Modern History MCQ 01 : भारत में ब्रिटिश सत्ता का विस्तार

0

भारत में ब्रिटिश सत्ता का विस्तार से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न 

 



सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी 


Q1. को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I

सूची-II

A. प्लासी का युद्ध(1757)

1. राबर्ट क्लाइव 

B. बक्सर का युद्ध(1764)

2. वेन्सीटार्ट 

C. बंगाल का युद्ध (1770) 

3. कर्टियर


A.A → 1, B → 2, C → 3
B.A → 2, B → 1, C → 3
C.A → 3, B → 1, C → 2
D.A → 1, B → 3, C → 2

Ans: A → 1, B → 2, C → 3

Q2. प्लासी की लड़ाई (1757) में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया?

A.राबर्ट क्लाइव ने
B.हेक्टर मुनरो ने
C.वारेन हेस्टिग्स ने
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: राबर्ट क्लाइव ने

Q3. बक्सर के युद्ध (1764) में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व करने वाला था

A.राबर्ट क्लाइव
B.वारेन हेस्टिग्स
C.हेक्टर मुनरो
D.चार्ल्स आयर कूट

Ans: हेक्टर मुनरो

Q4. बंगाल का वैध शासन कब से कब तक चला ?

A.1757 से 1767 तक
B.1764 से 1793 तक
C.1765 से 1772 तक
D.1760 से 1793 तक

Ans: 1765 से 1772 तक

Q5. वर्ष 1798 ई० में लाई वेलेस्ली द्वारा प्रस्तावित सहायक संधि (Subsidiary Alliance) को स्वीकार करनेवाला सबसे पहला भारतीय शासक था

A.अवध का नवाब
B.हैदराबाद का निजाम
C.कर्नाटक का नवाब
D.मैसूर का राजा

Ans: हैदराबाद का निजाम


Q6. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल व वायसराय था?

A.लार्ड हेस्टिग्स
B.लॉर्ड कैनिंग
C.लॉर्ड मिण्टो
D.लार्ड कर्जन

Ans: लॉर्ड कैनिंग

Q7. तीसरे आंग्ल-मैसूर युद्ध को रोकने के लिए टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के साथ कौन-सी संधि की ?

A.मंगलौर की संधि
B.श्रीरंगपट्टनम की संधि
C.मैसूर की संधि
D.बिदनूर की संधि

Ans: श्रीरंगपट्टनम की संधि

Q8. 'राज्यक्षय /हड़प निति /जब्ती सिद्धान्त' (Doctrine of Lapse) किसके द्वारा लागू की गई थी ?

A.हेस्टिग्स
B.कैनिंग
C.विलियम बैंटिक
D.डलहौजी

Ans: डलहौजी

Q9. किस सिख गुरु ने फारसी में 'जफरनामा' लिखा था ?

A.गुरु हरिराय
B.गुरु हरिकिशन
C.गुरु गोविंद सिंह
D.गुरु तेगबहादुर

Ans: गुरु गोविंद सिंह

Q10. भारत में डाक व्यवस्था शुरु करनेवाला ब्रिटिश गवर्नर जनरल था


A.लार्ड डलहौजी
B.लार्ड वेलेस्ली
C.लार्ड आकलैण्ड
D.लार्ड बैंटिक

Ans: लार्ड डलहौजी


Q11. किस सिख गुरु ने गुरु नानक की जीवनी लिखी थी ?


A.गुरु अंगददेव ने
B.गुरु अमरदास ने
C.गुरु रामदास ने
D.गुरु अर्जुनदेव ने

Ans: गुरु अर्जुनदेव ने

Q12. सिक्खों के सैन्य संप्रदाय खालसा पंथ' का प्रवर्तन किसने किया?

A.हरराम
B.हर किशन
C.गोविंद सिंह
D.तेग बहादुर

Ans: गोविंद सिंह

Q13. 1757 में सिराजुद्दौला किसके द्वारा पराजित किया गया?

A.कैनिंग
B.हेस्टिंग्स
C.क्लाइव
D.कार्नवालिस

Ans: क्लाइव

Q14. निम्नलिखित में से किस-किस ने लाई वेलेस्ली के साथ सहायक संधि पर हस्ताक्षर किए ? 

1. हैदराबाद के निजाम । 2. अवध के नवाब 3. मैसूर के राजा 4. बंगाल के नवाब

A.1 और 2
B.2 और 3
C.1,2 और 4
D.1,2 और 3

Ans: 1,2 और 3

Q15. निम्नलिखित में से सिक्ख गुरुओं का सही कालक्रम बताइए

A.नानकदेव, रामदास, अमरदास, अंगदेव
B.तेगबहादुर, रामदास, अर्जुनदेव, गोविंद सिंह
C.गुरु नानक, अंगदेव, अर्जुनदेव, अमरदास
D.अमरदास, रामदास, अर्जुनदेव, तेगबहादुर

Ans: अमरदास, रामदास, अर्जुनदेव, तेगबहादुर

Q16. सुगौली की संधि (1816 ई०) किनके बीच संपन्न हुई थी?

A.ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल
B.ईस्ट इंडिया कंपनी और मिथिला
C.ईस्ट इंडिया कंपनी और अवध
D.अवध का नवाब और नेपाल

Ans: ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल

Q17. टीपू सुल्तान की मृत्यु 1799 ई० में कहाँ हुई थी?

A.मैसूर में
B.कुर्ग में
C.श्रीरंगपट्टनम में
D.वांडीवाश में

Ans: श्रीरंगपट्टनम में

Q18. हड़प नीति (Doctrine of Lapse) के अन्तर्गत कौन से भारतीय राज्य कब्जे गये थे?

A.झांसी, नागपुर व ट्रावणकोर
B.झांसी, नागपुर व सतारा
C.झांसी, सतारा व मैसूर
D.मैसूर, सतारा व भावनगर

Ans: झांसी, नागपुर व सतारा

Q19. ठगी प्रथा के उन्मूलन से संबद्ध गवर्नर जनरल थे

A.कार्नवालिस
B.बैंटिक
C.डलहौजी
D.रिपन

Ans: बैंटिक

Q20. वोडयार ... के शासक थे

A.मैसुर रियासत
B.ट्रावणकोर
C.विजयनगर
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: मैसुर रियासत



Q21. टीपू सुल्तान की राजधानी थी

A.श्रीरंगपट्टनम
B.मैसूर
C.बंगलौर
D.भाग्यनगर

Ans: श्रीरंगपट्टनम

Q22. क्लाइव को बंगाल का गवर्नर यनाया गया-

A.1756 ई० में
B.1757 ई० में
C.1758 ई० में
D.1759 ई० में

Ans: 1758 ई० में

Q23. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल था

A.वारेन हेस्टिंग्स
B.कार्नवालिस
C.विलियम बैंटिक
D.लार्ड कैनिंग

Ans: विलियम बैंटिक

Q24. द्वैध शासन नीति को किसने समाप्त किया था ?

A.लार्ड माउण्टबैटन
B.कर्जन
C.वारेन हेस्टिग्स
D.लार्ड रिपन

Ans: वारेन हेस्टिग्स

Q25. अंग्रेजों का सर्वाधिक विरोध किसने किया था?

A.राजपूतों ने
B.मुगलों ने
C.सिक्खों ने
D.मराठों ने

Ans: मराठों ने

Q26. प्लासी का युद्ध (1757 ई०) अत्यधिक ऐतिहासिक महत्त्व का था क्योंकि-

A.इसने भारत में फ्रेंच शक्ति का अंत कर दिया
B.इसने बंगाल में ब्रिटिश वर्चस्व के लिए मार्ग प्रशस्त किया और उसके बाद संपूर्ण भारत पर ब्रिटिश नियंत्रण के लिए रास्ता खुल गया
C.एडमिरल वाटसन–कर्नल क्लाइव के अधीन सारी सेना का सफाया हो गया
D.सिराजुद्दौला के खिलाफ सभी विश्वासघाती मारे गये

Ans: इसने बंगाल में ब्रिटिश वर्चस्व के लिए मार्ग प्रशस्त किया और उसके बाद संपूर्ण भारत पर ब्रिटिश नियंत्रण के लिए रास्ता खुल गया

Q27. ब्रिटिश सरकार भारतीयों को आधुनिक शिक्षा देना चाहती थी, इसमें उनका उद्देश्य क्या था?

A.भारत में अपनी राजनीतिक सत्ता की नींव सुदृढ़ करना
B.भारत में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना किए ?
C.भारत में जन-साक्षरता का विकास करना
D.निरक्षर भारतीयों के अंदर व्याप्त अराजकता को दूर करना

Ans: भारत में अपनी राजनीतिक सत्ता की नींव सुदृढ़ करना

Q28. प्रशासनिक अव्यवस्था (कुशासन) के आधार पर डलहौजी ने किस राज्य को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाया था ?

A.अवध
B.उड़ीसा
C.बर्मा
D.संयुक्त प्रांत

Ans: अवध

Q29. “आदिग्रंथ' किसने संकलित किया था?

A.गुरु नानक ने
B.गुरु रामदास ने
C.गुरु अर्जुन ने
D.गुरु गोविंद सिंह ने

Ans: गुरु अर्जुन ने

Q30. भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव किससे पड़ी?

A.1813 के चार्टर अधिनियम से
B.1835 के मैकाले के मिनट से
C.1882 के हंटर आयोग से
D.1854 के वुड़ के डिस्पैच से

Ans: 1835 के मैकाले के मिनट से




Q31. निम्नलिखित का सही कालानुक्रम क्या होगा? 

1. राबर्ट क्लाइव 2. वेन्सिटार्ट 3. वारेन हेस्टिग्स 4. कर्टियर

A.1, 2, 3, 4
B.1, 2, 4,3
C.2, 1, 3, 4
D.3, 2,1, 4

Ans: 1, 2, 4,3

Q32.भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की सफलता का राज था

A.भारत में राष्ट्रीय भावना की कमी
B.कंपनी की सेना को पश्चिमी प्रशिक्षण मिला था तथा उनके पास आधुनिक हथियार थे
C.भारतीय सैनिकों में राष्ट्रीय भावना का अभाव
D.उपर्युक्त तीनों

Ans: उपर्युक्त तीनों

Q33. भारत में निम्न वायसरायों में से किसके काल में इंडियन पीनल कोड, सिविल प्रोसीजर कोड और क्रिमिनल प्रोसीजर कोड पारित किये गये ?

A.लार्ड मेयो
B.लार्ड डलहौजी
C.लार्ड कैनिंग
D.लार्ड डफरिन

Ans: लार्ड कैनिंग

Q34. निम्नलिखित में से ब्रिटिश सरकार का वह गवर्नर जनरल कौन था जिसने भारत में डाक टिकट शुरु किए थे?

A.लार्ड डलहौजी
B.लार्ड विलियम बैंटिक
C.लार्ड कैनिंग
D.लार्ड आकलैंड

Ans: लार्ड डलहौजी

Q35. सती प्रथा का अन्त करने तथा ठगी को समाप्त करने का श्रेय किसको जाता है?

A.लार्ड डलहौजी
B.लार्ड विलियम बैंटिक
C.लार्ड आकलैंड
D.लार्ड कैनिंग

Ans: लार्ड विलियम बैंटिक

Q36. निम्नलिखित में से अवध के स्वायत्त राज्य का संस्थापक कौन थे ?

A.शुजाउद्दौला
B.सादत खां 'बुरहान-उल-मुल्क'
C.सफदरजंग
D.शेर खां

Ans: सादत खां 'बुरहान-उल-मुल्क'

Q37. निम्नलिखित में से किसने मीर कासिम तथा शुजाउद्दौला के साथ मिलकर अंग्रेजी ईस्ट इंडिया पर युद्ध घोषित किया और वे बाद में बक्सर के युद्ध में अंग्रेजों से पराजित हुए?

A.जहाँदार शाह
B.फर्रुखसियर
C.मुहम्मद शाह
D.शाह आलम II

Ans: शाह आलम II

Q38. ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब के बीच जब प्लासी का युद्ध हुआ उस समय मुगल सम्राट् कौन था ?

A.अहमद शाह
B.अज़ीजुद्दीन आलमगीर ll
C.मुहम्मद शाह
D.शाह आलम ll

Ans: अज़ीजुद्दीन आलमगीर ll

Q39. ईस्ट इंडिया कंपनी के नेतृत्व में राबर्ट क्लाइव का उत्तराधिकारी निम्नलिखित में से कौन था?

A.बैंटिक
B.कार्नवालिस
C.हेस्टिग्स
D.वेलेस्ली

Ans: हेस्टिग्स

Q40. नवाब सिराजुद्दौला एवं ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच संघर्ष का प्रमुख कारण था

A.अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला के राज्यारोहण का विरोध किया
B.अंग्रेजों ने व्यापार छूटों का दुरुयोग किया
C.अंग्रेजों ने बंगाल में फ्रांसीसियों के उपनिवेश चन्द्रनगर पर हमला किया
D.काला कारावास (ब्लैक होल) की घटना का होना

Ans: अंग्रेजों ने व्यापार छूटों का दुरुयोग किया

Q41.प्लासी के युद्ध में केवल कुछ सरदारों ने सिराजुद्दौला का साथ दिया। वे सरदार निम्न में से कौन थे?/ In the Battle of Plassey, only a few chieftains supported Siraj-ud-Daulah. Who among the following were those Sardars?

1. मोहन लाल/Mohan Lal
2 राय दुर्लभ/Rai Rare
3. राजवल्लभ/Rajvallabh
4. मीर मदान/Mir Madan
5. खादिम खाँ/Khadim Khan

A.1, 2 एवं 4
B.2 एवं 4
C.1 एवं 4
D.1,4, एवं 5

Ans: 1 एवं 4

Q42. काल कोठरी (ब्लैक होल) की घटना, जिसमें 146 में से 123 लोग एक छोटी कोठरी में बंद कर दिए जाने के कारण मर गए थे, कहाँ घटी थी?

A.मुर्शिदावाद
B.ढाका
C.मुंगेर
D.कलकत्ता

Ans: कलकत्ता

Q43. 'प्लासी के युद्ध के बाद भारत के लिए शाश्वत दुःख की काली रात का आरंभ हुआ' - यह किस बंगला कवि का कथन है?

A.नवीन चन्द्र सेन
B.बंकिम चन्द्र चटर्जी
C.रवीन्द्रनाथ टैगोर
D.काजी नजरुल इस्लाम

Ans: नवीन चन्द्र सेन

Q44. किस इतिहासकार ने 1765 ई० से 1772 ई० तक कंपनी के राज्य को (द्वैध शासन के काल को) 'डाकुओं का राज्य' की संज्ञा दी है ?

A.जदुनाथ सरकार
B.के० एम० पणिक्कर
C.ताराचंद
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: के० एम० पणिक्कर

Q45. 'सुरक्षा प्रकोष्ठ नीति' (Ring fence policy) संबंधित है

A.वारेन हेस्टिंग्स से
B.लार्ड इलहौजी से
C.हेनरी लारेन्स से
D.लार्ड हेस्टिग्स से

Ans: वारेन हेस्टिंग्स से


Q46. इलाहाबाद की संधि (1765) के बाद राबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद का उपदीवान किसे बनाया था ?

A.मुहम्मद रजा खान
B.राजा शिताव राय
C.राय दुर्लभ
D.सय्यद गुलाम हुसैन

Ans: मुहम्मद रजा खान

Q47. निम्नलिखित में से किस भारतीय को राबर्ट क्लाइव ने बिहार का नायब दीवान नियुक्त किया था ?

A.अमीचंद
B.मानक चंद
C.राय दुर्लभ
D.राजा शिताब राय

Ans: राजा शिताब राय

Q48. रणजीत सिंह ने सुप्रसिद्ध कोहिनूर हीरा प्राप्त किया था

A.शाह शुजा से
B.जमां शाह से
C.दोस्त मुहम्मद से
D.शेर अली से

Ans: शाह शुजा से

Q49. ब्रिटिश जनरल जिसने हैदर अली को पोर्टानोवा के युद्ध में हराया था

A.कैप्टेन पौपहेम
B.सर आयरकूट
C.सर हेक्टर मुनरो
D.जनरल गोडाई

Ans: सर आयरकूट

Q50. महाराजा रणजीत सिंह के उत्तराधिकारी थे

A.हरि सिंह नलवा
B.खड़क सिंह
C.शेर सिंह
D.नौनिहाल सिंह

Ans: खड़क सिंह

Q51. निम्नांकित में से कौन सुमेलित नहीं है?

A.लार्ड कार्नवालिस - स्थायी बंदोबस्त
B.लार्ड वेलेजली - सहायक संधि प्रणाली
C.लार्ड हेस्टिग्स - द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध
D.लार्ड बैंटिक - 1829 का 17वां रेग्युलेशन

Ans: लार्ड हेस्टिग्स - द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध

Q52. किस सिख गुरु नै विद्रोही राजकुमार खुसरो की सहायता धन एवं आशीर्वाद से की थी?

A.गुरु हरगोविंद ने
B.गुरु गोविंद सिंह ने
C.गुरु तेगबहादुर ने
D.गुरु अर्जुनदेव ने

Ans: गुरु अर्जुनदेव ने

Q53. सबसे अधिक निर्णायक युद्ध जिसने अंग्रेजों के भारत में प्रभुत्व को संस्थापित कर दिया था, था -

A.प्लासी का युद्ध
B.बक्सर का युद्ध
C.वांडीवाश का युद्ध
D.पानीपत का तीसरा युद्ध

Ans: बक्सर का युद्ध

Q54. 1 नवम्बर, 1858 को महारानी विक्टोरिया का घोषणापत्र इलाहाबाद में पढ़कर सुनाया था

A.लार्ड विलियम बैंटिक ने
B.लार्ड कैनिंग ने
C.लार्ड बर्नहम ने
D.सर हारकोर्ट बटलर ने

Ans: लार्ड कैनिंग ने

Q55. रणजीत सिंह किस मिसल से संबंधित थे ?

A.सुकरचकिया
B.संधावालिया
C.अहलूवालिया
D.रामगढ़िया

Ans: सुकरचकिया


Q56. तथाकथित कुशासन के आधार पर किस गवर्नर जनरल ने मैसूर राज्य के प्रशासन को ले लिया था?

A.लार्ड वेलेस्ली ने
B.लार्ड हेस्टिंग्स ने
C.लार्ड विलियम बैंटिक ने
D.लार्ड हार्डिंग ने

Ans: लार्ड विलियम बैंटिक ने

Q57. किसने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से मुंगेर स्थानान्तरित की ?

A.अलीवर्दी खाँ
B.सिराजुद्दौला
C.मीर जाफर
D.मीर कासिम

Ans: मीर कासिम

Q58. किसकी समाधि के कारण नन्देर गुरुद्वारा सिक्खों द्वारा पवित्र माना जाता है?

A.गुरु रामदास
B.गुरु अंगद
C.गुरु अर्जुनदेव
D.गुरु गोविन्द सिंह

Ans: गुरु गोविन्द सिंह

Q59. बक्सर के युद्ध (1764) के समय दिल्ली का शासक कौन था ?

A.औरंगजेब
B.शाह आलम l
C.बहादुरशाह जफर
D.शाह आलम ll

Ans: शाह आलम ll

Q60. टीपू सुल्तान अंग्रेजों के साथ युद्ध में कब मारे गये थे ?

A.1857 ई०
B.1799 ई०
C.1793 ई०
D.1769 ई०

Ans: 1799 ई०

Q 61. किसके शासनकाल में 'ब्लैक होल' दुर्घटना घटित हुई थी ?

A.अलीवर्दी खाँ
B.मीर जाफर
C.सिराजुद्दौला
D.मीर कासिम

Ans: सिराजुद्दौला

Q62. सिक्खों के अंतिम गुरु कौन थे?

A.गुरु अर्जुनदेव
B.गुरु गोविंद सिंह
C.गुरु तेगबहादुर
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: गुरु गोविंद सिंह

Q63. निम्नलिखित में से कौन-सा युद्ध था जिसने भारत में ब्रिटिश प्रभुत्य का प्रारंभ किया ?

A.प्लासी का युद्ध
B.बक्सर का युद्ध
C.मैसूर की तीसरी लड़ाई
D.1857 का विद्रोह

Ans: प्लासी का युद्ध

Q64. डिंडीगुल नाम है

A.केरल में एक पक्षी विहार का
B.तमिलनाडु में एक नगर का
C.कर्नाटक में एक त्योहार का
D.आंध्र प्रदेश में एक तटीय नगर का

Ans: तमिलनाडु में एक नगर का

Q65. बंगाल के किस गवर्नर के समय में सरकारी खजाना मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानान्तरित किया गया?

A.राबर्ट क्लाइव
B.वेन्सिटार्ट
C.कर्टियर
D.वारेन हेस्टिंग्स

Ans: वारेन हेस्टिंग्स
 

Q66. किस अधिनियम के तहत वारेन हेस्टिग्स बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल बनाये गये ?

A.1773 का रेग्युलेटिंग ऐक्ट
B.1793 का चार्टर ऐक्ट
C.1813 का चार्टर ऐक्ट
D.1833 का चार्टर ऐक्ट

Ans: 1773 का रेग्युलेटिंग ऐक्ट

Q67. किसके समय में कलकत्ता में प्रथम न्यायालय की स्थापना की गई थी ?

A.राबर्ट क्लाइव
B.वेन्सिटार्ट
C.वेरेस्ट
D.वारेन हेस्टिंग्स

Ans: वारेन हेस्टिंग्स

Q68. बंगाल के किस गवर्नर जनरल के काल में पिट्स इंडिया एक्ट (1784) पारित किया गया?

A.वारेन हेस्टिंग्स
B.कार्नवालिस
C.वेलेस्ली
D.लार्ड मिण्टों

Ans: वारेन हेस्टिंग्स

Q69. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ? 

  1. 1767-69 - प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध 
  2. 1790-92 - तृतीय मैसूर युद्ध 
  3. 1824-26 - प्रथम आंग्ल बर्मा युद्ध 
  4. 1845-46 - द्वितीय आंग्ल सिख 

युद्ध नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चुनाव कीजिये

A.2 और 4
B.3 और 4
C.1 और 2
D.2 और 3

Ans: 2 और 3

Q70. सिक्ख गुरुओं से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

1. बंदा बहादुर को गुरु तेगबहादुर ने सिक्खों का सैन्य प्रमुख नियुक्त किया। 
2. गुरु अर्जुनदेव सिक्खों के गुरु, गुरु रामदास के पश्चात् बने । 
3. गुरु अंगद / अंगदेव ने सिखों को उनकी अपनी लिपि गुरुमुखी दी। 
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A.केवल 1
B.2 और 3
C.1 और 3
D.1 और 2
Ans: 2 और 3
 

Q71. भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान निम्नलिखित राजसी राज्यों (Princely States) पर विचार कीजिए 

1. झाँसी 2. सम्भलपुर 3. सतारा ब्रिटिश द्वारा इनके समामेलन (विलय) का सही कालानुक्रम है-
A.1-2-3
B.1-3-2
C.3-2-1
D.3-1-2

Ans: 3-2-1

Q72. निम्नलिखित भारतीय शासकों में से कौन था जिसने विदेशों में आधुनिक पद्धति से दूतावास स्थापित किए थे?

A.हैदर अली
B.मीर कासिम
C.शाह आलम II
D.टीपू सुल्तान

Ans: टीपू सुल्तान

Q73. ब्रिटिश भारतीय राज्य क्षेत्र का अंतिम प्रमुख विस्तार हुआ -

A.डफरिन के समय से
B.डलहौजी के समय से
C.लिटन के समय से
D.कर्जन के समय से

Ans: डलहौजी के समय से
Q74. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I

सूची-II

A. 1775

1. प्रथम आंग्ल बर्मा युद्ध

B. 1780

2. प्रथम आंग्ल अफगान युद्ध

C. 1824

3. प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध

D. 1838

4. द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध

A.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
B.A → 4, B → 3, C → 1, D → 2
C.A → 3, B → 4, C → 1, D → 2
D.A → 3, B → 4, C → 2, D → 1

Ans: A → 3, B → 4, C → 1, D → 2

Q75. ठगों के दमन में निम्नलिखित में से कौन संबद्ध था?

A.जनरल हेनरी प्रेन्डरग्रान्ट
B.कर्नल स्लीमैन
C.एलेक्जेंडर बनर्स
D.कैप्टन राबर्ट पेम्बरटन

Ans: कर्नल स्लीमैन

Q76. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I

सूची-II

A. बहादुर शाह I

1. शाह -ए-बेखबर

B. फर्रुखसियर

2. मुगल वंश का घृणित कायर

C. मुहम्मद शाह

3. रंगीला

D. बहादुरशाह II

4. जफर

A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
C.A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
D.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1

Ans: A → 1, B → 2, C → 3, D → 4

Q77. 1707 ई० में औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुहम्मद मुअज्जम किस नाम से मुगल राजसिंहासन पर बैठा ?

A.मुहम्मदशाह
B.बहादुरशाह I
C.जहांदारशाह
D.शाह आलम II

Ans: बहादुरशाह I

Q78. बहादुरशाह I की मृत्यु के बाद जहांदारशाह मुगल सिंहासन पर आसीन हुआ। वह किसकी सहायता से सम्राट् बना?

A.जुल्फिकार खां
B.हुसैन अली खां
C.अब्दुल्ला खां
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: जुल्फिकार खां

Q79. फर्रुखसियर किसके सहयोग से मुगल बादशाह बना ?

A.जुल्फिकार खां
B.सैय्यद बंधु
C.मुहम्मद अमीर खां
D.मीर जुमला

Ans: सैय्यद बंधु

Q80.'नृप निर्माता' (King Maker) के रूप में किन्हें जाना जाता है?

A.मीर जुमला
B.जुल्फिकार खां
C.चिनकिलिच खां
D.सैय्यद बंधु
Ans: सैय्यद बंधु

Q81. सैय्यद बंधुओं ने मराठों के सहयोग से किस मुगल सम्राट को सत्ताच्युत कर हत्या कर दी ?

A.जहांदार शाह
B.फरूखसियर
C.रफी-उद-दरजात
D.रफीउद्दौला

Ans: फरूखसियर

Q82. सैय्यद बंधु ने किस-किस को बादशाह बनाने का काम किया? 

1. फर्खखसियर 2. रफी-उद्-दरजात 3. रफी-उद्-दौला 4. मुहम्मदशाह

A.1, 2 एवं 3
B.1,2 एवं 4
C.1, 2, 3 एवं 4
D.1, 3 एवं 4

Ans: 1, 2, 3 एवं 4

Q83. सैय्यद बंधुओं का पतन किसके समय में हुआ?

A.फर्रुखसियर
B.रफी-उद्-दरजात
C.मुहम्मदशाह
D.शाहआलम ॥

Ans: मुहम्मदशाह

Q84. किस मुगल बादशाह का मूल नाम रौशन अख्तर था ?

A.मुहम्मदशाह 'रंगीला'
B.शाह आलम ॥
C.बहादुरशाह II
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: मुहम्मदशाह 'रंगीला'

Q85. अवध, हैदराबाद, भरतपर, रुहेलखंड एवं फरूखाबाद किस मुगल शासक के समय में स्वतंत्र हुए?

A.फर्रुखसियर
B.मुहम्मदशाह 'रंगीला'
C.अहमदशाह
D.शाहआलम ॥
Ans: मुहम्मदशाह 'रंगीला'
 

Q86. भारत पर आक्रमण करनेवाले किस ईरानी शासक को 'ईरान का नेपोलियन' कहा जाता है?

A.मुहम्मद बिन कासिम
B.तैमूर लंग
C.नादिरशाह
D.अहमदशाह अब्दाली (दुर्रानी)

Ans: नादिरशाह

Q87. अहमदशाह अब्दाली के प्रथम आक्रमण के समय मुगल सम्राट् कौन था ?

A.मुहम्मदशाह 'रंगीला'
B.अकबर ll
C.आलमगीर ll
D.शाह आलम् ॥

Ans: मुहम्मदशाह 'रंगीला'

Q88. अहमदशाह अब्दाली ने भारत पर कुल 7 बार आक्रमण किए, जिनमें सर्वाधिक 3 बार आक्रमण किस मुगल शासक के समय में हुए ?

A.मुहम्मदशाह l
B.अहमदशाह
C.आलमगीर I
D.शाह आलम ॥

Ans: शाह आलम ॥

Q89. किस मुगल शासक का वास्तविक नाम अली गौहर था?

A.बहादुरशाह ।
B.मुहम्मदशाह l
C.बहादुरशाह ।l
D.शाह आलम ॥

Ans: शाह आलम ॥

Q90. कौन-सा मुगल बादशाह विषम परिस्थितियों के कारण (विशेषतः मीर बख्शी नजीवद्दौला के भय के कारण) बारह वर्ष दिल्ली से दूर निर्वासित के रूप में जीवन (बिताया और फिर मराठों की सहायता से दिल्ली की राजगद्दी पर पुनस्र्थापित हुआ ?

A.मुहम्मदशाह l
B.अहमदशाह l
C.आलमगीर ll
D.शाह आलम ॥

Ans: शाह आलम ॥


Q91. कौन मुगल बादशाह एक बड़ा शायर भी था, जिसके द्वारा अपने आखिरी समय में कहा गया यह शेर विख्यात है : ‘कितना है बदनसीब जफर के दफन के लिए/ दो गज जमीं भी न मिली कू-ए-यार में ?

A.बहादुरशाह ।
B.मुहम्मदशाह l
C.अहमदशाह l
D.बहादुरशाह ।l

Ans: बहादुरशाह ।l

Q92. अंग्रेजों का पेंशनर बनने वाला प्रथम मुगल बादशाह था

A.शाहआलम II
B.अकबर ॥
C.आलमगीर ll
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: शाहआलम II

Q93. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 
सूची-I                             सूची-II
A. बंगाल(1713)             1. मुर्शिद कुली जाफर खां
B. फर्रुखाबाद(1714)     2. मुहम्मद खां बंगश'
C. कर्नाटक(1720)         3. सआदतउल्ला खां
D. अवध(1722)            4. मीर मुहम्मद अमिन सआदत खां बुरहानुलमुल्क
A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
C.A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
D.A → 2, B → 1, C → 4, D → 3

Ans: A → 1, B → 2, C → 3, D → 4

Q94. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I                             सूची-II
A. हैदराबाद(1724)          1. मीर कमरुद्दीन चिनकिलीच खां निजामुलमुल्क
B. रुलेहखंड(1727)         2. अली मुहमद खां 
C. भरतपुर(1740)              3. बदन सिंह
D. मैसूर(1761)                  4. हैदर अली
A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
C.A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
D.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1

Ans: A → 1, B → 2, C → 3, D → 4

Q95. किस राज्य के शासक 'नवाब वजीर' कहलाते थे ?

A.अवध के नवाब
B.बंगाल के नवाब
C.कर्नाटक के नवाब
D.इनमें से कोई नहीं
Ans: अवध के नवाब

Q96. किसने ग्रामीण जाटों को एक सैनिक शक्ति के रूप में संगठित किया?
A.गोकुला
B.राजाराम
C.चुरामन (चूड़ामणि)
D.बदन सिंह

Ans: चुरामन (चूड़ामणि)

Q97. निम्नलिखित में से किसे 'जाटों का अफलातून' (Plato of Jats) एवं जाटों का आदरणीय व विद्वान व्यक्ति' (The Jat Ulysses) कहा जाता है?

A.चूरामन
B.बदन सिंह
C.सूरजमल
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: सूरजमल

Q98. मुर्शीद कुली जाफर खां को बंगाल (1717 ई०) तथा उड़ीसा (1719 ई०) की सूबेदारी किस मुगल बादशाह से मिली ?।

A.बहादुरशाह l
B.जहांदारशाह
C.फर्मवासियर
D.मुहम्मदशाह।

Ans: फर्मवासियर

Q99. किसने मुर्शिदाबाद की स्थापना की तथा उसे ढाका के स्थान पर बंगाल की राजधानी बनायी ?

A.मुर्शीद कुली जाफर खां
B.शुजाउद्दीन
C.अलीवर्दी खां
D.सिराजुद्दौला

Ans: मुर्शीद कुली जाफर खां

Q100. बंगाल के शासक मुर्शिद कुली जाफर खां एवं अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच विवाद का सर्वप्रमुख कारण था

A.मुगल बादशाह फर्रुखसियर द्वारा 1717 में जारी फरमान की मुर्शिद अली जाफर खां एवं ब्रिटिश कंपनी द्वारा अलग अलग व्याख्या
B.अंग्रेजों का मुर्शिद कुली जफर खां पर हमला
C.कलकत्ता की किलेबंदी
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: मुगल बादशाह फर्रुखसियर द्वारा 1717 में जारी फरमान की मुर्शिद अली जाफर खां एवं ब्रिटिश कंपनी द्वारा अलग अलग व्याख्या

Q101. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 
सूची-I                                     सूची-II
A. प्रथम आंग्ल -मैसूर युद्ध     1. जनरल स्मिथ
B. द्वितीय आंग्ल -मैसूर युद्ध     2. जनरल आयर कूट 
C. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध     3. मेजर जनरल मेडोज
D. चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध       4. जनरल स्टुअर्ट
A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
C.A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
D.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1

Ans: A → 1, B → 2, C → 3, D → 4

Q102. हैदर अली की मृत्यु (1782 ई०) किस युद्ध के दौरान हुई थी ?

A.प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध
B.द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध
C.तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध
D.चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध

Ans: द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध

Q103. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध को बंद करने के लिए टीपू सुल्तान तथा अंग्रेजों के मध्य मंगलौर की संधि (1784 ई०) हुई । इस संधि पर अंग्रेजों की ओर से हस्ताक्षर करनेवाले मद्रास के गवर्नर का क्या नाम था?

A.लार्ड हैरिस
B.लार्ड हैमिल्टन
C.लार्ड मैकेरिने
D.लार्ड स्टीफेन्सन

Ans: लार्ड मैकेरिने

Q104. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध के समय गवर्नर-जनरल कौन था ?

A.वारेन हेस्टिंग्स
B.लार्ड कार्नवालिस
C.सर जान शोर
D.लार्ड वेलेस्ली

Ans: वारेन हेस्टिंग्स

Q105. टीपू सुल्तान तथा कार्नवालिस के बीच 1792 ई० में श्रीरंगपट्टनम की संधि हुई, इसके तहत - 

1. टीपू को अपना आधा राज्य अंग्रेजों को देना पड़ा 
2. टीपू को 3 करोड़ रुपया युद्धक्षति के रूप में देना पड़ा 
3. ब्रिटिश रेजीडेंट को श्रीरंगपट्टनम में स्थापित करना पड़ा 
4. अपने दो बेटों को बंधकस्वरूप अंग्रेजों के पास रखना स्वीकार करना पड़ा 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.1 एवं 2
B.1 एवं 3
C.1, 2 एवं 4
D.1, 3 एवं 4

Ans: 1, 2 एवं 4

Q106. टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों को निष्कासित करने के लिए निम्न में से किन देशों के साथ सम्पर्क स्थापित किया ? 

1. फ्रांस 2. अरब 3. अफगानिस्तान 4. मारीशस 5. तुर्की
A.1, 2 एवं 4
B.2, 3 एवं 5
C.1, 2, 3 एवं 4
D.1, 2, 3, 4 एवं 5

Ans: 1, 2, 3, 4 एवं 5

Q107. टीपू सुल्तान के संबंध में इन कथनों पर विचार कीजिए- 

1. टीपू ने एक नया कैलेण्डर या पंचांग लागू किया 
2. टीपू ने सिक्का ढलाई की एक नई प्रणाली की शुरुआत की 
3. टीपू ने माप-तौल के लिए नये पैमाने को अपनाया 
4. फ्रांसीसी क्रांति (1789) की सफलता से प्रभावित होकर उसने श्रीरंगपट्टनम में 'जैकोबिन क्लब' की स्थापना की, 'स्वतंत्रता का वृक्ष' (Tree of Liberty) लगाया तथा अपने को 'नागरिक टीपू' (Citizen Tipu) विहित करने लगा 
इन कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A.1,2 एवं 3
B.1,3 एवं 4
C.2, 3 एवं 4
D.1, 2, 3 एवं 4

Ans: 1, 2, 3 एवं 4

Q108. तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध के दौरान टीपू के विरुद्ध चतुर्पक्षीय संयुक्त मोर्चा में शामिल थे-

A.ट्रावणकोर, निजाम, मराठा एवं अंग्रेज
B.ट्रावणकोर, निजाम, मराठा एवं फ्रांसीसी
C.रूहेलखंड, ट्रावणकोर, मराठा एवं अंग्रेज
D.रूहेलखंड, ट्रावणकोर, निजाम एवं मराठा

Ans: ट्रावणकोर, निजाम, मराठा एवं अंग्रेज

Q109. चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799ई०) के संबंध में इन कथनों पर विचार कीजिए 

1. इस युद्ध के दौरान टीपू सुल्तान की मृत्यु हो गई। 
2. इस युद्ध में अंग्रेजों की पूर्ण विजय हुई और मैसूर के अधिकांश प्रदेशों का अंग्रेजी राज्य में विलय कर लिया गया 3. वोडेयार वंश के एक बालक कृष्णराज II को राजगद्दी पर बिठाकर मैसूर राज्य पर सहायक संधि लाद दी गई 
इन कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A.केवल 1
B.केवल 1 और 2
C.केवल 1 और 3
D.सभी

Ans: सभी

Q110. किसने कहा था : ‘मैं अंग्रेजों के स्थल साधनों को तो समाप्त कर सकता हैं परन्तु समुद्र को नहीं सुखा सकता' ?

A.हैदर अली ने
B.टीपू सुल्तान ने
C.सिराजुद्दौला ने
D.मीर कासिम ने

Ans: टीपू सुल्तान ने


Q111. किसकी अत्यंत प्रिय उक्ति थी : “भेड़ की तरह एक लंबी जिंदगी जीने से कहीं बेहतर है शेर की तरह एक दिन जीना’ ?

A.हैदर अली
B.टीपू सुल्तान
C.अलीवर्दी खां
D.मीर कासिम

Ans: टीपू सुल्तान

Q112. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:- 

1. सिक्खों के प्रथम गुरु नानक देव (1469-1538) मुगल बादशाह बाबर के समकालीन थे और उनका जन्म स्थान तलवंडी या ननकाना (पाकिस्तान) था। 
2. सिक्खों के दूसरे गुरु अंगद / अंगदेव का मूल नाम लहणा था। 
3. अकबर ने सिखों के चौथे गुरु रामदास को 500 बीघा जमीन दान में दिया जिस पर उन्होंने अमृतसर नामक तालाब बनवाया। 
4. सिक्खों के पाँचवे गुरु अर्जुनदेव ने अमृतसर में हरमंदिर साहब (स्वर्ण मंदिर के नाम से प्रसिद्ध) की नींव रखी, गुरु की गद्दी पर वंशानुगत उत्तराधिकार का प्रचलन किया तथा शहजादा खुसरो की मदद कर गुरुओं द्वारा पहली बार राजनीतिक मामलों में रुचि दिखाई इन कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A.1, 2 एवं 3
B.1, 2 एवं 4
C.2, 3 एवं 4
D.इनमें से सभी

Ans: इनमें से सभी

Q113. किस सिख गुरु ने प्रत्येक सिख से दशांश धार्मिक कर वसूल करना आरंभ। किया एवं साधु वेश त्यागकर राजसी वस्त्र पहनना आरंभ किया?

A.अर्जुनदेव
B.हरगोविंद
C.तेगबहादुर
D.गुरु गोविंद सिंह

Ans: अर्जुनदेव

Q114. निम्नलिखित में से किस पद्धति का प्रयोग वेलेस्ली ने अपने राजनीतिक उदेश्यों को प्राप्त करने के लिए नहीं किया था ?

A.सहायक संधि
B.समामेलन
C.युद्ध
D.धोखेबाजी

Ans: धोखेबाजी

Q115. निम्नलिखित में कौन-कौन से कथन सही हैं? 

1. सिक्खों के छठे गुरु हरगोविंद ने अकाल तख्त ( स्वर्ण मंदिर के विपरीत दिशा में) की स्थापना की, अमृतसर की किलेबंदी की एवं सिक्खों को लड़ाकू बनाया। 
2. हरगोविंद को अपने जीवन के अंतिम समय कश्मीर की पहाड़ियों में कीरतपुर में विताने पड़े और वहीं उनकी मृत्यु हुई । 
3. सिक्खों के नवे गुरु तेगबहादुर का मूल नाम त्यागमल था तथा उन्होंने ‘सच्चा पादशाह' की उपाधि धारण की। 
4. मुगल बादशाह औरंगजेब ने तेगबहादुर की हत्या करवाई थी और उनके शहीद स्थल पर शीशगंज गुरुद्वारा (दिल्ली) बनाया गया।
A.1, 2 एवं 3
B.1, 2 एवं 4
C.1, 3 एवं 4
D.1, 2, 3 एवं 4

Ans: 1, 2, 3 एवं 4

Q116. किस सिक्ख गुरु ने कहा था : 'सर दाद, सिरें (सार) न दाद' (मैंने सिर कटवा दिया लेकिन अपना रहस्य नहीं बताया)

A.अर्जुनदेव
B.हरगोविंद
C.तेगबहादुर
D.गुरु गोविंद सिंह

Ans: तेगबहादुर

Q117. किस सिक्ख गुरु को 'बाकला द बाबा ' (बाकला के बाबा) कहा जाता है ?

A.अर्जुनदेव
B.तेगबहादुर
C.गुरु गोविंद सिंह
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: तेगबहादुर

Q118. सिक्खों के दसवें एवं अंतिम गुरु गोविंद सिंह के संबंध में क्या सही है? 

1. उन्होंने बचपन के 9 वर्ष पटना में विताए । 
2. मखोवल, आनंदपुर में उन्हें गुरु निर्वाचित किया गया 
3. उन्होंने 1699 ई० में 'खालसा का आदेश' (सिखों के लिए बनाये गये नियम) जारी किया । 
4. उन्होंने 'पाहुल' प्रथा (जाति बंधन तोड़ने हेतु एक ही कटोरे में सामूहिक अमृत पान एवं प्रसाद ग्रहण करने की प्रथा) का आरंभ किया
A.1, 2 एवं 3
B.1, 2 एवं 4
C.2, 3 एवं 4
D.1,2,3 एवं 4

Ans: 1,2,3 एवं 4

Q119. गुरु गोविंद सिंह की रचनाएँ हैं- 

1. दशम ग्रंथ 2. चण्डी चरित्र 3. विचित्र नाटक 4. जफरनामा
A.1, 2 एवं 3
B.1, 2 एवं 4
C.2, 3 एवं 4
D.1,2,3 एवं 4

Ans: 1,2,3 एवं 4

Q120. किसने मुखलिशपुर में लोहागढ़/ लौहगढ़ नामक मजबूत किला बनवाया?

A.तेगबहादुर
B.गुरु गोविंद सिंह
C.बंदा बहादुर (वीर बंदा वैरागी)
D.रणजीत सिंह
Ans: बंदा बहादुर (वीर बंदा वैरागी)


Q121. किस मुगल बादशाह के आदेश पर बंदा बहादुर की हत्या की गई ?
A.बहादुरशाह I
B.फर्रुखसियर
C.मुहम्मदशाह I
D.शाह आलम II

Ans: फर्रुखसियर

Q122. सैनिक संगठन 'खालसा दल' की स्थापना किसने की ?

A.गुरु गोविंद सिंह
B.कपूर सिंह
C.महासिंह
D.रणजीत सिंह

Ans: कपूर सिंह

Q123. रणजीत सिंह (1792-1839) ने अपने शासनकाल में अनेक विजयी युद्ध लड़े। उनके द्वारा विजित स्थानों को कालक्रमानुसार सजाइए- 

1. लाहौर 2. अमृतसर 3. कांगड़ा 4. कश्मीर
A.1-2-3-4
B.1-2-4-3
C.2-1-3-4
D.4-3-2-1

Ans: 1-2-3-4

Q124. रणजीत सिंह ने किस स्थान पर अधिकार करने के बाद 'महाराजा' की उपाधि धारण की ?

A.लाहौर
B.अमृतसर
C.मालवा
D.कांगड़ा

Ans: लाहौर

Q125. रणजीत सिंह को किस विजय अभियान के फलस्वरूप जमजमां नामक तोप की प्राप्ति हुई ?

A.लाहौर विजय अभियान
B.अमृतसर विजय अभियान
C.मालवा विजय अभियान
D.कांगड़ा विजय अभियान

Ans: अमृतसर विजय अभियान

Q126. रणजीत सिंह ने किस मिस्ल से लाहौर (पंजाब की राजनैतिक राजधानी) एवं अमृतसर (पंजाब की धार्मिक राजधानी) छीने?

A.भंगी
B.सुकरचकिया
C.सिंहपुरिया
D.अहलूवालिया

Ans: भंगी

Q127. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I                                     सूची-II
A. अमृतसर की संधि(1809)     1. लार्ड मिन्टो 
B. रोपड़ की संधि(1831)     2. विलियम बैंटिक 
C. त्रिपक्षीय संधि(1836)  3. लार्ड आकलैंड व् शाह शुजा
A.A → 1, B → 2, C → 3
B.A → 2, B → 1, C → 3
C.A → 3, B → 2, C → 1
D.A → 1, B → 3, C → 2

Ans: A → 1, B → 2, C → 3

Q128. रणजीत सिंह एवं अंग्रेजों के बीच हुए अमृतसर की संधि (1809 ई०) में किस नदी को दोनों के राज्य-क्षेत्रों के बीच की सीमा निर्धारित की गई ?

A.सिंधु
B.झेलम
C.रावी
D.सतलज

Ans: सतलज

Q129. रणजीत सिंह ने अपने राज्य प्रशासन, विशेषतः सैन्य प्रशासन, में विभिन्न विदेशियों को भर्ती किया, जिसमें शामिल थे 

1. वन्तुरा 2. आलार्ड ३. कोर्ट एवं गार्डनर 4. एविटेबल
A.1, 2 एवं 3
B.1, 3 एवं 4
C.1, 2, 3एवं 4
D.2, 3 एवं 4

Ans: 1, 2, 3एवं 4

Q130. पंजाब में सिक्ख राज्य के संस्थापक थे

A.तेगबहादुर
B.गुरु गोविंद सिंह
C.बंदा बहादुर
D.रणजीत सिंह

Ans: रणजीत सिंह

Q131. प्रथम आंग्ल-सिक्ख युद्ध (1845-46) एवं द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध (1848-49) के समय पंजाब राज्य का शासक था

A.खड़क सिंह
B.नौनिहाल सिंह
C.शेर सिंह
D.दिलीप सिंह

Ans: दिलीप सिंह
Q132. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 
सूची-I                             सूची-II
A. लाहौर की संधि         1. 1846इ० 
B. भैरोवाल की संधि     2. 1846    ई० 
C. पंजाब का अंग्रेजी राज्य में विलय  3. 1849ई०
A.A → 1, B → 3, C → 2
B.A → 1, B → 2, C → 3
C.A → 3, B → 1, C → 2
D.इनमे से कोई नहीं

Ans: A → 1, B → 2, C → 3

Q133. भारत के किस गवर्नर जनरल के समय में सिंध का विलय (1843) अंग्रेजी राज्य में किया गया था?

A.लार्ड एलनवरो
B.लार्ड आकलैंड
C.लार्ड हार्डिंग |
D.लार्ड हेस्टिंग्स

Ans: लार्ड एलनवरो

Q134. सिंध विजय का श्रेय किसे दिया जाता है?

A.मैकाले
B.अलेक्जेंडर बर्न्स
C.आउट्रम
D.सर चाल्र्स नेपियर

Ans: सर चाल्र्स नेपियर

Q135. वेलेस्ली की सहायक संधि स्वीकार करने वाले राज्यों को कालक्रमानुसार सजाइए - 

1. हैदराबाद 2. मैसूर 3. तंजौर 4. अवध 5. पूना के पेशवा
A.1-2-3-4-5
B.2-1-3-4-5
C.3-2-1-4-5
D.5-4-3-2-1
Ans: 1-2-3-4-5

Q136. सहायक संधि के संबंध में किसने कहा : 'हमारी नीति और हमारे लक्ष्य ने भारतीय राज्यों को शून्य की स्थिति में पहुंचा दिया हैं?
A.लार्ड वेलेस्ली
B.टॉमस मुनरो
C.लार्ड डलहौजी
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: लार्ड वेलेस्ली

Q137. सहायक संधि के संदर्भ में किसने कहा था : 'स्थानीय राजाओं का अस्तित्व उसी दिन समाप्त हो गया जिस दिन वे कंपनी द्वारा सुरक्षित बने या कम्पनी उनकी सहायक बनी' ?

A.लार्ड वेलेस्ली
B.कार्ल माक्र्स
C.लार्ड डलहौजी
D.टॉमस मुनरो

Ans: कार्ल माक्र्स

Q138. भारत में सहायक संधि का जन्मदाता / आविष्कारक था

A.डुप्ले
B.लार्ड वेलेस्ली
C.लार्ड डलहौजी
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: डुप्ले

Q139. सहायक संधि को सुनिश्चित एवं व्यापक स्वरूप किसने प्रदान किया था?

A.डुप्ले
B.लार्ड वेलेस्ली
C.लार्ड डलहौजी
D.क्लाइव

Ans: लार्ड वेलेस्ली

Q140. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I                                 सूची-II
A. पिंडारियों का दमन     1. लार्ड हेस्टिंग 
B. प्रथम आंग्ल बर्मा युद्ध  2. लार्ड एमसहर्ट
C. ठगों का दमन              3. विलियम बैंटिक
D. मैकाले का शिक्षा निति का प्रस्ताव  4. विलियम बैंटिक
A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
C.A → 4, B → 2, C → 1, D → 3
D.A → 3, B → 2, C → 1, D → 4

Ans: A → 1, B → 2, C → 3, D → 4


Q141. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I                                             सूची-II
A. समाचार पर प्रतिबन्ध समाप्त   1. लार्ड डलहौजी
B. प्रथम आंग्ल -अफगान युद्ध     2. लार्ड आकलैंड
C. प्रथम आंग्ल सिख युद्ध         3. लार्ड हार्डिंग
D. हिन्दू विधवा पुनर्विवाह      4. चार्ल्स मेटकाफ
A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 4, B → 2, C → 3, D → 1
C.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
D.A → 4, B → 3, C → 1, D → 2

Ans: A → 4, B → 2, C → 3, D → 1

Q142. गोद प्रथा पर प्रतिबंध लगानेवाला गवर्नर जनरल था

A.लार्ड वेलेस्ली
B.लार्ड डलहौजी
C.लार्ड हार्डिंग
D.विलियम बैंटिक

Ans: लार्ड डलहौजी

Q143. डलहौजी के जब्ती का सिद्धांत-गोद प्रथा पर प्रतिबंध के शिकार होनेवाले राज्यों को कालक्रमानुसार सजाइए- 

1. सतारा 2, संभलपुर और जैतपुर 3. बघाट 4. ऊदेपुर 5. झाँसी 6. नागपुर
A.1-2-3-4-5-6
B.2-1-3-4-5-6
C.3-2-1-4-5-6
D.6-5-4-3-2-1

Ans: 1-2-3-4-5-6

Q144. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I                                सूची-II
 A. सुगौली की संधि             1. 1816
B. प्रथम आंग्ल बर्मा युद्ध       2. 1824-26
C. द्वितीय आंग्ल बर्मा युद्ध      3. 1852
D. तृतीय आंग्ल -बर्मा युद्ध   4. 1885-86
A.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
B.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
C.A → 3, B → 4, C → 2, D → 1
D.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1

Ans: A → 1, B → 2, C → 3, D → 4

Q145. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 

1. राबर्ट क्लाइव बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल थे। 
2. विलियम बैंटिक भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे। उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/है?
A.केवल 1
B.केवल 2
C.1 और 2 दोनों
D.न तो 1 और न ही 2

Ans: केवल 2

Q146. पंजाब के राजा रणजीत सिंह की राजधानी कहाँ थी?

A.अमृतसर
B.लाहौर
C.रावलपिंडी
D.पेशावर

Ans: लाहौर

Q147. निम्नलिखित में से कौन-सा एक दिल्ली में नादिरशाह के सैन्य अभियान की सफलता के लिए संभव कारण नहीं था?

A.कमजोर मुगल सम्राट
B.उत्तर पश्चिम सीमांत में मजबूत रक्षा का अभाव
C.दिल्ली की रक्षा के लिए विलम्ब से तैयारी
D.आक्रमण सेना द्वारा बेहतर सैन्य प्रौद्योगिकी का प्रयोग

Ans: आक्रमण सेना द्वारा बेहतर सैन्य प्रौद्योगिकी का प्रयोग

Q148. केरल के राजा मार्तड वर्मा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सत्य नहीं है?

A.उसने त्रावणकोर पर शासन किया
B.उसने सामंतों का दमन किया
C.उसने मजबूत एवं आधुनिक सेना संगठित की
D.उसने शांति बनाये रखने के लिए यूरोपीय अधिकारियों को भारी रिश्वते दी

Ans: उसने शांति बनाये रखने के लिए यूरोपीय अधिकारियों को भारी रिश्वते दी

Q149. राज्य अपहरण नीति के बारे में निम्न में से कौन सा एक सही है

A.इसने भारतीय शासकों को कोई उतराधिकारी गोद लेने कि अनुमति नहीं दी
B.शासक कि मृत्यु के पश्चात् इसने गोद लिए गये उतराधिकारी को शासक करने कि अनुमति नहीं दी
C.किसी शासक की मृत्यु हो जाने के पश्चात् इसने भारतीय राज्य का समामेलन अनिवार्य बना दिया
D.इसने भारतीय राज्य का समामेलन अनिवार्य बना दिया यदि उत्तराधिकारी को गोद लिया जाना ब्रिटिश प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित न हुआ हो

Ans: इसने भारतीय राज्य का समामेलन अनिवार्य बना दिया यदि उत्तराधिकारी को गोद लिया जाना ब्रिटिश प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित न हुआ हो

Q150. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध (1769-69) में कौन विजयी हुआ

A.अंग्रेज
B.हैदर अली
C.मराठा
D.हैदराबाद का निर्माण

Ans: हैदर अली

Q151.प्लासी के युद्ध के समय बंगाल का नवाब कौन था

A.मीर जाफर
B.मीर कासिम
C.सिराजुद्दौला
D.इनमे से कोई नहीं

Ans: सिराजुद्दौला

Q151. किस मुगल बादशाह ने 1733 ई० में बिहार की सूबेदारी बंगाल के नवाब शुजाउद्दीन को प्रदान की ?

A.बहादुरशाह ।
B.फर्रुखसियर
C.मुहम्मदशाह 'रंगीला'
D.अहमदशाह l

Ans: मुहम्मदशाह 'रंगीला'

Q152. बंगाल के किस नवाब ने यूरोपीय लोगों की तुलना 'मधुमक्खी के छत्ते से की जिसे यदि न छेड़ा जाय तो शहद देगी, पर यदि छत्ते के साथ छेड़छाड़ की गई, तो मधुमक्खियाँ काट-काट कर प्राण ले सकती थी ?

A.अलीवर्दी-खाँ
B.सिराजुद्दौला
C.मीर जाफर
D.मीर कासिम

Ans: अलीवर्दी-खाँ

Q153. अंग्रेजों द्वारा कलकत्ता तथा फ्रांसीसियों द्वारा चन्द्रनगर की किलेबन्दी सुदृढ़ करने का विरोध करते बंगाल के किस नवाब ने कहा 'तुम व्यापारी हो, तुम्हें किले का क्या करना है? मेरे संरक्षण में रहते हुए तुम्हें शत्रुओं का कोई भय नहीं ?

A.शुजाउद्दीन
B.सरफराज खाँ
C.अलीवर्दी खाँ
D.सिराजुद्दौला

Ans: अलीवर्दी खाँ

Q154. बंगाल का वह नवाब कौन था जो जानता था कि वह अंग्रेजों को बंगाल की भूमि से निकाल बाहर कर सकता है किन्तु ऐसी स्थिति में उसके ही शब्दों में ‘समुद्र में आग लग जाएगी' ?

A.अलीवर्दी खाँ
B.सिराजुद्दौला
C.मीर जाफर
D.मीर कासिम
Ans: अलीवर्दी खाँ

Q155. बंगाल के किस नवाब ने अपने उत्तराधिकारी को यह सलाह दी : 'तीनों—अंग्रेज, फ्रांसीसी एवं इच को एक साथ निर्बल करने का विचार मत करना। इन तीनों में अंग्रेज सबसे सशक्त है। पहले उसका अन्त करना और अन्य तुमको विशेष कष्ट नहीं देंगे ?

A.अलीवर्दी खाँ
B.सिराजुद्दौला
C.मीर जाफर
D.मीर कासिम

Ans: अलीवर्दी खाँ

Q156.बंगाल के नवाब अलीवर्दी खां का उत्तराधिकारी कौन हुआ ?

A.सिराजुद्दौला
B.सरफराज
C.मीर जाफर
D.मीर कासिम

Ans: सिराजुद्दौला

Q157. बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला तथा ब्रिटिश कंपनी के बीच विवाद के कारण थे 

1. अंग्रेजों द्वारा कलकत्ते की किलेबंदी 
2. अंग्रेजों द्वारा दस्तक (Free pass) का दुरुपयोग 
3. भगोड़े कृष्णवल्लभ को कलकत्ता में अंग्रेजों द्वारा शरण देना 
इन कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A.केवल 1
B.केवल 2
C.1 और 2
D.1,2 और 3

Ans: 1,2 और 3

Q158. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I                 सूची-II 
A. कलकता पर नवाब सिराजुद्दौला द्वारा अधिकार    1. 15-20 जून 1756
B. कालकोठरी की त्रासदी                             2. 20 जून 1756 
C. अलीनगर की संधि                         3. 9 फरवरी 1757 
D. प्लासी का युद्ध              4. 23जून 1757
A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
C.A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
D.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1

Ans: A → 1, B → 2, C → 3, D → 4

Q159. बंगाल के नवाब मीर जाफर ने कठपुतली मुगल बादशाह शाह आलम II से क्लाइव को 'साबत जंग' (युद्धों में अनुभवप्राप्त) की उपाधि एवं कुछ क्षेत्रों की जमींदारी दिलाई। ‘क्लाइव की जागीर' कहलानेवाले उस क्षेत्र की पहचान करें

A.24 परगना
B.नदिया
C.वर्दवान
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: 24 परगना

Q160. बंगाल के नवाब मीर कासिम ने मुर्शिदाबाद के स्थान पर मुंगेर को राजधानी बनाया क्योंकि

A.वह मुर्शिदाबाद के षड़यंत्रमय वातावरण तथा कलकत्ता से दूर रहना चाहता था ताकि अंग्रेजों का हस्तक्षेप न हो
B.बंगाल के गवर्नर वेन्सिटार्ट ने उसे ऐसा करने के लिए दबाव डाला था
C.मुंगेर के रमणीक वातावरण से वह बहुत प्रभावित था
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: वह मुर्शिदाबाद के षड़यंत्रमय वातावरण तथा कलकत्ता से दूर रहना चाहता था ताकि अंग्रेजों का हस्तक्षेप न हो

Q161. बंगाल के किस नवाब ने ब्रिटिश कंपनी के गवर्नर को लिखा : 'आपके भद्र पुरुष इस प्रकार व्यवहार करते हैं। वे समस्त देश में गड़बड़ी फैलाते हैं। लोगों को लूटते हैं तथा मेरे अधिकारियों का अनादर करते हैं तथा उन्हें शारीरिक यातना देते हैं ?

A.अलीवर्दी खां
B.सिराजुद्दौला
C.मीर जाफर
D.मीर कासिम

Ans: मीर कासिम

Q162. बंगाल के किस नवाव ने दो वर्षों के लिए सभी व्यापारियों के लिए समस्त व्यापारिक करों एवं चुंगियों को खत्म कर एक बड़ा असाधारण कदम उठाया था ?

A.अलीवर्दी खां
B.सिराजुद्दौला
C.मीर जाफर
D.मीर कासिम

Ans: मीर जाफर

Q163. क्लाइव एवं मुगल बादशाह शाह आलम ॥ के बीच हुए इलाहाबाद की प्रथम संधि (12 अगस्त 1765) के संदर्भ में इन कथनों पर विचार कीजिए- 

1. शाह आलम II को कड़ा व इलाहाबाद के जिले दिये गये 
2. कंपनी को 26 लाख रुपये सालाना के बदले बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा की 'दीवानी' स्थायी रूप से मिली 
3. हैदराबाद के उत्तर के जिलों, उत्तरी सरकार को अंग्रेजों के जागीर के रूप में मान्यता दी गई 
इन कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A.केवल 1
B.केवल 2
C.1 और 2
D.1, 2 और 3

Ans: 1, 2 और 3

Q164. इलाहाबाद की द्वितीय संधि (16 अगस्त 1765) किनके बीच हुई ?

A.शाह आलम II एवं क्लाइव
B.शुजाउद्दौला एवं क्लाइव
C.मीर कासिम एवं क्लाइव
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: शुजाउद्दौला एवं क्लाइव

Q165. 'कर्नल क्लाइव का गधा या सियार' की संज्ञा किसे दी गई थी ?

A.सिराजुद्दौला
B.मीर जाफर
C.मीर कासिम
D.नज्मुद्दौला

Ans: मीर जाफर

Q166. कलकत्ता की सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश ने बंगाल के किस नवाब को 'भूसे से भरे एक बैताल (फैन्टम)' के रूप में उल्लिखित किया?

A.मीर जाफर
B.नज्मुद्दौला
C.सैफुद्दौला
D.मुबारकुद्दौला

Ans: मुबारकुद्दौला

Q167. कर्नल मालसन ने कहा : ‘कंपनी के अधिकारियों का अब एक ही उद्देश्य है - जितना लूट सको, लूटो  और यह कि 'वह' सोने की ऐसी थैली है जिसमें जब जी चाहे हाथ डाल लो' - इसमें 'वह' किसके लिए प्रयुक्त किया गया है ?

A.सिराजुद्दौला
B.मीर जाफर
C.मीर कासिम
D.नज्मुद्दौला

Ans: मीर जाफर

Q168. किसने फ्रांसीसी विशेषज्ञों की मदद से डिंडीगुल में एक आधुनिक शस्त्रागार स्थापित किया ?

A.इम्मदि चिक्क कृष्णराज
B.हैदर अली
C.टीपू सुल्तान
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: हैदर अली

Q169. किसने घोषणा कर रखी थी कि 'यह अंग्रेजों को पहले तो अकार्ट से निकाल बाहर करेगा और अंतत: भारत से?

A.चंदा साहिब
B.मुहम्मद अली
C.हैदर अली
D.टीपू सुल्तान

Ans: हैदर अली

Q170. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए 

सूची-I                                                         सूची-II
A. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध(1767-69)     1. मद्रास की संधि 
B. द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध(1780-84)     2. मंगलौर की संधि 
C. तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध(1790-92)      3. श्रीरंगपट्टम की संधि
A.A → 1, B → 2, C → 3
B.A → 2, B → 1, C → 3
C.A → 2, B → 3, C → 1
D.A → 3, B → 1, C → 2

Ans: A → 1, B → 2, C → 3

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)