ज्ञान गंगा डेली डोज़: करेंट अफेयर्स विश्व की प्रमुख नहरें और संविधान की प्रस्तावना सम्बंधित प्रश्न

0

ज्ञान गंगा ऑफ द डे, 12 सितंबर 2021

 

वन लाइनर्स 

महत्वपूर्ण दिन

  • दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस - 12 सितंबर

पर्यावरण

  • “_____” नामक आंधी 10 सितंबर 2021 को ताइवान के सबसे दक्षिणी सिरे से लगभग 580 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था - चंथु

अंतरराष्ट्रीय

  • _________ 13 मार्च से 16 मार्च 2022 तक विश्व पुलिस शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा - दुबई पुलिस जनरल कमांड
  • _____ और भारत ‘क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग (CAFMD)’ का शुभारंभ करेंगे - संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 10 सितंबर 2021 को, ________ और भारत ने लगभग 20 हजार मेगावाट बिजली की आपूर्ति की क्षमता के साथ एक दूसरी अंतरराष्ट्रीय पारेषण लाइन के विकास पर सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है - नेपाल

राष्ट्रीय

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल अध्ययन के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में _____ की स्मृति में कक्ष (chair) स्थापित करने की घोषणा की - सुब्रमण्यम भारती (तमिल कवि)
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने कृषक समुदाय को ज्ञान हस्तांतरण के लिए 8 सितंबर 2021 को "________" का आरंभ किया - ICAR-नेटवर्क प्रोग्राम ऑन प्रेसीजन ऐग्रिकल्चर (ICAR-NePPA)
  • केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों के पर्यटन और संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन 13-14 सितंबर 2021 को ____ में किया जा रहा है - गुवाहाटी
  • ‘भारतीय खाद्य और पोषण नवोन्मेष शिखर सम्मेलन 2021’ का आयोजन ________ द्वारा 27-28 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा - फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI)

व्यक्ति विशेष

  • पहले भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिनको रॉयल कॉलेज ऑफ ऑप्थल्मोलॉजिस्ट (लंदन, ब्रिटेन) द्वारा मानद विद्यावृत्ति / फैलोशिप से सम्मानित किया गया - डॉ संतोष जी होनावर

राज्य विशेष

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने _____ में ‘सरदारधाम भवन’ का उद्घाटन किया, जो उत्तम कैरियर की संभावनाओं की आकांक्षा रखने वाले ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों और लड़कों को छात्रावास की सुविधा प्रदान करता है - अहमदाबाद
  • तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की है कि _____ के मृत्यु दिवस को हर वर्ष 11 सितंबर को महाकवि दिवस के रूप में मनाया जाएगा - सुब्रमण्यम भारती (कवि)
  • 11 सितंबर 2021 को, ____ राज्य के मुख्यमंत्री, विजय रूपानी ने पद का त्यागपत्र दिया - गुजरात
  • ________ राज्य में, ‘नुआखाई’ नामक राज्य में एक महत्वपूर्ण कृषि उत्सव 11 सितंबर 2021 को मनाया गया - ओडिशा
  • _____ सरकार ने 10 सितंबर 2021 को 'मिलेट मिशन' का आरंभ किया, जिसका उद्देश्य किसानों को लघु अनाज फसलों के लिए उचित मूल्य दर प्रदान करना है - छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का पहला कला और संस्कृति केंद्र ____ में स्थापित किया गया - श्रीनगर

सामान्य ज्ञान

  • राष्ट्रीय बागवानी मंडल (NHB) की स्थापना - अप्रैल 1984, मुख्यालय  गुड़गांव (हरियाणा)
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की स्थापना - 16 जुलाई 1929; मुख्यालय नई दिल्ली
  • भारतीय खाद्य निगम (FCI) की स्थापना - 14 जनवरी 1965; मुख्यालय नई दिल्ली
  • साहित्य अकादमी – स्थापना: 12 मार्च 1954; स्थान: नई दिल्ली
  • आयुध निर्माणी मंडल (OFB) – स्थापना: वर्ष 1712; मुख्यालय: कोलकाता
  • भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) की स्थापना - अक्टूबर 1958; मुख्यालय नई दिल्ली

विश्व का भूगोल 

प्रमुख नहरों से संबंधित प्रश्न

Q1. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है ?
A.भूमध्य सागर एवं लाल सागर
B.प्रशांत महासागर एवं अटलांटिक महासागर
C.अरब सागर एवं हिन्द महासागर
D.भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर



Ans: प्रशांत महासागर एवं अटलांटिक महासागर

Q2. पनामा नहर व्यापारिक दृष्टि से स्वेज नहर की अपेक्षा कम महत्वपूर्ण है क्योंकि

A.पनामा नहर लम्बाई में छोटी है |
B.पनामा नहर समतल भूमि पर नहीं है |
C.घने आबाद देशों का व्यापार पनामा नहर के द्वारा नहीं होता है |
D.पनामा नहर में जल-पाश Locks) बने हैं |



Ans: घने आबाद देशों का व्यापार पनामा नहर के द्वारा नहीं होता है |

Q3. पनामा नहर के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सही नहीं है ?
A.यह मार्ग पहले एक डेल्टा के रूप में था |
B.संसार का 25 प्रतिशत व्यापार इस नहर के द्वारा होता है |
C.यह नहर अटलांटिक महासागर व् प्रशान्त महासागर को मिलाती है |
D.इस मार्ग की लम्बाई 64.8 किमी है |

Ans: यह मार्ग पहले एक डेल्टा के रूप में था |

Q4.पनामा नहर के उतरी सिरे पर कौन - सा पत्तन स्थित है ?

A.पनामा      B.कोलोन
C.गाटुन       D.मिराफ्लोरेस
Ans: कोलोन

Q5. पनामा नहर के दक्षिणी सिरे पर स्थित पत्तन है -
A.पनामा          B.कोलोन
C.पोर्ट सईद      D.गाटुन

Ans: पनामा

Q6. विश्व की सबसे बड़ी जहाजरानी नहर है -

A.पनामा नहर          B.स्वेज नहर
C.कील नहर            D.सू नहर

Ans: स्वेज नहर

Q7. स्वेज नहर जोड़ती है -

A.भूमध्य सागर को लाल सागर से
B.भूमध्य सागर को कैस्पियन सागर से
C.लाल सागर को हिन्द महासागर
D.भूमध्य सागर को हिन्द महासागर से

Ans: भूमध्य सागर को लाल सागर से

Q8. स्वेज नहर के उत्तरी सिरे पर कौन - सा पत्तन स्थित है ?
A.कोलोन      B.पोर्ट सईद
C.स्वेज          D.पोर्ट फौद

Ans: पोर्ट सईद

Q9. स्वेज नहर के दक्षिणी सिरे पर कौन - सा पत्तन स्थित है ?

A.स्वेज              B.पोर्ट सईद
C.इस्माइलिया    D.पोर्ट तौफीक

Ans: स्वेज

Q10. स्वेज नहर में झालों का पूर्णत: अभाव क्यों पाया जाता है ?

A.झालों के कारण जलयान का प्रवाह प्रभावित होता है |
B.स्वेज नहर के उपयोग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है |
C.नहर के दोनों किनारों एवं समुद्र तल के जल स्तर में समानता पायी जाती है |
D.स्वेज नहर विश्व के सभी देशों के जलयानों को आवागमन की सुविधा प्रदान करती है |

Ans: नहर के दोनों किनारों एवं समुद्र तल के जल स्तर में समानता पायी जाती है |

Q11. स्वेज नहर का निर्माण कब प्रारंभ हुआ ?

A.1854 ई.      B.1869 ई.
C.1874 ई.      D.1896 ई.

Ans: 1854 ई.

Q12. स्वेज नहर कब बनकर तैयार हुई ?

A.1854 ई.          B.1869 ई.
C.1881 ई.          D.1896 ई.

Ans: 1869 ई.

Q13. स्वेज नहर की लम्बाई कितनी है ?

A.64.8 किमी          B.106.5 किमी
C.156.4 किमी         D.168 किमी

Ans: 168 किमी

Q14. सू-नहर निम्नलिखित में से किसको जोड़ती है ?

A.सुपीरियर को मिशिगन से
B.सुपीरियर को ह्यूरन से
C.मिशिगन को ह्यूरन से
D.ईरी को ह्यूरन

Ans: सुपीरियर को ह्यूरन से

Q15. कील नहर जोड़ती है -

A.मैनचेस्टर को लिवरपुल से
B.उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से
C.भूमध्य सागर को लाल सागर से
D.प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से

Ans: उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से


Q16. कौन - सी नहर बाल्टिक सागर को उत्तरी सागर से मिलाती है ?

A.स्वेज              B.पनामा
C.कील              D.सू

Ans: कील

Q17. क्रा नहर (Kra canal) निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है ?

A.म्यांमार              B.थाईलैंड
C.कम्बोडिया          D.लाओस

Ans: थाईलैंड

Q18. पनामा जलडमरूमध्य के आर पार नहर खोदने का विचार रखा था -

A.टॉलमी ने          B.स्ट्रोबा ने
C.रेटजेल ने          D.हम्बोल्ट ने

Ans: हम्बोल्ट ने

Q19. निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सही नहीं है ?

A.कील नहर जर्मनी में है, यह उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर के बीच है |
B.स्वेज नहर मिस्त्र में है, यह लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ती है |
C.पनामा नहर पनामा में है, यह कैरीबियन सागर और प्रशांत महासागर को जोड़ती है |
D.सू-नहर स्वीडन में है, यह स्टॉकहोम तथा गोटेनबर्ग के बीच है |

Ans: सू-नहर स्वीडन में है, यह स्टॉकहोम तथा गोटेनबर्ग के बीच है |

Q20. स्वेज नहर के खुलते ही निम्नलिखित में से किसके बीच समुद्री यात्रा का मार्ग छोटा हो गया ?

A.लन्दन – न्यूयार्क                  B.लन्दन - पेरिस
C.लन्दन-केप ऑफ़ गुड हॉप    D.लन्दन - चेन्नई

Ans: लन्दन - चेन्नई

Q21. पनामा नहर स्वेज नहर से भिन्न है, क्योंकि -
A.इसमें लॉक (जलपाश) प्रणाली है
B.इसका मार्ग छोटा है
C.इसका मार्ग व्यस्त है
D.इसका मार्ग कम व्यस्त है

Ans: इसमें लॉक (जलपाश) प्रणाली है

Q22. पनामा नहर का निर्माण किस वर्ष हुआ था ?
A.1869 ई. B.1980 ई.
C.1905 ई. D.1914 ई.

Ans: 1914 ई.



भारतीय संविधान की प्रस्तावना से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न 

Q1. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी आत्मा की आख्या प्रदान की गई है ?
A.प्रस्तावना B.मौलिक अधिकार
C.राज्य के नीति निर्देशक तत्व
D.संविधान के सभी अनुच्छेद

Ans: प्रस्तावना

Q2. संविधान निर्माताओं ने किस पर विशेष ध्यान दिया था ?
A.प्रस्तावना पर B.मूल कर्तव्य पर
C.मौलिक अधिकार पर D.नीति निर्देशक तत्व पर

Ans: प्रस्तावना पर

Q3. भारत में जनप्रिय सम्प्रभुता है, क्योंकि भारत के संविधान की प्रस्तावना शुरू होती है, इन शब्दों से -
A.लोकतंत्रवादी भारत B.लोक गणराज्य
C.लोक प्रभुसत्ता D.हम, भारत के लोग

Ans: हम, भारत के लोग

Q4. भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है ?
A.इसकी विधानमंडलों की अधिकतम संख्या जनता द्वारा प्रत्यक्ष चुनी जाती है
B.यह राज्यों का एक संघ हैं
C.भारतीय नागरिक मूलभूत अधिकारों का उपयोग करती है
D.यहाँ राज्य का प्रमुख निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है
Ans: यहाँ राज्य का प्रमुख निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है

Q5. भारत है एक -
A.धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र B.हिन्दू राष्ट्र
C.हिन्दू-मुस्लिम राष्ट्र D.इनमें से कोई नहीं

Ans: धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र

Q6. धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है -
A.राज्य सरकार सभी धर्म के खिलाफ
B.राज्य सरकार द्वारा एक धर्म को स्वीकार
C.राज्य सरकार द्वारा किसी धर्म को स्वीकार नहीं करना
D.इनमें से कोई नहीं

Ans: राज्य सरकार द्वारा किसी धर्म को स्वीकार नहीं करना

Q7. भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है' इसका मतलब है की भारतीय राज्य -
A.धर्मविरोधी नागरिकों का समर्थन करता है
B.बहुसंख्यक समुदाय के धर्म का समर्थन करता है
C.अल्पसंख्यक समुदाय के धर्म का समर्थन करता है
D.किसी निश्चित धर्म का समर्थन नहीं करता है

Ans: किसी निश्चित धर्म का समर्थन नहीं करता है

Q8. गणतंत्र होता है -
A.केवल एक लोकतांत्रिक राज्य
B.अध्यक्षीय पद्धति शासन वाला राज्य
C.संसदीय पद्धति शासन वाला राज्य
D.राज्य जहाँ पर अध्यक्ष वंशानुगत रूप से न हो

Ans: राज्य जहाँ पर अध्यक्ष वंशानुगत रूप से न हो

Q9. निम्नलिखित में से वे दो शब्द कौन से हैं जिनका समावेशन 42वें संशोधन द्वारा संविधान की उद्देशिका में किया गया था ?
A.धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक B.प्रभुत्वसम्पन्न, लोकतांत्रिक
C.समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष D.धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र

Ans: समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष

Q10. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया है ?
A.एक सार्वभौम, प्रजातांत्रिक गणतंत्र
B.एक समाजवादी, प्रजातांत्रिक गणतंत्र
C.एक प्रभुत्वसम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक गणराज्य
D.इनमें से कोई नहीं
Ans: एक प्रभुत्वसम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक गणराज्य


Q11. भारत एक गणतंत्र है, इसका अर्थ है -
A.सभी मामलों में अंतिम अधिकार जनता के पास है
B.भारत में संसदीय शासन व्यवस्था अहै
C.भारत में वंशानुगत शासक नहीं है
D.भारत राज्यों का एक संघ है
Ans: भारत में वंशानुगत शासक नहीं है
Q12. निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द भारत के संविधान की उद्देशिका में नहीं है ?
A.समाजवादी
B.पंथनिरेपक्ष
C.प्रभुत्वसम्पन्न
D.लोक कल्याण

Ans: लोक कल्याण
Q13. कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य है -
A.अधिकतम संख्या का अधिकतम कल्याण सुनिश्चित करना
B.कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबंध करना
C.सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना
D.उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans: कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबंध करना

Q14. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से माना जाता हैं, क्योंकि -
A.राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
B.उसे 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी
C.उसका अपना लिखित संविधान है
D.उसकी सरकार संसदीय प्रणाली के अनुसार है

Ans: राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है

Q15. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सिलसिले में निम्नलिखित में कौन क्रम सही है ?
A.गणतंत्र, जनवादी, धर्मनिरेपक्ष, समाजवादी, सार्वभौम सत्तासम्पन्न
B.सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र
C.सार्वभौम सत्तासम्पन्न, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी गणतंत्र
D.सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी गणतंत्र

Ans: सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी गणतंत्र

Q16. संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्द 'सेक्युलर' (Secular) का अर्थ है -
A.सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता
B.एकेश्वरवाद
C.बहुदेवववाद
D.सभी धर्मों की अस्वीकृति

Ans: सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता

Q17. शब्द धर्मनिरपेक्ष भारत के संविधान की प्रस्तावना में जोड़ा गया था इसके विषय में निम्न कथनों में से कौन सा सही हैं 1. यह वर्ष 1976 में जोड़ा गया था 2. यह 44 वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया था 3. यह 42वें संविधान संशोधन में जोड़ा गया था 4. यह मूल प्रस्तावना में था उत्तर निम्न कूट से चुनकर दीजिए
A.1 और 2 B.1 और 3
C.केवल 4         D.केवल 3

Ans: 1 और 3

Q18. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में लिखित 'हम, भारत के लोग' (We, the people of India) से क्या अर्थ निकलता है ?
A.भारतीय गणराज्य की प्रभुसत्ता जनता में निहित है
B.संविधान का निर्माण भारत की जनता द्वारा हुआ है
C.संविधान निर्माता भारत की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं
D.भारत का संविधान भारत की जनता की सहमती पर आधारित है

Ans: संविधान का निर्माण भारत की जनता द्वारा हुआ है

Q19. समाजवाद' का अर्थ है -
A.सामाजिक नियंत्रण B.राष्ट्रीयकरण
C.सामाजिक न्याय D.सामाजिक स्पर्द्धा

Ans: सामाजिक न्याय

Q20. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किसके संविधान से ली गई है ?
A.यू. एस. ए. B.कनाडा
C.जर्मनी         D.ऑस्ट्रेलिया

Ans: ऑस्ट्रेलिया



Q21. भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है ?
A.प्रस्तावना
B.मूलाधिकार
C.नीति-निर्देशक तत्व
D.उपर्युक्त सभी

Ans: प्रस्तावना

Q22. भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना प्रारम्भ होती है -
A.हम, भारत के लोग' शब्दों से
B.जनता के जनतंत्र' शब्दों से
C.जनता के लोकतंत्र' शब्दों से
D.प्रजातंत्रीय भारत' शब्दों से

Ans: हम, भारत के लोग' शब्दों से

Q23. भारतीय संविधान की प्रस्तावना पर किस क्रान्ति का प्रभाव नहीं झलकता है ?
A.फ्रांसीसी क्रान्ति (1789)
B.अमेरिकी क्रान्ति (1776)
C.बोल्शेविक क्रान्ति (1917)
D.चीन की क्रान्ति (1912)

Ans: चीन की क्रान्ति (1912)

Q24. मूल भारतीय संविधान के अनुसार भारत एक .................. है -
A.प्रभुत्वसम्पन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य
B.प्रभुत्वसम्पन्न, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी गणराज्य
C.प्रभुत्वसम्पन्न, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य
D.प्रभुत्वसम्पन्न, समाजवादी, लोकतंत्रात्मक गणराज्य

Ans: प्रभुत्वसम्पन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य

Q25. संविधान के अंतर्गत भारतीय लोकतंत्र के आदर्शों को हम कहाँ देख सकते हैं ?
A.भाग-I B.प्रस्तावना
C.भाग-III D.भाग-IV

Ans: प्रस्तावना

Q26. 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा प्रस्तावना में किस शब्द को नहीं जोड़ा गया ?
A.धर्मनिरपेक्ष B.समाजवादी
C.गुटनिरपेक्ष D.एकता और अखंडता

Ans: गुटनिरपेक्ष

Q27. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के बारे में कौन - सा कथन सही है ?
A.समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष शब्द 1950 में लागू संविधान के अंग थे
B.उक्त शब्द 1976 में संशोधन द्वारा जोड़े गए
C.उक्त शब्द 1985 में संशोधन द्वारा जोड़े गए
D.उक्त शब्द संविधान की प्रस्तावना के अंग नहीं है

Ans: उक्त शब्द 1976 में संशोधन द्वारा जोड़े गए

Q28. भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है ?
A.संवैधानिक राजतंत्र B.वंशानुगत लोकतंत्र
C.लोकतांत्रिक राजतंत्र D.लोकतांत्रिक गणतंत्र

Ans: लोकतांत्रिक गणतंत्र

Q29. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित लोकतंत्र को किस रूप में स्वीकारा गया है ?
A.राजनीतिक राजतंत्र B.आर्थिक लोकतंत्र
C.सामाजिक राजतंत्र         D.उपर्युक्त सभी

Ans: उपर्युक्त सभी

Q30. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है ?
A.जनता     B.मतदाता
C.राष्ट्रपति     D.संसद

Ans: जनता

Q31. भारत की सम्प्रभुता, एकता तथा अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा उसकी रक्षा करने का प्रावधान किया गया है -
A.प्रस्तावना में B.मूल अधिकार में
C.नीति निर्देशक सिद्धांत में D.मूल कर्तव्य में

Ans: प्रस्तावना में

Q32. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है, उनकी आगे व्याख्या की गई है -
A.मूल अधिकारों के अध्याय में
B.राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में
C.मूल अधिकार, राज्य की नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में
D.संविधान के पाठ में कहीं नहीं

Ans: मूल अधिकार, राज्य की नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में

Q33. संविधान सभा में प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव में अभिव्यक्ति विचार को भारतीय संविधान के किस भाग में पूर्णत: शामिल किया गया है ?
A.प्रस्तावना                 B.मौलिक अधिकार
C.राज्य की नीति निर्देशक तत्त्व D.मूल कर्तव्य

Ans: प्रस्तावना

Q34. भारतीय संविधान की प्रस्तावना से क्या स्पष्ट नहीं होता है ?
A.संविधान का स्त्रोत B.शासन के ध्येयों का विवरण
C.संविधान को लागू करने की तिथि
D.संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की तिथि

Ans: संविधान को लागू करने की तिथि
Q35. निम्नलिखित में से किन उद्देश्यों को भारतीय संविधान उद्घोषित नहीं करता है ?
A.सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय
B.विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता
C.प्रतिष्ठा और अवसर की समता
D.अंतर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि

Ans: अंतर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि
 

Q36. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में देश का कौन - सा नाम उल्लिखित है ?
A.भारत और भारतवर्ष B.भारत और हिन्दुस्तान
C.भारत और इंडिया D.हिंदुस्तान और भारतवर्ष

Ans: भारत और इंडिया

Q37. भारतीय संविधान किसके द्वारा स्वीकृत है ?
A.संविधान सभा द्वारा B.भारत की संसद द्वारा
C.प्रथम निर्वाचित सरकार द्वारा D.भारत की जनता द्वारा

Ans: भारत की जनता द्वारा

Q38. भारत की सम्प्रभुता किसमें निहित है ?
A.भारतीय संसद में B.राष्ट्रपति में
C.प्रधानमंत्री में D.भारत की जनता में

Ans: भारत की जनता में

Q39. भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया -
A.26 नवम्बर, 1949 को         B.15 अगस्त, 1949 को
C.2 अक्टूबर, 1949 को D.15 नवम्बर, 1949 को

Ans: 26 नवम्बर, 1949 को

Q40. भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ -
A.26 जनवरी, 1950 B.26 नवम्बर, 1949
C.11 फरवरी, 1948 D.इनमें से कोई नहीं

Ans: 26 नवम्बर, 1949

Q41. भारतीय संविधान कब अंगीकार किया गया था ?
A.26 जनवरी, 1950 B.26 जनवरी, 1949
C.26 नवम्बर, 1949 D.31 दिसम्बर, 1949

Ans: 26 नवम्बर, 1949

Q42. निम्नलिखित में से किस तिथि को भारतीय संविधान लागू किया गया था ?
A.26 जनवरी, 1950 B.26 जनवरी, 1949
C.26 नवम्बर, 1949 D.31 दिसम्बर, 1949

Ans: 26 जनवरी, 1950

Q43. किस वर्ष भारत एक प्रभुत्वसम्पन्न प्रजातांत्रिक गणराज्य बना ?
A.1947 में B.1951 में
C.1935 में         D.1950 में

Ans: 1950 में

Q44. संविधान की उद्देशिका में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है ?
A.3 B.दो बार
C.1 D.कभी नहीं

Ans: 1

Q45. भारत के संविधान की प्रस्तावना में प्रथम संशोधन कब किया गया ?
A.1951 में B.1971 में
C.1976 में         D.1984 में

Ans: 1976 में

Q46. निम्न अवतरण में ----- हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सपन्न,समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय,विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास,धर्म और उपासना की आजदी ,प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज _______x_____ एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं l x का अर्थ हैं
A.26 जनवरी 1950 B.26 नवम्बर 1949
C.26 जनवरी 1949 D.इनमें से कोई नहीं

Ans: 26 नवम्बर 1949

Q47. संविधान की प्रस्तावना सभी भारतीय नागरिकों को निम्न में से कौन - सा एक उपलब्ध कराने के लिए वायदा नहीं करती है ?
A.सामाजिक न्याय         B.राजनीतिक न्याय
C.विचार की स्वतंत्रता D.पूजा की समानता

Ans: पूजा की समानता

Q48. 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शब्द सम्मिलित नहीं है 1. समाजवादी 2. पंथ निरपेक्ष 3. अखंडता 4. गणराज्य अधोलिखित कूटों में से सही उतर चुनिए
A.1,2,3 B.2,3,4
C.1,2,4 D.3,4

Ans: 1,2,3

Q49. संविधान की उद्देशिका के सम्बन्ध में निम्न स्थानों पर विचार करिये और दिए गये कूट की सहायता से बताइये कि इनमें से कौन सही हैं 1. नेहरु द्वारा प्रस्तुत ऑब्जेक्टिव प्रस्ताव अंततोगत्वा उद्देशिका बना 2. इसकी प्रकृति न्याय योग्य नहीं हैं 3. इसका संशोधन नहीं किया जा सकता 4. संविधान के विशिष्ट प्रावधानों को यह रद्द नहीं कर सकता
A.1,2 B.1,2,4
C.1,2,3 D.2,3,4

Ans: 1,2,4

Q50. भारतीय संविधान की उद्देशिका में परिवर्तन किस संशोधन अधिनियम में किये गये थे ?
A.38वां संशोधन अधिनियम, 1975
B.40वां संशोधन अधिनियम, 1976
C.42वां संशोधन अधिनियम, 1976
D.44वां संशोधन अधिनियम, 1979

Ans: 42वां संशोधन अधिनियम, 1976

Q51. प्रस्तावना का वह प्रावधान, जो सभी व्यस्क नागरिकों को मतदान का अधिकार प्रदान करता है, कहलाता है -
A.पंथनिरपेक्षता B.प्रजातंत्र
C.समाजवाद D.गणतंत्र

Ans: प्रजातंत्र

Q52. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में दो शब्द 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' जोड़े गए थे ?
A.41वें B.42वें
C.43वें D.44वें

Ans: 42वें

Q53. भारतीय संविधान लागू हुआ था -
A.26 जनवरी, 1950 को
B.26 जनवरी, 1952 को
C.15 जनवरी, 1948 को
D.26 नवम्बर, 1949 को

Ans: 26 जनवरी, 1950 को

Q54. 42वें संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में निम्न लिखित में से कौन - सा शब्द जोड़ा गया ?
A.लोकतांत्रिक B.न्याय
C.समाजवाद D.राजनीतिक

Ans: समाजवाद

Q55. भारतीय संविधान के किस भाग में स्पष्ट रूप से घोषणा की गई है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है ?
A.मौलिक अधिकार
B.संविधान की प्रस्तावना
C.राज्य की नीति निर्देशक सिद्धांत
D.संविधान की 9वीं अनुसूची

Ans: संविधान की प्रस्तावना

Q56. संविधान की प्रस्तावना में भारत को कहा गया है -
A.सर्वसत्ताधारी, लोकतांत्रिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य
B.समाजवादी, लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य
C.लोकतांत्रिक, सर्वसत्ताधारी, धर्मनिरपेक्ष समाजवादी गणराज्य
D.सर्वसत्ताधारी, समाजवादी, धर्मनिरेपक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य

Ans: सर्वसत्ताधारी, समाजवादी, धर्मनिरेपक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य

Q57. भारतीय संविधान का प्राधिकार स्त्रोत कौन हैं
A.राष्ट्रपति         B.भारत के लोग
C.सर्वोच्च न्यायालय D.सरकार

Ans: भारत के लोग

Q58. संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्द 'सेक्युलर' (Secular) का अर्थ है -
A.सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता
B.एकेश्वरवाद C.बहुदेवववाद
D.सभी धर्मों की अस्वीकृति

Ans: सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता

Q59. शब्द धर्मनिरपेक्ष भारत के संविधान की प्रस्तावना में जोड़ा गया था इसके विषय में निम्न कथनों में से कौन सा सही हैं 1. यह वर्ष 1976 में जोड़ा गया था 2. यह 44 वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया था 3. यह 42वें संविधान संशोधन में जोड़ा गया था 4. यह मूल प्रस्तावना में था उत्तर निम्न कूट से चुनकर दीजिए
A.1 और 2 B.1 और 3
C.केवल 4      D.केवल 3

Ans: 1 और 3

Q60. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में लिखित 'हम, भारत के लोग' (We, the people of India) से क्या अर्थ निकलता है ?
A.भारतीय गणराज्य की प्रभुसत्ता जनता में निहित है
B.संविधान का निर्माण भारत की जनता द्वारा हुआ है✓
C.संविधान निर्माता भारत की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं
D.भारत का संविधान भारत की जनता की सहमती पर आधारित है

Ans: संविधान का निर्माण भारत की जनता द्वारा हुआ है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)