्द, बादल, मिश्री।
कलत्र के अनेकार्थी शब्द - स्त्री, कमर।
केलि के अनेकार्थी शब्द - परिहास, खेल, पृथ्वी।
कमल के अनेकार्थी शब्द - हिरण, पंकज, ताम्बा, आकाश।
कल्प के अनेकार्थी शब्द - सबेरा, शराब।
कक्ष्या के अनेकार्थी शब्द - राजा की देहरी, कमरबंद।
कसरत के अनेकार्थी शब्द - व्यायाम, अधिकता।
कबंध के अनेकार्थी शब्द - जल, बादल, एक राक्षस।
कौरव के अनेकार्थी शब्द - धृतराष्ट्रादि, गीदड़।
कम्बल के अनेकार्थी शब्द - आँसू, ऊनी वस्त्र, गाय के गले का रास।
कंबु के अनेकार्थी शब्द - शंख, कंगन।
कलाप के अनेकार्थी शब्द - समूह, तरकश, मोर की पूँछ, चाँद, व्यापार।
कस के अनेकार्थी शब्द - बल, परीक्षा, तलवार की लचक।
कान्तार के अनेकार्थी शब्द - टेढ़ा मार्ग, वन।
कांड के अनेकार्थी शब्द - गुच्छा, दुर्घटना।
काट के अनेकार्थी शब्द - द्रोह, आपसी विरोध।
कैतन के अनेकार्थी शब्द - ध्वजा, घर, कार्य, आमंत्रण।
कुरंग के अनेकार्थी शब्द - हिरण, नीला, बदरंग।
कुंभ के अनेकार्थी शब्द - घड़ा, एक राशि, हाथी का मस्तक।
कुटिल के अनेकार्थी शब्द - टेढ़ा, दुष्ट, घुंघराला।
कौपीन के अनेकार्थी शब्द - लँगोटा, अकार्य, गीद्ध।
कौशिक के अनेकार्थी शब्द - विश्वामित्र, नेवला, उल्लू, सँपेरा, इन्द्र।

(ख) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

खग के अनेकार्थी शब्द - पक्षी, तारा, गन्धर्व, जुगनू, बाण।
खर के अनेकार्थी शब्द - दुष्ट, गधा, तिनका, कड़ा, तीक्ष्ण, मोटा, एक राक्षस।
खल के अनेकार्थी शब्द - दुष्ट, धतूरा, बेहया, धरती, सूर्य, दवा कूटने का खरल।
खैर के अनेकार्थी शब्द - कत्था, कुशल।
खंज के अनेकार्थी शब्द - खंजन, लँगड़ा

(ग, घ) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

गण के अनेकार्थी शब्द - समूह, मनुष्य, भूतप्रेतादि, शिव के गण, छन्द में गिनती के पद, पिंगल के गण।
गुरु के अनेकार्थी शब्द - शिक्षक, ग्रहविशेष, श्रेष्ठ, बृहस्पति, भारी, बड़ा, भार।
गो  के अनेकार्थी शब्द - बाण, आँख, वज्र, गाय, स्वर्ग, पृथ्वी, सरस्वती, सूर्य, बैल, इत्यादि।
गुण के अनेकार्थी शब्द - कौशल, शील, रस्सी, स्वभाव, लाभ, विशेषता, धनुष की डोरी।
गति के अनेकार्थी शब्द - पाल, हालत, चाल, दशा, मोक्ष, पहुँच।
गदहा के अनेकार्थी शब्द - गधा, मूर्ख, वैद्य।
ग्रहण के अनेकार्थी शब्द - लेना, चन्द्र, सूर्यग्रहण।
गोविंद के अनेकार्थी शब्द - कृष्ण, गोष्ठी का स्वामी।
गोत्र के अनेकार्थी शब्द - वंश, वज्र, पहाड़, नाम।
गिरा के अनेकार्थी शब्द - सरस्वती, गिरना, वाणी।
गौर के अनेकार्थी शब्द - गोरा, विचार।

घन के अनेकार्थी शब्द - बादल, अधिक, घना, गणित का घन, पिण्ड, हथौड़ा ।
घट के अनेकार्थी शब्द - घड़ा, देह, ह्रदय, किनारा।
घाट के अनेकार्थी शब्द - नावादि से उतरने -चढ़ने का स्थान, तरफ।
घृणा के अनेकार्थी शब्द - घिन, बादल।

(च, छ) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

चरण के अनेकार्थी शब्द - पग, पंक्ति, पद्य का भाग।
चंचला के अनेकार्थी शब्द - लक्ष्मी, स्त्री, बिजली।
चोटी के अनेकार्थी शब्द - शिखर, सिर, वेणी।
चन्द्र के अनेकार्थी शब्द - शशि, कपूर, सोना, सुन्दर।
चाँद के अनेकार्थी शब्द - चन्द्रमा, सिर।
चारा के अनेकार्थी शब्द - पशुखाद्य, उपाय।
चक्र के अनेकार्थी शब्द - पहिया, चाक, भँवर, समूह, बवंडर।
चय के अनेकार्थी शब्द - समूह, नींव, टीला, तिपाई, किले का फाटक।
छन्द के अनेकार्थी शब्द - इच्छा, पद, वृत्त।

(ज, ठ) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

जलज के अनेकार्थी शब्द - कमल, मोती, शंख, मछली, जोंक, चन्द्रमा, सेवार।
जाल के अनेकार्थी शब्द - फरेब, बुनावट, फंदा, किरण, जाला।
जीवन के अनेकार्थी शब्द - जल, प्राण, जीविका, जीवित।
जलधर के अनेकार्थी शब्द - बादल, समुद्र।
जड़ के अनेकार्थी शब्द - मूल, मूर्ख।
जौ के अनेकार्थी शब्द - वेग, शरिक्त, अन्न विशेष।
जंग  के अनेकार्थी शब्द - युद्ध, लोहे में लगी कार्बनपरत।
जयन्त के अनेकार्थी शब्द - इन्द्रपुत्र, शिव, चाँद, एक ताल।
जरा के अनेकार्थी शब्द - बुढ़ापा, थोड़ा।
ज्येष्ठ (जेठ के अनेकार्थी शब्द - पति का बड़ा भाई, बड़ा, हिन्दी महीना।
ठाट के अनेकार्थी शब्द - श्रृंगार, आडंबर।
ठाकुर के अनेकार्थी शब्द - देवता, हजाम, क्षत्रिय।

(त, थ) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

तीर के अनेकार्थी शब्द - बाण, किनारा, तट।
तारा  के अनेकार्थी शब्द - आँख की पुतली, नक्षत्र, तारक, प्यारा, बालि की स्त्री, बृहस्पति की स्त्री।
तंत्र के अनेकार्थी शब्द - दवा, उपासना, पद्धति, सूत, कपड़ा।
तत्त्व के अनेकार्थी शब्द - मूल, वस्त्र, ब्रह्मा, पदार्थ।
तल्प के अनेकार्थी शब्द - खाट, अटारी, स्त्री।
तनु  के अनेकार्थी शब्द - शरीर, मूर्ति, अल्प, कोमल, पतला।
ताल  के अनेकार्थी शब्द - लय, एक वृक्ष, झील, हड़ताल।
तार्क्ष्य के अनेकार्थी शब्द - घोड़ा, गरुड़, सर्प, स्वर्ण, रथ।
तात  के अनेकार्थी शब्द - पूज्य, प्यारा, मित्र, पिता, तप्त।
तमचर  के अनेकार्थी शब्द - उल्लू, राक्षस, चोर।
तीर्थ  के अनेकार्थी शब्द - देवस्थान, शास्त्र, गुरु।
थान  के अनेकार्थी शब्द - स्थान, अदद, पशुओं के बाँधने की जगह।


(द) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

दल के अनेकार्थी शब्द - समूह, सेना, पत्ता, पत्र, नाश, हिस्सा, पक्ष, भाग, चिड़ी।
दंड के अनेकार्थी शब्द - सज़ा, डंडा, आक्रमण, दमन, एक व्यायाम।
द्रव्य  के अनेकार्थी शब्द - वस्तु, धन।
द्विज  के अनेकार्थी शब्द - पक्षी, दाँत, ब्राह्मण, गणेश।
द्वीप  के अनेकार्थी शब्द - टापू, आश्रम, हाथी, अवलम्ब।
द्रोण  के अनेकार्थी शब्द - द्रोणाचार्य, डोंगी, कौआ।
दर्शन  के अनेकार्थी शब्द - मुलाकात, एक शास्त्र, स्वप्न, तत्त्वज्ञान।
दिनेश  के अनेकार्थी शब्द - उक्ति, भिक्षा, सूर्य, आदेश।

(ध, न) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

धन के अनेकार्थी शब्द - सम्पति, शुभ कार्य, श्रेय, न्याय, योग।
धर्म के अनेकार्थी शब्द - प्रकृति, स्वभाव, कर्तव्य, सम्प्रदाय।
धात्री  के अनेकार्थी शब्द - उपमाता, पृथ्वी, आँवला।
धाम  के अनेकार्थी शब्द - घर, शरीर, देवस्थान।
धार  के अनेकार्थी शब्द - प्रवाह, किनारा, सेना।
धनंजय के अनेकार्थी शब्द - अर्जुन, नाग।
नंद के अनेकार्थी शब्द - हर्ष, परमेश्वर, मगधराज, मेढ़क।
नंदा  के अनेकार्थी शब्द - आनंद, ननद, संपत्ति।
निशान  के अनेकार्थी शब्द - तेज करना, चिह्न, यादगार, पताका।
नाक के अनेकार्थी शब्द - नासिका, स्वर्ग, मान।
नागर  के अनेकार्थी शब्द - चतुर, नागरिक, सोंठ।
नाग  के अनेकार्थी शब्द - हाथी, पर्वत, बादल, साँप।
नग के अनेकार्थी शब्द - पर्वत, वृक्ष, रत्न विशेष, चाव, अचल, नगीना।
निशाचर  के अनेकार्थी शब्द - राक्षस, प्रेत, उल्लू, साँप, चोर।

(प, फ) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

पद के अनेकार्थी शब्द - चरण, शब्द, पैर, स्थान, उद्यम, रक्षा, ओहदा, कविता का चरण।
पानी के अनेकार्थी शब्द - जल, चमक, इज्जत ।
पक्ष  के अनेकार्थी शब्द - पन्द्रह दिन का समय, ओर, पंख, बल, घर, सहाय, पार्टी।
पत्र  के अनेकार्थी शब्द - पत्ता, चिठ्ठी, पंख।
पृष्ठ  के अनेकार्थी शब्द - पीठ, पत्रा, पीछे का भाग।
प्रभाव  के अनेकार्थी शब्द - सामर्थ्य, असर, महिमा, दबाव।
पतंग के अनेकार्थी शब्द - सूर्य, पक्षी, टिड्डी, फतिंगा, गुड्डी।
पय  के अनेकार्थी शब्द - दूध, अन्न, पानी।
पर के अनेकार्थी शब्द - पंख, ऊपर, बाद, किन्तु।
पति  के अनेकार्थी शब्द - स्वामी, ईश्वर।
पयोधर के अनेकार्थी शब्द - स्तन, बादल।
पीठ के अनेकार्थी शब्द - पृष्ठभाग, पीढ़ा।
पान के अनेकार्थी शब्द - पेय, द्रव्य, तांबूल, शराब।
पाश के अनेकार्थी शब्द - बंधन, रस्सी, पशु।
पोत के अनेकार्थी शब्द - नाव, बच्चा, दाव।
प्रतीक के अनेकार्थी शब्द - चिह्न, प्रतिमा, उल्टा।
प्रवाल के अनेकार्थी शब्द - मूँगा, नया पत्ता, वीणादंड।
पुष्कर के अनेकार्थी शब्द - तालाब, कमल, आकाश, तलवार।
पिशुन के अनेकार्थी शब्द - चुगलखोर, केसर, नारद, नीच, क्रूर, मूर्ख।
पूत के अनेकार्थी शब्द - पुत्र, पवित्र किया हुआ, शंख।
पूरण के अनेकार्थी शब्द - वृष्टि, मरना, सेतु, सम्पूर्ण।
फल के अनेकार्थी शब्द - लाभ, मेवा, नतीजा, पेड़ का फल, तलवार, भाले की नोक।
फन के अनेकार्थी शब्द - साँप का फण, हूनर।

(ब, भ) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

बल के अनेकार्थी शब्द - सेना, ताकत, बलराम, शक्ति।
बेला के अनेकार्थी शब्द - एक फूल, वक्ता, समय, बरतन।
बाद के अनेकार्थी शब्द - पीछे, व्यर्थ, सिवाय।
बस के अनेकार्थी शब्द - गाड़ी, वश, समाप्ति।
बाला के अनेकार्थी शब्द - लड़की, आभूषण, वलय।
बंध के अनेकार्थी शब्द - बंधन, गाँठ, निर्माण, बाँध (नदी के किनारे)।
बीर के अनेकार्थी शब्द - बहादुर, सखी, चरागाह।
बलि के अनेकार्थी शब्द - राजा बलि, बलिदान, उपहार, कर इत्यादि।
भग के अनेकार्थी शब्द - ऐश्वर्य, चाँद, यश, ज्ञान, और वैराग्य।
भूत के अनेकार्थी शब्द - अतीत, वस्तुतः, सत्य, प्राप्त।
भीत के अनेकार्थी शब्द - डरा हुआ, भित्ति, दीवार।
भव के अनेकार्थी शब्द - संसार, शुभ, मेघ, जन्म।
भोर के अनेकार्थी शब्द - सुबह, सीधा, भूलने का स्वभाव।
भेद के अनेकार्थी शब्द - रहस्य, तात्पर्य, अन्तर, प्रकार।
भाग के अनेकार्थी शब्द - हिस्सा, विभाजन, भाग्य।
भार के अनेकार्थी शब्द - काम, बोझा, सहारा, रक्षा।

(म) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

मयूख के अनेकार्थी शब्द - कान्ति, किरण, ज्वाला।
मन्यु के अनेकार्थी शब्द - क्रोध, दीनता, यज्ञ, चिन्ता।
मधु के अनेकार्थी शब्द - शराब, शहद, बसंत, दूध, मीठा।
मान के अनेकार्थी शब्द - सम्मान, इज्जत, अभिमान, नाप -तौल, मानना।
मित्र के अनेकार्थी शब्द - दोस्त, सूर्य, प्रिय, साँप।
मूल के अनेकार्थी शब्द - जड़, पहला, वृक्ष की जटा।
मूक के अनेकार्थी शब्द - गूँगा, विवश, चुपचाप।
मंडल के अनेकार्थी शब्द - जिला, हल्का, बिम्ब, क्षितिज।
मणि के अनेकार्थी शब्द - कीमती पत्थर, श्रेष्ठजन, बकरी के गले की थैली।
मद के अनेकार्थी शब्द - घमंड, हर्ष, शराब।
मल के अनेकार्थी शब्द - मैल, कफ, पाप, बुराई।
मा के अनेकार्थी शब्द - माता, मत, मान, लक्ष्मी।
मात्रा के अनेकार्थी शब्द - इन्द्रिय, धन, परिमाण।
मत के अनेकार्थी शब्द - राय, वोट, नही।
महावीर के अनेकार्थी शब्द - हनुमान, बहुत बलवान्, जैन तीर्थकर।
मुद्रा के अनेकार्थी शब्द - मुहर, आकृति, सिक्का, अँगूठी, रूप, धन।


(य, र) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

योग के अनेकार्थी शब्द - नियम, उपाय, मिलन, युक्ति, विधा, कौशल, ध्यान, जोड़।
यति के अनेकार्थी शब्द - योगी, जितेन्द्रिय, ब्रह्मा -पुत्र, विराम।
राशि के अनेकार्थी शब्द - समूह, मेष, कर्क, आदि राशियाँ।
रस के अनेकार्थी शब्द - प्रेम, काव्य के नौ रस, अर्क, स्वाद, सार।
रक्त के अनेकार्थी शब्द - लहू, लाल रंग, सिंदूर, केसर।
रुचि के अनेकार्थी शब्द - प्रेम, शोभा, किरण, इच्छा।
रश्मि के अनेकार्थी शब्द - लक्ष्मी, किरण, लगाम।
रंग के अनेकार्थी शब्द - शोभा, सौंदर्य, ठाट -बाट, दशा।

(ल) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

लक्ष्य के अनेकार्थी शब्द - निशाना, उद्देश्य।
लहर के अनेकार्थी शब्द - तरंग, वायु की गति, उमंग, जोश।
लिंग के अनेकार्थी शब्द - चिह्न, प्रमाण, एक पुराण।
लोक के अनेकार्थी शब्द - जगत्, लोग।
लाल के अनेकार्थी शब्द - पुत्र, एक रंग, एक कीमती रत्न।
लीक के अनेकार्थी शब्द - रास्ता, लकीर, प्रथा, गणना।
लघु के अनेकार्थी शब्द - ह्रस्व, छोटा, हल्का।
लौ के अनेकार्थी शब्द - लपट, चाह।

(व) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

वर के अनेकार्थी शब्द - दूल्हा, वरदान, श्रेष्ट।
वर्ण के अनेकार्थी शब्द - जाति, रंग, अक्षर।
विग्रह के अनेकार्थी शब्द - लड़ाई, शरीर, विच्छेद, देवता की मृर्ति।
विषम के अनेकार्थी शब्द - जो सम न हो, भीषण, बहुत कठिन।
वन के अनेकार्थी शब्द - जंगल, उपवन, झरना, फूलों का गुच्छा, जल।
विरोध के अनेकार्थी शब्द - वैर, विपरीत भाव।
विधि के अनेकार्थी शब्द - कानून, रीति, ईश्वर, भाग्य, ढंग।
विजया के अनेकार्थी शब्द - दुर्गा, भाँग।
वाणी के अनेकार्थी शब्द - सरस्वती, सार्थक शब्द, जीभ, सरकंडा।
वितान के अनेकार्थी शब्द - फैलाव, राशि, प्रगति, अवसर, घृणा।
वीथि के अनेकार्थी शब्द - पंक्ति, श्रेणी, गली, बाजार।
वेद के अनेकार्थी शब्द - ज्ञान, विष्णु, व्याख्या।
व्योम के अनेकार्थी शब्द - आकाश, अभ्रक, कल्याण।
वशा के अनेकार्थी शब्द - स्त्री, बाँझ गाय, बेटी।
वंश के अनेकार्थी शब्द - कुल, पास, बाँसुरी, परिवार।
वधू के अनेकार्थी शब्द - बहू, नव विवाहिता।
वरस के अनेकार्थी शब्द - बच्चा, बछड़ा, छाती, वर्ष।
वाम के अनेकार्थी शब्द - बायाँ, प्रतिकूल, स्त्री।
वास के अनेकार्थी शब्द - गमक, निवास, इच्छा, वस्त्र।
विधु के अनेकार्थी शब्द - विष्णु, चन्द्रमा, कपूर, राक्षस।
वृजिन के अनेकार्थी शब्द - क्लेश, कुटिल, पाप।
वार के अनेकार्थी शब्द - प्रहार, बारी, दिन।


(श) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

शिव के अनेकार्थी शब्द - मंगल, महादेव, वेद, गीदड़, भागयशाली।
शुद्ध के अनेकार्थी शब्द - पवित्र, ठीक, जिसमें मिलावट न हो।
शिखा के अनेकार्थी शब्द - चोटी, ज्वाला, शाखा, दीपक की लौ।
शिखि के अनेकार्थी शब्द - अग्नि, मयूर, पुरुष, मुर्गी।
श्यामा के अनेकार्थी शब्द - तुलसी, यमुना, रात, राधा।
शिलीमुख के अनेकार्थी शब्द - भ्रमर, बाण, मूर्ख।
शून्य के अनेकार्थी शब्द - आकाश, बिन्दु, अभाव, ईश्वर।
श्रम के अनेकार्थी शब्द - परिश्रम, थकावट, प्रयास, दुःख।
श्री के अनेकार्थी शब्द - लक्ष्मी, कमला, चमक, चन्दन।
शृंखला के अनेकार्थी शब्द - साँकल, कतार, बंधन।
श्रुति के अनेकार्थी शब्द - कान, वेद।
शॉल के अनेकार्थी शब्द - एक पेड़, ऊनी चादर।
शेर के अनेकार्थी शब्द - सिंह, उर्दू छंद के दो चरण।
शंकु के अनेकार्थी शब्द - कील, बाण की नोंक, विष।
शक्ति के अनेकार्थी शब्द - देवी, योग्यता, प्रभाव, बल।
शंबर के अनेकार्थी शब्द - जल, बादल, चित्र, युद्ध, व्रत।

(स) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

सर के अनेकार्थी शब्द - तालाब, सिर, पराजित।
सेहत के अनेकार्थी शब्द - सुख, स्वास्थ्य। रोग से छुटकारा।
सुधा के अनेकार्थी शब्द - अमृत, पानी।
संज्ञा के अनेकार्थी शब्द - नाम, चेतना।
सारंग के अनेकार्थी शब्द - हाथी, कोयल, कामदेव, सिंह, धनुष भौंरा, मृग, मयूर, स्त्री, नानावर्ण, सुन्दर, सरस, बादल, वृक्ष, छाता, वस्त्र, बाल, शंख, शिव, कपूर, चन्दन, आभूषण, स्वर्ण मधुमक्खी, कमल।
संकर के अनेकार्थी शब्द - दोगला, योग, गोबर, एक अलंकार।
संख्या के अनेकार्थी शब्द - अंक, प्रज्ञा, तरीका, नाम।
संगर के अनेकार्थी शब्द - युद्ध, खाई, रजामन्दी, सौदा, वादा।
संतान के अनेकार्थी शब्द - औलाद, धारा, वंश, विस्तार।
सत्त्व के अनेकार्थी शब्द - एक गुण, जीवन, भ्रूण, सत्य।
सिला के अनेकार्थी शब्द - इनाम, बदला।
संग के अनेकार्थी शब्द - पत्थर, साथ, आसक्ति।
सर्ग के अनेकार्थी शब्द - अध्याय, सृष्टि, संतान, प्रकृति।
सुत के अनेकार्थी शब्द - पुत्र, पार्थिव।
संधा के अनेकार्थी शब्द - प्रतिज्ञा, साँझ, स्थिति।
सुमन के अनेकार्थी शब्द - फूल, विचारवान।
सोना के अनेकार्थी शब्द - स्वर्ण, नींद।
स्थूल के अनेकार्थी शब्द - मोटा, सहज में दिखाई देने या समझ में आने योग्य।
स्नेह के अनेकार्थी शब्द - प्रेम, तेल, चिकनाई।

(ह) से शुरू होने वाले शब्दों के अनेकार्थी शब्द

हार के अनेकार्थी शब्द - आभूषण, शिथिलता, पराजय।
हंस के अनेकार्थी शब्द - प्राण, सूर्य, आत्मा, एक पक्षी।
हस्ती के अनेकार्थी शब्द - हाथी, औकात, अस्तित्व।
हरकत के अनेकार्थी शब्द - गति, चेष्टा, नटखटपन।
हीन के अनेकार्थी शब्द - रहित, दीन, निकृष्ट।
हिम के अनेकार्थी शब्द - बर्फ, चाँद, कमल, मोती, कपूर।
हसरत के अनेकार्थी शब्द - अफ़सोस, कामना।
हत के अनेकार्थी शब्द - मारा गया, विरहित, विफल, ग्रस्त।
हर के अनेकार्थी शब्द - महादेव, अग्नि, गधा, भाजक।
हरिण के अनेकार्थी शब्द  - मृग, शिव, नेवला, हंस, विष्णु।
हरि के अनेकार्थी शब्द - हाथी, विष्णु, पहाड़, सिंह, इन्द्र, घोड़ा, सर्प, बन्दर, वानर, मेढ़क, यमराज, शिव, कृष्ण, किरण, कोयल, हंस।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)