मौर्य-उत्तर / गुप्त-पूर्व काल (322 BC - 185 AD) Ancient history MCQ in Hindi

0

मौर्य-उत्तर / गुप्त-पूर्व काल (322 BC - 185 AD) 

Post -Mauryan/Gupta-Pre-Gupta Period MCQ





Q1. अंतिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ की हत्या कर किसने शुंग वंश की स्थापना 185 ई०पू० में की?

A.पुष्यमित्र
B.अग्निमित्र
C.वसुमित्र
D.भागभट्ट

Ans: पुष्यमित्र
पुष्यमित्र शुंग प्राचीन भारत के शुंग राजवंश के एक राजा थे। वे शुंग साम्राज्य के संस्थापक और प्रथम राजा थे। इससे पहले वे मौर्य साम्राज्य में सेनापति थे। 185 ईसापूर्व में पुष्यमित्र ने अन्तिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ का वध कर स्वयं को राजा उद्घोषित किया।

Q2. पुष्यमित्र शुंग मौर्य सम्राट वृहद्रथ की राजकीय सेना में किस पद पर आसीन था ?

A.सेनापति
B.प्रधानमंत्री
C.गवर्नर
D.इनमें से कोई नहीं



Ans: सेनापति


Q3. कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था?

A.वसुदेव
B.भूमिमित्र
C.नारायण
D.सुशर्मा

Ans: वसुदेव
शुंग वंश के अन्तिम शासक देवभूति के मन्त्रि वासुदेव ने उसकी हत्या कर सत्ता प्राप्त की और कण्व वंश की स्थापना की। कण्व वंश ने ७५ इ.पू. से ३०इ.पू. तक शासन किया। वसुदेव पाटलिपुत्र के कण्व वंश का प्रवर्तक था। वैदिक धर्म एवं संस्कृति संरक्षण की जो परम्परा शुंगो ने प्रारम्भ की थी उसे कण्व वंश ने जारी रखा।

Q4.सातवाहन/आन्ध्र सातवाहन वंश का संस्थापक कौन था ?

A.सिमुक
B.शातकर्णी
C.गौतमीपुत्र शातकर्णी
D.वशिष्ठीपुत्र श्रीपुलमावि

Ans: सिमुक
सातवाहन वंश की स्थापना 230 से 60 ईसा पूर्व के बीच राजा सीमुक ने की थी। सातवाहन राजवंश मे सीमुक, शातकर्णी प्रथम, गौतमी पुत्र शातकर्णी, वासिष्ठीपुत्र पुलुमावी, यज्ञश्री शातकारणी प्रमुख राजा थे। प्रतिष्ठान सातवाहन वंश की राजधानी रही , यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में है।


Q5.सातवाहनों ने पहले स्थानीय अधिकारियों के रूप में काम किया था

A.नंदों के अधीन
B.मौर्यों के अधीन
C.चोलों के अधीन
D.चेरों के अधीन

Ans: मौर्यों के अधीन
  • सातवाहन वंश, प्राचीन भारत का एक महारथी-मरहट्टी महान राजवंश है। सातवाहन राजाओं ने 450 वर्षों तक शासन किया। सातवाहन वंश की स्थापना 230 से 60 ईसा पूर्व के बीच राजा सीमुक ने की थी। सातवाहन राजवंश मे सीमुक, शातकर्णी प्रथम, गौतमी पुत्र शातकर्णी, वासिष्ठीपुत्र पुलुमावी, यज्ञश्री शातकारणी प्रमुख राजा थे।
  • सातवाहन नरेश प्रजावत्सल थे तथा उनका शासन दया और उदारता से परिपूर्ण था । इस क्षेत्र में उन्होंने मौर्यों का ही अनुकरण किया था । सातवाहन राजाओं ने ब्राह्मणों तथा श्रमणों को भूमि दान में देने की प्रथा प्रारम्भ की । इस प्रकार की भूमि सभी प्रकार के करों से मुक्त होती थी ।
  • सातवाहन साम्राज्य की राजकीय भाषा प्राकृत व लिपि ब्राह्मी थी।

Q6. निम्नलिखित में से वह महानतम कुषाण नेता कौन था, जो बौद्ध बन गया था

A.कुजुल कड़फिसस
B.विम कडफिसस
C.कनिष्क
D.वशिष्क

Ans: कनिष्क
कुषाण भारत में कहाँ से आये?
सर्वाधिक प्रमाणिकता के आधार पर कुषाण वन्श को पश्चिम् चीन से आया हुआ माना गया है। लगभग दूसरी शताब्दी ईपू के मध्य में सीमांत चीन में युएझ़ी नामक कबीलों की एक जाति हुआ करती थी जो कि खानाबदोशों की तरह जीवन व्यतीत किया करती थी।

कुषाण सम्राट कनिष्क प्रथम के राज्य वैद्य कौन थे?
इस सम्राट को भारतीय इतिहास एवं मध्य एशिया के इतिहास में अपनी विजय, धार्मिक प्रवृत्ति, साहित्य तथा कला का प्रेमी होने के नाते विशेष स्थान मिलता है।

कुषाण वंश का सर्वश्रेष्ठ राजा कौन था?
महान कनिष्क जिसे कनिष्क प्रथम भी कहा जाता है कुषाण वंश का महान शासक था, सैन्य राजनीति और आध्यात्मिक क्षेत्रों में कनिष्क को अपने समय के शासकों में सर्वश्रेष्ठ माना गया था. हालांकि कुषाण भारत के मूल निवासी नहीं थे लेकिन एक समय इन्होंने भारत पर शासन करते हुए अपने साम्राज्य को पश्चिमी चीन तक विस्तार दे दिया था.

Q7. कुषाण काल के दौरान मूर्तिकला की गांधार शैली निम्नलिखित में से किसका मिश्रण है?

A.भारत-इस्लाम शैली
B.भारत-ईरानी शैली
C.भारत-चीन शैली
D.भारत-ग्रीक (यूनानी) शैली

Ans: भारत-ग्रीक (यूनानी) शैली
कुषाण कालीन कला की विशेषतामथुरा में लाल बलुआ पत्थर और गान्धार में लाल स्लेटी पत्थर की मूर्तियाँ गढ़ी जाती थीं। मथुरा की मूर्तियों में यूनानी शैली थी और उनमें भारतीय भाव और विचारों को ध्यान में रखा गया, जबकि गान्धार शैली में मूर्तियों के कपड़ों में चुन्नटें और बालों का मुँघरालापन प्रदर्शित किया जाता था।


Q8. कनिष्क की राजधानी थी

A.पुरुषपुर
B.बनारस
C.इलाहाबाद
D.सारनाथ

Ans: पुरुषपुर
कुषाण वंश ने दो राजधानियों - पुरुशपुरा (पेशावर), और उत्तरी भारत में मथुरा से प्रशासन किया था।
साम्राज्य की मुख्य राजधानी पेशावर (वर्तमान में पाकिस्तान, तत्कालीन भारत के) गाँधार प्रान्त के नगर पुरुषपुर में थी।


Q9. पुरुषपुर निम्नलिखित में से किसका दूसरा नाम है?

A.पटना
B.पाटलिपुत्र
C.पेशावर
D.पंजाब

Ans: पेशावर
पेशावर (प्राचीन 'पुरुषपुर') वर्तमान समय में पश्चिमी पाकिस्तान का एक प्रमुख शहर है। प्राचीन समय में पेशावर का नाम 'पुरुषपुर' हुआ करता था। ऐतिहासिक परम्परा के अनुसार सम्राट कनिष्क ने 'पुरुषपुर' को द्वितीय शती ई. में बसाया था और सर्वप्रथम कनिष्क के बृहत साम्राज्य की राजधानी बनने का सौभाग्य भी इसी नगर को प्राप्त हुआ था। पुरुषपुर प्राचीन समय में 'गाँधार मूर्तिकला' का मुख्य और ख्यातिप्राप्त केन्द्र माना जाता था।

Q10. चरक किसके राज-चिकित्सक थे ?

A.हर्ष
B.चन्द्रगुप्त मौर्य
C.अशोक
D.कनिष्क

Ans: कनिष्क
चरक एक महर्षि एवं आयुर्वेद विशारद के रूप में विख्यात हैं। वे कुषाण राज्य के राजवैद्य थे। इनके द्वारा रचित चरक संहिता एक प्रसिद्ध आयुर्वेद ग्रन्थ है। इसमें रोगनाशक एवं रोगनिरोधक दवाओं का उल्लेख है तथा सोना, चाँदी, लोहा, पारा आदि धातुओं के भस्म एवं उनके उपयोग का वर्णन मिलता है।
वे कनिष्क I के दरबारी चिकित्सक थे।
चरक संहिता की रचना वैद्य अग्निवेश ने की थी, मगर आचार्य चरक द्वारा इसे संपादित कर आमजन के उपयोगी प्रकरणों को इसमें शामिल किया गया. मूल रूप से यह ग्रंथ संस्कृत भाषा में है.

Q11. तक्षशिला के प्रसिद्ध स्थल होने का कारण था

A.प्राचीन वैदिक कला
B.मौर्यकालीन कला
C.गांधार कला
D.गुप्त कला

Ans: गांधार कला
तक्षशिला प्राचीन भारत में गान्धार देश की राजधानी और शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था। यहाँ का विश्वविद्यालय विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में शामिल है। यह हिन्दू एवं बौद्ध दोनों के लिये महत्व का केन्द्र था। चाणक्य यहाँ पर आचार्य थे। 405 ई में फाह्यान यहाँ आया था।
कहा जाता है कि श्री राम के भाई भरत के पुत्र तक्ष ने उस नगर की स्थापना की थी। यह विश्व का प्रथम विश्विद्यालय था जिसकी स्थापना 700 वर्ष ईसा पूर्व में की गई थी।

Q12. भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ किसने चलाई?

A.कुषाण
B.इण्डो-बैक्ट्रियन
C.शक
D.गुप्त

Ans: इण्डो-बैक्ट्रियन
हिन्द-यवन राज्य(भारत-यूनान राज्य/Indo greek kingdom) के राजाओ ने भारत में सबसे पहले स्वर्ण मुद्राएं चलाईं थींl ऐतिहासिक रूप से भारतीय-यूनानी राजा "देवदोटस सोटर प्रथम" के राज्य काल की भारत में सबसे पुरानी स्वर्ण मुद्राएं प्राप्त हुईं हैं.


Q13. किस संग्रहालय में कुषाणकालीन मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा में है?

A.मथूरा संग्रहालय
B.मुंबई संग्रहालय
C.मद्रास संग्रहालय
D.दिल्ली संग्रहालय

Ans: मथूरा संग्रहालय
शासकीय संग्रहालय, मथुरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा शहर में स्थित एक पुरातात्विक संग्रहालय है। इसे प्रायः मथुरा संग्रहालय के नाम से जाना जाता है। संग्रहालय की स्थापना 1874 में मथुरा जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी सर एफएस ग्रोसे ने की थी।

Q14. निम्नलिखित में किसने सोने के सर्वाधिक शुद्ध सिक्के जारी किए ?

A.कुषाण
B.इण्डो-बैक्ट्रियन
C.शक
D.गुप्त

Ans: कुषाण
कुषाण प्राचीन भारत के राजवंशों में से एक था। कुछ इतिहासकार इस वंश को चीन से आए युएझ़ी लोगों के मूल का मानते हैं।

Q15. सातवाहनों के समय में मुद्रा सर्वाधिक किस धातु के बने ?

A.सीसा
B.पोटीन
C.ताँबा
D.स्वर्ण

Ans: सीसा


Q16. निम्नलिखित में से कनिष्क के समकालीन कौन थे ?

A.कंबन, बाणभट्ट, अश्वघोष
B.नागार्जुन, अश्वघोष, वसुमित्र
C.अश्वघोष, कालिदास, बाणभट्ट
D.कालिदास, कंबन, वसुमित्र

Ans: नागार्जुन, अश्वघोष, वसुमित्र


Q17.किस वंश के शासकों ने ब्राह्मणों एवं बौद्ध भिक्षुओं को करमुक्त भूमि या गांव (भूमि अनुदान) देने की प्रथा आरंभ की?

A.सातवाहन
B.मौर्य
C.गुप्त
D.चोल

Ans: सातवाहन
सातवाहन वंश, प्राचीन भारत का एक महारथी-मरहट्टी महान राजवंश है। सातवाहन राजाओं ने 450 वर्षों तक शासन किया। सातवाहन वंश की स्थापना 230 से 60 ईसा पूर्व के बीच राजा सीमुक ने की थी। सातवाहन राजवंश मे सीमुक, शातकर्णी प्रथम, गौतमी पुत्र शातकर्णी, वासिष्ठीपुत्र पुलुमावी, यज्ञश्री शातकारणी प्रमुख राजा थे।


Q18. भारतीय रंगमंच में यवनिका (पर्दा) का शुभारंभ किसने किया?

A.शकों ने
B.पार्थियनों ने
C.यूनानियों ने
D.कुषाणों ने

Ans: यूनानियों ने

Q19. भारतीयों के महान् रेशम मार्ग (Silk route) किसने आरंभ कराया?

A.कनिष्क
B.अशोक
C.हर्ष
D.फाह्यान

Ans: कनिष्क

Q20. निम्नलिखित में से किसने बड़े पैमाने पर स्वर्ण मुद्राएँ (सोने की मुहर) चलाई थी ?

A.ग्रीक वासियों ने
B.मौर्यों ने
C.कुषाण शासकों ने
D.शुंगों ने

Ans: कुषाण शासकों ने


Q21.चरक और नागार्जुन किसके दरबार की शोभा थे ?

A.कनिष्क
B.चन्द्रगुप्त मौर्य
C.अशोक
D.समुद्रगुप्त

Ans: कनिष्क

Q22. शक संवत् का प्रारंभ किस सम्राट् के शासनकाल में 78 ई० से हुआ था ?

A.अशोक
B.कनिष्क
C.हर्ष
D.समुद्रगुप्त

Ans: कनिष्क

Q23. तक्षशिला विश्वविद्यालय स्थित था

A.पाकिस्तान में
B.भारत में
C.बांगलादेश में
D.बर्मा में

Ans: पाकिस्तान में

Q24. प्राचीन काल में कलिंग का महान शासक कौन था?

A.अजातशत्रु
B.बिन्दुसार
C.खारवेल
D.मयूर शर्मन

Ans: खारवेल

Q25. कुषाण काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था ?

A.धर्म
B.कला
C.साहित्य
D.वास्तुकला

Ans: वास्तुकला


Q26. सातवाहनों ने आरंभिक दिनों में अपना शासन कहाँ शुरु किया?

A.महाराष्ट्र
B.सौराष्ट्र
C.प्रतिष्ठान
D.आन्ध्र प्रदेश

Ans: आन्ध्र प्रदेश


Q27. सातवाहन राज्य की राजधानी कहाँ थी?

A.औरंगाबाद
B.पैठन/प्रतिष्ठान
C.मदुरा
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: पैठन/प्रतिष्ठान

Q28. निम्नलिखित में से कौन-सा अभिलेख कलिंग नरेश खारवेल से संबंधित है?

A.हाथीगुफ्फा
B.जूनागढ़
C.नानाघाट
D.नासिक

Ans: हाथीगुफ्फा

Q29. किस सातवाहन नरेश ने 'गाथासप्तशती' नामक महत्त्वपूर्ण कृति की रचना की ?

A.गौतमीपुत्र शातकर्णी
B.वशिष्ठीपुत्र पुलुमावी
C.हाल
D.सिमुक

Ans: हाल

Q30. सातवाहन शासकों की राजकीय भाषा थी

A.पालि
B.प्राकृत
C.संस्कृत
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: प्राकृत


Q31. निम्नलिखित राजवंशों पर विचार कीजिए 1. सातवाहन 2. गुप्त 3. शृंग 4. चोल इन राजवंशों का सही कालक्रम क्या है?

A.1, 2, 3, 4
B.4, 3, 1,2
C.2,1, 4, 3
D.3,1,2,4

Ans: 3,1,2,4

Q32. मौर्य साम्राज्य के ध्वंस के पश्चात् कई आक्रमणों की श्रृंखला रही। भारत पर सबसे पहले आक्रमण निम्नलिखित में से किसने किया?

A.बैक्ट्रियन/ग्रीक
B.पार्थियन
C.शक
D.कुषाण

Ans: बैक्ट्रियन/ग्रीक

Q33. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (शासक) A. अशोक B. कनिष्क C. खारवेल D. कुमारगुप्त सूची-II (उपाधि) 1. विक्रमादित्य 2. कलिंग - चक्रवर्ती 3. महेंद्रादित्य 4. देवपुत्र 5. प्रियदर्शी

A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 5, B → 4, C → 2, D → 1
C.A → 2, B → 1, C → 4, D → 3
D.A → 5, B → 4, C → 2, D → 3

Ans: A → 5, B → 4, C → 2, D → 3

Q34. विक्रम संवत् कब से प्रारंभ हुआ?

A.78 ई०
B.58 ई०पू०
C.72 ई०पू०
D.56 ई०पू०

Ans: 58 ई०पू०


Q35. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I A. विक्रम संवत्सर B. शक संवत्सर C. गुप्त संवत्सर D. कलि संवत्सर सूची-II 1. 3102 ई० पू० 2. 320 ई० 3. 78 ई० 4. 58 ई० पू०


A.A → 2, B → 4, C → 3, D → 1
B.A → 1, B → 3, C → 2, D → 4
C.A → 4, B → 1, C → 2, D → 3
D.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1

Ans: A → 4, B → 3, C → 2, D → 1


Q36. मौर्यों के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य था

A.सातवाहन
B.पल्लव
C.चोल
D.चालुक्य

Ans: सातवाहन


Q37. बुद्ध की खड़ी प्रतिमा निम्न में से किस काल में बनाई गई?

A.गुप्त काल
B.कुषाण काल
C.मौर्य काल
D.गुप्तोत्तर काल

Ans: कुषाण काल


Q38. शुंग वंश के बाद किस वंश ने भारत पर राज किया ?

A.सातवाहन
B.कुषाण
C.कण्व
D.गुप्त

Ans: कण्व


Q39. किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था?

A.पेन चाऔ
B.पान यंण
C.शी हुआंग टी
D.हो टी

Ans: पेन चाऔ


Q40. उत्तरी तथा उत्तरी-पश्चिमी भारत में सर्वाधिक संख्या में ताँबे के सिक्कों को जारी किया था

A.इण्डो-ग्रीकों ने
B.कुषाणों ने
C.शकों ने
D.प्रतिहारों ने

Ans: कुषाणों ने



Q41. कथन (A) : कुषाण फारस की खाड़ी और लाल सागर से होकर व्यापार करते थे। 
कारण (R) : उनकी सुसंगठित नौसेना उच्च कोटि की थी

A.A और R दोनों सही है तथा R, A की व्याख्या करता है
B.A और R दोनों सही है तथा R, A की व्याख्या नहीं करता है
C.A सही है किन्तु R गलत है
D.A गलत है किन्तु R सही है

Ans: A सही है किन्तु R गलत है


Q42. जो कला शैली भारतीय और ग्रीक / यूनानी शैली का सम्मिश्रण है, उसे कहते है -

A.शिखर
B.वेसर
C.गांधार
D.नागर

Ans: गांधार


Q43.कनिष्क बौद्ध धर्म की किस शाखा का अनुयायी था जिसका प्रसार उसने मध्य एशिया व सुदूर पूर्व में किया?

A.हनियान
B.वज्रयान
C.महायान
D.सहजयान

Ans: महायान


Q44. कनिष्क के शासन काल की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटना कौन-सी थी ?

A.बौद्ध धर्म का भारत से बाहर प्रसार
B.जैन धर्म का पुनः उदय
C.चतुर्थ बौद्ध संगीति
D.गांधार शैली का विकास

Ans: चतुर्थ बौद्ध संगीति


Q45. प्राचीन भारत का महान् वैयाकरण पतंजलि किसका समकालीन था?

A.कनिष्क
B.चन्द्रगुप्त II
C.गौतमीपुत्र शातकर्णी
D.पुष्यमित्र शुंग

Ans: पुष्यमित्र शुंग



Q46. सर्वप्रथम भारत में विशुद्ध संस्कृत भाषा में लम्बा अभिलेख किस राजा द्वारा जारी किया गया

A.यवन राजा मिनाण्डर द्वारा
B.शक राजा रुद्रदमन द्वारा
C.पार्थव राजा गोन्दोफिर्नस द्वारा
D.कुषाण राजा कनिष्क द्वारा

Ans: शक राजा रुद्रदमन द्वारा


Q47. किस राजा के शासनकाल में ईसाई धर्म प्रचारक सेंट थामस भारत आया ?

A.मिनाण्डर
B.रुद्रदमन
C.गोन्दोफिर्नस
D.कनिष्क

Ans: गोन्दोफिर्नस


Q48. किस कुषाण शासक ने सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ जारी की ?

A.कडफिसस I
B.कडफिसस II
C.कनिष्क
D.विम कडफिसस

Ans: कडफिसस II


Q49. किस वंश के शासकों ने 'क्षत्रप प्रणाली’ का प्रयोग किया?

A.गुप्तों ने
B.हिन्द-यवनों ने
C.ईरानियों ने
D.शकों ने

Ans: शकों ने


Q50. 'त्रातार' (मुक्तिदाता) की उपाधि किस वंश के शासकों ने धारण किया ?

A.शक
B.कुषाण
C.हिन्द-यवन
D.पार्थियन

Ans: शक



Q51. प्राचीन काल के भारत पर आक्रमणों के संबंध में कौन सा सही कालानुक्रम है ?

A.यूनानी-शक कुषाण
B.यूनानी-कुषाण-शक
C.शक-यूनानी कुषाण
D.शक कुषाण यूनानी

Ans: यूनानी-शक कुषाण


Q52. भारत में प्रथम बार सैनिक शासन (Military Governship) व्यवहार में लाया गया?

A.ग्रीकों द्वारा
B.शकों द्वारा
C.पार्थियनों द्वारा
D.मुगलों द्वारा

Ans: ग्रीकों द्वारा


Q53. ईसा पूर्व दूसरी सदी के प्रारंभ में उत्तरी अफगानिस्तान में स्थापित भारत यूनानी राज्य था

A.बैक्ट्रिया
B.सीथिया
C.जेडरेसिया
D.एरिया

Ans: बैक्ट्रिया


Q54. चार धातुओं–सोना, चाँदी, ताँबा एवं सीसा के सम्मिश्रण से बनने वाले सिक्के को क्या कहा जाता था?

A.शतमान
B.निष्क
C.पल
D.कार्षापण

Ans: कार्षापण



Q55. सर्वप्रथम रोम के साथ किन लोगों का व्यापार प्रारंभ हुआ?

A.कुषाणों का
B.तमिलों एवं चेरों का
C.वाकाटकों का
D.शकों का

Ans: तमिलों एवं चेरों का


Q56. मौर्योत्तरकालीन प्रमुख बंदरगाहों में कौन असत्य है?

A.बारवैरिकम्
B.बेरीगाजा (भड़ौच)
C.अरिकामेडु
D.कोचीन

Ans: कोचीन


Q57. निम्न में से किस स्थान को 'पेरिप्लस ऑफ दि इरीश्चियन सी' में 'पोड्के' नाम से संबोधित किया गया है ?

A.बेरीगाजा
B.अरिकामेड
C.बारबैरिकम
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: अरिकामेड



Q58. मौर्य-उत्तर काल में किसने भारत में हिन्द-यूनानी राज्य की स्थापना की?

A.डमेट्रियस
B.मिनाण्डर
C.मिथ्राडेटस
D.गोंडाफर्नीस

Ans: डमेट्रियस



Q59. निम्नलिखित में से किसने अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में अपने पुत्र के हाथों में राजसत्ता सौंपकर बौद्ध भिक्षु हो गया ?

A.कङफिसस II
B.डमेट्रियस
C.मिनाण्डर
D.कनिष्क

Ans: मिनाण्डर


Q60. कुषाणों का संबंध था -

A.सीथियन जनजाति से
B.पार्थिया से
C.चीन के यूची जनजाति से
D.उनमें से कोई नहीं

Ans: चीन के यूची जनजाति से



Q61. निम्नलिखित में से कौन कनिष्क के बौद्ध होने के लिए उत्तरदायी था?

A.वसुमित्र
B.अश्वघोष
C.नागार्जुन
D.बाणभट्ट

Ans: अश्वघोष



Q62. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I A. इंडो - ग्रीक B. शक C. पार्थव सूची-II 1. हिन्द-यवन 2. सीथियन 3. पहलव

A.A → 1, B → 2, C → 3
B.A → 3, B → 2, C → 1
C.A → 2, B → 3, C → 1
D.A → 3, B → 1, C → 2

Ans: A → 1, B → 2, C → 3


Q63. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (राज्य) A. शुंग B. चेदि C. सातवाहन D. कुशाण सूची-II (राजधानी) 1. विदिशा 2. कलिंग 3. प्रतिष्ठान/पैठन 4. पुरुषपुर/पेशावर

A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
C.A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
D.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1



Ans: A → 1, B → 2, C → 3, D → 4



Q64. रोमन साम्राज्य के अनुसरण पर किस वंश के शासकों ने 'कैसर' (सीजर) की उपाधि ग्रहण की ?

A.हिन्द-यवन
B.शक
C.कुषाण
D.सातवाहन

Ans: कुषाण



Q65. निम्नलिखित में से किसका निर्माण शुंग काल में हुआ?

A.भरहूत का स्तूप
B.सांची स्तूप की वेदिका (रलिंग) और तोरणद्वार
C.भाजा स्तूप
D.उपर्युक्त सभी

Ans: उपर्युक्त सभी



Q66. सातवाहन नरेश हाल के समकालीन गुनाढय ने किस प्राकृत ग्रंथ की रचना की ?

A.वृहत्कथा
B.बुद्धचरित
C.लीलवै
D.सतसई

Ans: वृहत्कथा


Q67. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 1. सातवाहन शासक बौद्धों पर अत्याचार करते थे 2. पुष्यमित्र शुंग बौद्धों को संरक्षण देते थे 3. बोधगया में शशांक ने बोधिवृक्ष को काट दिया था इनमें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A.केवल 1
B.2 और 3
C.1 और 3
D.केवल 3

Ans: केवल 3


Q68. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में चन्द्रगुप्त मौर्य और अशोक दोनों का उल्लेख किया गया है?

A.गौतमीपुत्र शातकर्णी का नासिक अभिलेख
B.महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख
C.अशोक का गिरनार अभिलेख
D.स्कंदगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख

Ans: महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख



Q69. प्राचीन भारत में निम्न में से किस एक ने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए ?

A.सातवाहन
B.शक
C.कुषाण
D.पार्थियन

Ans: कुषाण


Q70. कलिंग नरेश खारवेल किस वंश से संबंधित था ?

A.चेदि
B.कदम्ब
C.हर्यक
D.कलिंग

Ans: चेदि




Q71. प्राचीन भारत में देश की अर्थव्यवस्था में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 'श्रेणी' संगठन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? 
1. प्रत्येक ‘श्रेणी' राज्य की एक केन्द्रीय प्राधिकरण के साथ पंजीकृत होती थी और प्रशासनिक स्तर पर राजा उनका प्रमुख होता था। 
2. 'श्रेणी' ही वेतन, काम करने के नियमों, मानकों और कीमतों को सुनिश्चित करती थी। 
3. 'श्रेणी' को अपने सदस्यों पर न्यायिक अधिकार होता था। निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

A.केवल 1 और 2
B.केवल 3
C.केवल 2 और 3
D.1, 2 और 3



Ans: केवल 2 और 3

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)