अभी पढ़ें 50 प्राचीन भारतीय इतिहास से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले बार-बार प्रश्न

0

Ancient History MCQs in Hindi


 1.व्यूहवाद का सिध्दांत भारत के किस पंथ से सम्बंधित है? 

[A] शैव

[B] वैष्णव

[C] बुध्द

[D] जैन


Correct Answer: B [वैष्णव]


2.1837 में जेम्स प्रिन्सेप ने देवानामप्रियदस्सी नामक राजा का हवाला दिया| वह राजा कौन थे?

[A] अशोक

[B] अकबर

[C] कनिष्क

[D] चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य


Correct Answer: A [अशोक]


3.हड़प्पा वासियों ने गहन मुहरों का प्रयोग किया:-

[A] एक निर्यात वस्तु के रूप में

[B] सिक्कों की जगह एक्स चेंज माध्यम में

[C] बुरी आत्माओं को भगाने और ताबीज के रूप में

[D] उनके माल और संपत्ति के अंकन में


Correct Answer: D [उनके माल और संपत्ति के अंकन में]


4.भद्दसल (भद्रशाल) के बारे में कौन सा कथन सत्य है?

[A] वह चंद्रगुप्त मौर्य का दरबारी कवि था।

[B] वह नंद वंश का सेनापति था।

[C] वह सीलोन के राजा द्वारा भेजा गया दूत था।

[D] वह गुप्त काल के समय का नाटककार था।


Correct Answer: B [वह नंद वंश का सेनापति था।]


5.गांधार का कला स्कूल किस वंश से सम्बंधित था?

[A] शक

[B] कुषाण

[C] गुप्त

[D] यवन


Correct Answer: B [कुषाण]


6.‘व्यवहार समता ‘ और दंड समता कानून किसने शुरू किया?

[A] चंद्रगुप्त मौर्य

[B] अशोक

[C] चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य

[D] समुद्रगुप्त


Correct Answer: B [अशोक]


7.गंगाइकुण्ड चोलपुरम की स्थापना किसने की?

[A] राजराज चोल

[B] राजेन्द्र चोल I

[C] महेन्द्रवर्मन I

[D] कोई नहीं

ide Answer


Correct Answer: B [राजेन्द्र चोल I]


8.बाद के गुप्त राजाओं के अफसढ़ अभिलेख कहाँ मिले?

[A] भागलपुर

[B] गया

[C] भुवनेश्वर

[D] अलवर


Correct Answer: B [गया]


9.किस राजा ने शक-यवन-पल्लव-निदूषण और  ‘त्रि-समुंद्र- तोय-पीत-वाहन’ की उपाधि धारण की?

[A] गौतमीपुत्र शातकर्णी

[B] अशोक

[C] पुष्यमित्र शुंग

[D] कालाशोक


Correct Answer: A [गौतमीपुत्र शातकर्णी]

Notes: गौतमीपुत्र शातकर्णी ने शकों, यवनों, कुषाणों और पल्लवों को हराया था और उसके घोड़े ने तीन समुद्रों का पानी पिया था ।इस कारण उसने यह उपाधि धारण कीं।


10.भारत में चार कोनों पर चार मठों की स्थापना किसने की?

[A] शंकराचार्य

[B] माधवाचार्य

[C] भास्कराचार्य

[D] रामनुजनाचार्य


Correct Answer: A [शंकराचार्य]


11.भारत में चार कोनों पर चार मठों की स्थापना किसने की?

[A] शंकराचार्य

[B] माधवाचार्य

[C] भास्कराचार्य

[D] रामनुजनाचार्य


Correct Answer: A [शंकराचार्य]


12.अशोक का सबसे लंबा शिलालेख कौन सा है?

[A] पहला

[B] पांचवां

[C] छठा

[D] सातवाँ


Correct Answer: D [सातवाँ]

Notes:

अशोक का 7वां शिलालेख सबसे लंबा है जो धम्म महमत्त की जानकारी देता है।


13.हड़प्पा सभ्यता में दवात के निशान कहाँ मिले हैं?

[A] हड़प्पा

[B] लोथल

[C] कालीनबंगन

[D] चन्हूदड़ो


Correct Answer: D [चन्हूदड़ो]

Notes:

हड़प्पा सभ्यता में चन्हूदड़ो से मनके, काजल ,दवात प्राप्त हुए हैं।


14.जैन धर्म में त्रिरत्न कौन से हैं?

[A] सम्यक सोच, सम्यक ज्ञान ,सम्यक विश्वास

[B] सम्यक ज्ञान ,सम्यक विश्वास, सम्यक कार्य

[C] सम्यक ज्ञान, सम्यक विश्वास, सम्यक आचरण

[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: C [सम्यक ज्ञान, सम्यक विश्वास, सम्यक आचरण]

Notes:

जैन धर्म में सम्यक ज्ञान, सम्यक विश्वास, सम्यक आचरण तीन रत्न हैं।


15.गुप्त काल में बलाधिकरण कौन था?

[A] सेनाध्यक्ष

[B] प्रदेश पुलिस अध्यक्ष

[C] घुड़सवार सेना का अध्यक्ष

[D] गुप्तविभाग का अध्यक्ष


Correct Answer: A [सेनाध्यक्ष]


16.कुमारिल भट्ट निम्न में किसके आचार्य थे।

[A] मीमांसा

[B] योग

[C] सांख्य

[D] ज्योतिष


Correct Answer: A [मीमांसा]

Notes:

कुमारिल भट्ट प्राचीन भारत के एक दार्शनिक और विद्वान थे।


17.वैदिक काल में कर्मर किसे कहा जाता था?

[A] लोहार

[B] सुनार

[C] सेनापति

[D] पुलिस


Correct Answer: A [लोहार]


18.प्राचीन भारत के बारे में जानकारी के लिए सबसे प्रामाणिक क्या है?

[A] धार्मिक ग्रंथ

[B] अभिलेख

[C] सिक्के

[D] उपकरण


Correct Answer: B [अभिलेख]

Notes:

प्राचीन भारत के बारे में जानकारी अभिलेखों से प्राप्त होती है जैसे अशोक के अभिलेख, समुद्रगुप्त का प्रयाग प्रशस्ति लेख।


19.निम्न में कौन सा स्थान चोल राजाओं के राज्यतिलक से संबंधित है?

[A] तंजौर

[B] वेल्लूर

[C] चिदम्बरम

[D] मद्रास


Correct Answer: C [चिदम्बरम]

Notes:

चिदम्बरम तमिलनाडु का एक कस्बा है जहां नटराज का प्रसिद्ध मंदिर है।


20.भीमबेटका मध्यप्रदेश में एक भारतीय ऐतिहासिक जगह है जो जिसमें पत्थर की पुरानी चट्टानें मिलती हैं।

ये किस समय की हैं:-

1- पुरा पाषाण काल

2- मध्य पाषाण काल

3- नव पाषाण कल

[A] केवल 1

[B] केवल 1 और 2

[C] केवल 2 और 3

[D] 1, 2 और 3


Correct Answer: D [1, 2 और 3]

Notes:

भीमबेटका (भीमबैठका) भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के रायसेन जिले में स्थित  है। यह आदि-मानव द्वारा बनाये गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है। इन चित्रों को पुरापाषाण काल से नव पाषाण युग काल के समय का माना जाता है।


21.गौतम बुध्द ने अपना अंतिम उपदेश कहाँ दिया?

[A] सरनाथ

[B] राजगीर

[C] वैशाली

[D] पावापुरी


Correct Answer: C [वैशाली]

Notes:

गौतम बुध्द ने अपना अंतिम उपदेश वैशाली में दिया था। उन्हें 483 ई पू में कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त हुआ था।


22.अग्निमित्र, जो कालिदास के मलविकाग्निमत्रं का नायक है, किस वंश का राजा था?

[A] मौर्य

[B] शुंग

[C] गुप्त

[D] कण्व


Correct Answer: B [शुंग]

Notes:

अग्निमित्र पुष्यमित्र शुंग का पुत्र था। उसने यवनों को युध्द में पराजित किया जिस वजह से कालिदास ने मलविकाग्निमत्रं की रचना की।


23.चोल मंदिरों के प्रमुख देवता कौन थे?

[A] शिव

[B] विष्णु

[C] इंद्र

[D] वायु


Correct Answer: A [शिव]

Notes:

चोल राजाओं द्वारा बनवाये गए मंदिरों में सबसे ज्यादा मूर्तियाँ भगवान शिव की हैं। इस काल के ज्यादातर मन्दिर शिव को समर्पित है।


24.निम्नलिखित में किस राजा को बचपन में “सर्वदमन” कहा जाता था?

[A] चंद्रगुप्त मौर्य

[B] अशोक

[C] भरत

[D] सिमुक


Correct Answer: C [भरत]

Notes:

भरत भारत के महान राजा थे जिनके नाम पर अपने देश का नाम भारत पड़ा।


25.निम्नलिखित में से कौन से राजा बुध्द के समकालीन थे?

[A] बिम्बिसार (मगध)

[B] प्रसेनजित (कोसल)

[C] उदयिन (अवंति)

[D] उपरोक्त सभी


Correct Answer: D [उपरोक्त सभी]

Notes:

मगध के राजा बिम्बिसार, कोसल के राजा प्रसेनजित, अवंति के राजा उदयिन तीनों ही बुध्द के समकालीन थे।


26.समुद्रगुप्त का उत्तराधिकारी कौन बना?

[A] चंद्रगुप्त I

[B] चंद्रगुप्त II

[C] विष्णुगुप्त

[D] श्रीगुप्त


Correct Answer: B [चंद्रगुप्त II]

Notes:

समुद्रगुप्त की मृत्यु के बाद उसका ज्येष्ठ पुत्र रामगुप्त राजा बना जो शकों से हार गया  चंदगुप्त II समुद्रगुप्त का छोटा बेटा था । उसने रामगुप्त की हत्या कर दी तथा शक राजा को हराकर मार दिया।


27.गुप्त वंश के किस राजा ने कविराज की उपाधि धारण की?

[A] चंदगुप्त विक्रमादित्य

[B] श्रीगुप्त

[C] समुद्रगुप्त

[D] स्कंदगुप्त


Correct Answer: C [समुद्रगुप्त]

Notes:

समुद्रगुप्त ने 325 से 375 ई तक राज्य क़िया। उसने कविराज की उपाधि धारण की। वह एक श्रेष्ठ वीणा वादक था।


28.पुष्यमित्र शुंग के समकालीन थे:-

[A] पतंजलि

[B] कालिदास

[C] हीरोडोरस

[D] वासुदेव


Correct Answer: A [पतंजलि ]

Notes:

पतंजलि पुष्यमित्र शुंग के पुरोहित थे। वे महान योगाचार्य थे। उन्होंने योग दर्शन की रचना की।


29.तमिल साहित्य का पिता किसे कहा जाता है?

[A] नक्कीकर

[B] अगस्त्य

[C] इलारा

[D] चिंतामणि


Correct Answer: B [अगस्त्य]


30.पांड्य वंश का राज्यचिन्ह क्या था?

[A] मछली

[B] काप

[C] धनुष

[D] ‘A’ और ‘B’ दोनों


Correct Answer: D [‘A’ और ‘B’ दोनों]

Notes:

पांड्य वंश का राज्य चिन्ह काप मछली थी।


31.अनुलोम विवाह का क्या अर्थ है?

[A] ऊँची जाति के पुरुष और निम्न जाति की महिला के बीच विवाह

[B] ऊँची जाति की महिला और नीची जाति के पुरुष के बीच विवाह

[C] एक जाति के महिला, पुरुष के बीच विवाह

[D] एक गोत्र के महिला, पुरूष के बीच विवाह


Correct Answer: A [ऊँची जाति के पुरुष और निम्न जाति की महिला के बीच विवाह]

Notes:

अनुलोम विवाह उच्च जाति के पुरूष और निम्न जाति की महिला के बीच विवाह होता था जबकि प्रतिलोम विवाह उच्च जाति की महिला और निम्न जाति के पुरुष के बीच विवाह था।


32.ऋग्वेद का नौवां मंडल किससे संबंधित है?

[A] सोम

[B] पुरुषुक्त

[C] गोत्र

[D] गायत्री मंत्र

ide Answer


Correct Answer: A [सोम]

Notes:

ऋग्वेद का नौवां मंडल सोम से संबंधित है, जो हिंदू धर्म के प्रमुख देव हैं।


33.पट्टिनी पंथ की स्थापना किसने की?

[A] नेदुनजेराल अदन

[B] सेंगुट्टवन

[C] करिकाल

[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: B [सेंगुट्टवन]

Notes:

सेंगुट्टवन चेर वंश का राजा था जिसने पट्टिनी पंथ की स्थापना की। उसे लाल चेर कहा जाता था।


34.तोलकप्पीयम किस संगम काल से है?

[A] पहला

[B] दूसरा

[C] तीसरा

[D] चौथा


Correct Answer: B [दूसरा]

Notes:

तोलकप्पीयम एक तमिल भाषा की व्याकरण पुस्तक है जिसकी रचना दूसरे संगम युग में की गई।


35.अशोक ने किस अभिलेख में खुद को पियादस्सी लाजा मगधे कहा है?

[A] जूनागढ

[B] कंधार

[C] दीपवंस

[D] भाब्रू


Correct Answer: D [भाब्रू]

Notes:

अशोक ने भाब्रू शिलालेख में खुद को पियादस्सी लाजा मगधे कहा है।


36.मौर्य काल में देवताध्यक्ष किससे संबंधित है?

[A] स्टोर

[B] राजा की भूमि

[C] कस्टम

[D] धार्मिक संस्थान


Correct Answer: D [धार्मिक संस्थान]

Notes:

मौर्य काल में धार्मिक संस्थानों की देखभाल के लिए देवताध्यक्ष होता था।


37.अशोक का कौन सा शिलालेख खरोष्ठी लिपि में है?

[A] मनसेहरा

[B] सहबाज़गढ़ी

[C] उपर्युक्त दोनों

[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: C [उपर्युक्त दोनों]

Notes:

अशोक के मनसेहरा और सहबाज़गढ़ी शिलालेख खरोष्ठी लिपि में है।


38.जानवर के प्रथम अवशेष किस प्रदेश में पाए गए हैं?

[A] राजस्थान

[B] गुजरात

[C] मध्य प्रदेश

[D] उड़ीसा


Correct Answer: C [मध्य प्रदेश]

Notes:

जानवरों के प्रथम अवशेष मध्य प्रदेश के आदमगढ़ में पाए गए हैं।


39.संस्कृत नाटकों में विदूषक कौन होता था?

[A] ब्राह्मण

[B] क्षत्रिय

[C] वैश्य

[D] शूद्र


Correct Answer: A [ब्राह्मण]

Notes:

संस्कृत नाटकों में विदूषक एक हास्य पात्र होता है जो जाति से ब्राह्मण होता है। वह नाट्यशास्त्र में नायक माना गया है। उसका विश्वास नाटक का नायक होता है।


40.मत्स्य महाजनपद की राजधानी विराटनगर किस क्षेत्र में थी?

[A] मालवा

[B] पेशावर

[C] जयपुर

[D] बुंदेलखंड


Correct Answer: C [जयपुर]

Notes:

विराटनगर आज के जयपुर के पास स्थित है| इसे पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान अपने रहने का स्थान बनाया|


41.अशोक के राज्य में पौर कौन था?

[A] शहर का गवर्नर

[B] मुख्य न्यायाधीश

[C] मंत्री

[D] दंडपाल


Correct Answer: A [शहर का गवर्नर]

Notes:

पौर शहर के गवर्नर को कहा जाता था।


42.कलिंग युद्ध अशोक के सिंहासनारोहण के कौन से वर्ष में हुआ?

[A] 6

[B] 7

[C] 8

[D] 9


Correct Answer: C [8]

Notes:

अशोक का सिंहासनारोहण 269 ई पू में हुआ और 8 वर्ष बाद 261 ई पू में कलिंग युद्ध हुआ।


43.जानवर के प्रथम अवशेष किस प्रदेश में पाए गए हैं?

[A] राजस्थान

[B] गुजरात

[C] मध्य प्रदेश

[D] उड़ीसा


Correct Answer: C [मध्य प्रदेश]

Notes:

जानवरों के प्रथम अवशेष मध्य प्रदेश के आदमगढ़ में पाए गए हैं।


44.उत्तरी पांचाल की राजधानी कहाँ थी?

[A] अहिच्छत्र

[B] वज्जि

[C] काम्पिल्य

[D] मथुरा


Correct Answer: A [अहिच्छत्र]

Notes:

उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र थी जबकि दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य थी।


45.बादामी के चालुक्यों का राज्यकाल क्या था?

[A] 500 से 550 ई

[B] 550 से 650 ई

[C] 543 से 757 ई

[D] 545 से 700 ई


Correct Answer: C [543 से 757 ई]

Notes:

बादामी के चालुक्य कर्नाटक में राज्य करते थे। इसकी राजधानी वातापी थी।इन्होंने 543 से 757 ई तक राज्य किया।


46.जैन धर्म के अनुसार, तीर्थंकर महावीर का पहला शिष्य कौन था?

[A] जामली

[B] त्रिशला

[C] जामवली

[D] कह नहीं सकते


Correct Answer: A [जामली]

Notes:

जैन ग्रंथों के अनुसार महावीर स्वामी का पहला शिष्य जामली था। जामली महावीर स्वामी की पुत्री का पति था।


47.कौन सा शब्द वेदों और वेदों की शाखाओं को सिखाने के विद्यालय के लिए प्रयोग किया गया है?

[A] शाखा

[B] चरण

[C] रथ

[D] यज्ञ


Correct Answer: B [चरण]

Notes:

चरण शब्द वेदों और वेदों की शाखाओं को सिखाने के विद्यालय के लिए प्रयोग किया गया है।


48.ग्रीक-रोमन साहित्य में चंद्रगुप्त मौर्य को सेन्ड्रोकोट्स कहा गया है। इसका उल्लेख सर्वप्रथम किसने किया?

[A] डी आर भंडारकर

[B] अलेक्जेंडर कनिघम

[C] आर पी चंद

[D] विलियम जोन्स


Correct Answer: D [विलियम जोन्स]

Notes:

विलियम जोन्स से सर्वप्रथम बताया कि ग्रीक-रोमन साहित्य में चंद्रगुप्त मौर्य को सेन्ड्रोकोट्स कहा गया है। इसके अलावा उसे एंड्रोकोट्स भी कहा गया है।


49.अष्टांग संग्रह की रचना किसने की?

[A] बाणभट्ट

[B] वाग्भट्ट

[C] हर्ष

[D] पाणिनि


Correct Answer: B [वाग्भट्ट]

Notes:

अष्टांग संग्रह आयुर्वेद से सम्बंधित पुस्तक है जिसकी रचना वाग्भट्ट ने की।


50.प्रथम बौद्ध संगीति के अध्यक्ष थे:-

[A] महाकस्सप

[B] वसुमित्र

[C] मोगलीपुत्त तिस्स

[D] अश्वघोष


Correct Answer: A [महाकस्सप]

Notes:

पहली बौद्ध संगीति अजातशत्रु के समय हुई। इसके अध्यक्ष महाकस्सप था।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)